बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान चलेगा,इसका लक्ष्य कोरोना की चुनौती का सामना करना: रजनीश अग्रवाल, प्रदेश मंत्री भाजपा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान चलेगा,इसका लक्ष्य कोरोना की चुनौती का सामना करना: रजनीश अग्रवाल, प्रदेश मंत्री भाजपा


★ भाजपा सागर नगर मंडल की कार्यसमिति की बैठक संपन्न

सागर। भारतीय जनता पार्टी सागर नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक, धर्मश्री स्थित भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुयी। बैठक की अध्यक्षता सागर नगर मंडल अध्यक्ष विक्रम सोनी ने की। बैठक में मुख्यअतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल, अतिथिगण सागर विधायक  शैलेन्द्र जैन, जिला महामंत्री श्याम तिवारी, बैठक प्रभारी श्याम सुंदर मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर नामदेव उपस्थित रहे।
बैठक की शुरूआत दीप प्रज्जवलन कर अतिथियों ने की। बैठक का संचालन नगर महामंत्री गोपी पंथी एवं आभार रामेश्वर नेमा ने व्यक्त किया।
बैठक को मुख्यवक्ता के रूप में संबोधित करते हुये श्री रजनीश अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को लगातार सरकार में बनी रहने वाली पार्टी बनना है यह लक्ष्य संगठन तंत्र की शक्ति और कार्यकर्ता की सेवा की भावना से ही सिद्ध होगा। सागर जिले का सबसे पुराना मण्डल सागर नगर है यह मण्डल स्वावलंबी मण्डल बने, सक्षम वार्ड और सक्रिय बूथ की टोली बने। आने वाले समय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान चलेगा। जिसकी सेवा का लक्ष्य है जो कोरोना की चुनौती का सामना करने में सहायक होंगे। मण्डल का हर कार्यकर्ता मोदी-शिवराज की भाजपा सरकार द्वारा दिये जा रहे निशुल्क राशन को सुनिश्चित कराएं। आगामी 7 अगस्त को राशन की दुकान पर कार्यक्रम होंगे फिर यह क्रम जारी रहेगा।
हर कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर सक्रिय हो। भाजपा सोशल मीडिया के हर मंच पर प्रभावी तौर पर मौजूद रहे हर कार्यकर्ता न केवल इनको फॉलो करें बल्कि स्वयं सक्रिय रहें।
सागर विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि संगठन सरकार का आईना होता है। पार्टी कार्यकर्ता से ही सरकार और संगठन दल के बारे में आमजन का मानस बनता है। पार्टी के निर्देशों का पालन करते हुये हम कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर लोगों की सेवा और सरकार की कार्ययोजना और जनकल्याण की योजनाओं को पहुंचाना प्रथम कत्र्तव्य है। संगठन मजबूत होगा तभी तो सरकार भी मजबूत होगी। बूथ समितियों का सक्रीयता बढ़ाना चाहिये। आगामी कार्यक्रमों की जानकारी के विषय में बैठक प्रभारी श्याम सुंदर मिश्रा ने दी। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष यश अग्रवाल ने पार्टी के द्वारा कोविड काल में सेवा ही संगठन के माध्यम से किये गये सेवाकार्यो पर प्रकाश डाला। बैठक को जिला महामंत्री श्याम तिवारी एवं जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर नामदेव ने भी संबोधित किया। बैठक के अंत में कोरोना काल में दिवंगत हुये पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के लिये शोक व्यक्त कर श्रृद्धांजलि दी गई।
बैठक में प्रमुख रूप से अंशुल हर्षे, अभिषेक अग्रवाल, आनंद विश्वकर्मा, सुनीता रैकवार, मनोरमा उपाध्याय, ममता ठाकुर, हर्षा चैरसिया, रेखा सोनी, सोमेन्द्र सिंह गौर, विनीत भट्ट, अमन अग्रवाल, शेखर कोष्ठी, कमलेश चुटेले, राजकुमार पटैल, नितिन सोनी, कुलदीप खटीक, महेन्द्र विश्वकर्मा, ज्योतिष सोनी, पार्षद बलराम घोषी, धर्मेन्द्र खटीक, अक्षय बिलैया, सोनल सोनी एवं वार्ड संयोजक सहित पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

---------------------------- 







तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885



--------------------------
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive