बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता वटवृक्ष के समान हैं : शर्मा प्रदेश अध्यक्ष एवं सह संगठन महामंत्री ने की प्रमुख कार्यकर्ताओं से चर्चा

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता वटवृक्ष के समान हैं : शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष एवं सह संगठन महामंत्री ने की प्रमुख कार्यकर्ताओं से चर्चा

सागर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं सह संगठन महामंत्री मान. श्री हितानंद जी ने सागर के धर्मश्री स्थित पार्टी कार्यालय में जिले के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं से चर्चा की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष व सह संगठन महामंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 'मन की बात' कार्यक्रम का प्रसारण भी देखा। बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पार्टी के प्रमुख एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा में वटवृक्ष के समान है जिनकी छाया में आज हम सब कार्यकर्ता रहकर भारतीय जनता पार्टी को नित नई उंचाईयों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनमानस को दिलाने कार्य करें। 
इस अवसर पर शासन के मंत्री श्री गोपाल भार्गव, श्री भूपेन्द्र सिंह, श्री गोविंद सिंह राजपूत, प्रदेश मंत्री श्रीमती ललिता यादव, रजनीश अग्रवाल ,श्रीमती लता वानखेड़े,  प्रभुदयाल पटैल, सांसद  राजबहादुर सिंह, विधायक प्रदीप लारिया, शैलेन्द्र जैन, महेश राय, संभागीय संगठन मंत्री श्री केशव सिंह भदौरिया, जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया, पूर्व सांसद श शिवराज सिंह,  हरवंश सिंह राठौर ,नारायण प्रसाद कबीरपंथी, श्रीमती सुधा जैन, श्री विनोद पंथी, श्री धरमू राय,  सुधीर यादव, श्री अभय दरे,  जाहर सिंह, श्री सुशील तिवारी, श्री राजेन्द्र सिंह मोकलपुर, शैलेष केशरवानी, अनुराग प्यासी,  वैभवराज कुकरेले आदि उपस्थित रहे।


पं. दीनदयाल जी के विचारों को जमीन परउतारने वाली कड़ी है मंडल अध्यक्षः - विष्णुदत्त शर्मा

पं. दीनदयाल जी ने जो विचार दिये, उन्हें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की सरकारों ने योजनाओं के रूप में लागू किया। पं. दीनदयाल जी के विचारों पर बनी इन योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम मंडल अध्यक्ष का होता है। मंडल अध्यक्ष भाजपा की छवि को बनाने वाला पार्टी के विचारों को नीचे तक ले जाने वाला होता है। यह बात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को सागर में आयोजित मंडल अध्यक्ष की बैठक को संबोधित करते हुए कही। सम्मेलन को प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने भी संबोधित किया। 
भाजपा की ताकत हैं कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष महत्वपूर्ण अंग
श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे व्यवहार से पार्टी की छवि पर प्रभाव पड़ता है। हमारी जो जिम्मेदारी है, वह पार्टी की सबसे अहम जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हमारे संगठन में व्यक्ति नहीं पार्टी चुनाव लड़ती है और यही कारण है कि कांग्रेस से आये श्री गोविंद सिंह राजपूत को पार्टी कार्यकर्ताओं ने रिकार्ड मतों से जिताया। श्री शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के त्याग, बलिदान और संगठन की मजबूती से सरकार बनती है। त्रिपुरा में हमारी सरकार इसी का उदाहरण है। श्री शर्मा ने कहा कि सागर सहित पूरे प्रदेश में भाजपा अगर हर चुनाव जीतती है, तो इसका कारण यह है कि हमारे मंडल और बूथ मजबूत हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और मंडल अध्यक्ष पार्टी का महत्वपूर्ण अंग है। मंडल अध्यक्ष संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है और मंडल से लेकर बूथ स्तर तक संगठन मजबूत हो, यही मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी है। 
हमारी पहचान दूसरों से अलग
श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा की पहचान दूसरे दलों से अलग है। हमारे लिए देश सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि भाजपा की एक अपनी कार्यपद्धति है और उसी के आधार पर हमारा काम नीचे तक पहुँचता है। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में 15 महीनों तक सरकार में रही, लेकिन उनके पास कार्य करने की पद्धति नहीं, इसलिए वे खत्म हो रहे हैं। हमारे दल ने एक सिस्टम को अपनाया, इसलिए हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित हुए हैं।
योजनाओं के लाभार्थियों को पार्टी से जोड़ना हमारा दायित्वः हितानंद जी
पार्टी के प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा ने मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा मंडल सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी हो,  इसके लिए आवश्यक है कि इसमें सभी का समावेश हो। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को सूचीबद्ध कर पार्टी से जोड़ना हमारा दायित्व है। मतदान केंद्र और ग्राम केंद्र स्तर के सम्मेलनों, पार्टी के निर्धारित कार्यक्रमों के साथ-साथ रचनात्मक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएं। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है, तो यह कई कार्यकर्ताओं के त्याग और तपस्या का परिणाम है।
बैठक में प्रदेश शासन के मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, श्री गोविंद सिंह राजपूत, प्रदेश मंत्री श्री रजनीश अग्रवाल, श्री प्रभुदयाल पटेल, श्रीमती ललिता यादव, श्रीमती लता वानखेड़े, संभागीय संगठन मंत्री श्री केशव सिंह भदौरिया, सांसद श्री राजबहादुर सिंह, विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, श्री प्रदीप लारिया, जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया उपस्थित थे। मंच का संचालन श्री वैभवराज कुकरेले ने किया एवं आभार श्री रामेश्वर नामदेव ने व्यक्त किया। 

---------------------------- 





तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885


-----------------------------


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive