बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

आई.एम.ए. द्वारा सेमीनार आयोजित

आई.एम.ए. द्वारा सेमीनार आयोजित


सागर। इंडियन मेडिकल एशोसिएशन  सागर इकाई द्वारा मकरोनिया स्थित एक निजी होटल में सेमीनार का आयोजन किया गया। सेमीनार में स्पीकर बुंदेलखंड मेडीकल कालेज प्रोफेसर डॉ. तल्हा साद ने बताया कि आजकल नींद न आना आम बीमारी हो गई है। यह बीमारी यंग व्यक्तियों को अधिक होती है। इसका मुख्य यंग जनरेशन में लाईफ स्टाइल ठीक न होना एक्साइज न करना मोबाइल, कमप्यूटर का अधिक उपयोग करना इसकी मुख्य बजह है। उन्होंने इस बीमारी का डाक्टरों को विस्तार से बताया।
दूसरे स्पीकर के रूप में सागर शहर के जाने माने न्यूरोलाजिस्ट डॉ. दीपांशु दुबे ने लकवा के बारे में जानकारी दी एवं
लकबा से वचने और उसके इलाज के बारे में विस्तार से वताया। सेमीनार के चेयरपर्शन डॉ. सत्येन्द्र मिश्रा एवं शैलेन्द्र शुक्ला थे। सेमीनार की अध्यक्षता आई.एम.ए. अध्यक्ष डॉ. एस.एस. खन्ना ने की। आभार सचिव डॉ. अनूप साहू ने व्यक्त किया। सेमीनार में आई.एम.ए. के सभी डॉक्टरों ने आई.एम.ए. के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके डॉ. जीवनलाल जैन एवं भोपाल के डॉ. एम.पी. मिश्रा जो आज हमारे बीच नहीं रहे उन्हें श्रद्धांजलि दी। सेमीनार में मुख्य रूप डॉ. एस.एम. सिरोठिया, डॉ. जी.एस. चौबे, डॉ. आनंद सिंघई डॉ. राजेन्द्र चौदा, डॉ. प्रदीप चौहान, डॉ. संजीव मुखारया, डॉ. नीना गिडियन, डॉ. स्वर्णलता खन्ना, डॉ. अमिताभ जैन, डॉ. संतोश राय, डॉ. मनीश जैन, डॉ. संज्योत महेश्वरी, डॉ. वर्शा दुबे सहित शहर के अनेक डॉक्टर उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive