बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

महंगाई व बेरोजगारी के साथ-साथ सागर में बढ़ते अपराधों को घर-घर चलो अभियान का मुख्य हिस्सा बनाएं कांग्रेसजन : वीरेंद्र दवे★ घर-घर चलो अभियान तथा सदस्यता अभियान की समीक्षा की

महंगाई व बेरोजगारी के साथ-साथ सागर में बढ़ते अपराधों को घर-घर चलो अभियान का मुख्य हिस्सा बनाएं कांग्रेसजन : वीरेंद्र दवे
★ घर-घर चलो अभियान तथा सदस्यता अभियान की समीक्षा की

सागर।  मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ओर से सागर जिले के प्रभारी एवं दमोह विधायक श्री अजय टंडन के निर्देश पर सह प्रभारी वीरेंद्र दवे ने कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी की उपस्थिति में उन्होंने घर-घर चलो अभियान तथा पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा भी की।  
घर-घर चलो तथा सदस्यता अभियान के सागर जिले के सह प्रभारी वीरेंद्र दवे ने बैठक में उपस्थित कांग्रेसजनों से कहा कि देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के साथ-साथ सागर में बढ़ते अपराधों को घर-घर चलो अभियान का मुख्य हिस्सा बनाएं। आम जनता को नगर निगम स्मार्ट सिटी और सरकार से हो रही परेशानियों को उजागर कर उनके निराकरण का प्रयास करें और उन्हें सदस्यता अभियान के माध्यम से कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का आव्हान उपस्थित पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से किया। 
                     जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने बैठक में बताया कि सागर के लगभग सभी ब्लाकों में घर चलो और सदस्यता अभियान एक फरवरी से निरंतर रूप से चलाया जा रहा है और अधिकांश वार्डों में कांग्रेसजन लोगों के घरों तक पहुंच चुके हैं। यह अभियान आगामी दिनों में निरंतर रूप से आगे भी चलता रहेगा। पीसीसी के निर्देश पर मंडलम और सेक्टर के नए गठन के प्रस्ताव भी भोपाल भेज दिए गए हैं।
इस अवसर पर प्रवक्ता संदीप सबलोक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शरद पुरोहित ओंकार साहू सिंटू कटारे लीलाधर सूर्यवंशी प्रदीप जैन कुल्फी रितेश पांडे आशीष ज्योतिषी ब्रजेंद्र नगरिया महेश अहिरवार सुनील पावा हेमराज रजक हरिश्चंद्र सोनवार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

शिवाजीनगर और मधुकर शाह वार्ड में चखेगा अभियान 6 मार्च को
कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे घर चलो अभियान के अंतर्गत शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार 06 मार्च को दोपहर 3.30 बजे से ब्लॉक क्रमांक 1 सिविल लाइन के शिवाजी नगर व मधुकर शाह वार्ड में घर घर जाकर अभियान का संचालन किया जाएगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी के नेतृत्व तथा प्रभारी वीरेंद्र दवे की विशेष उपस्थिति में उक्त अभियान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शरद पुरोहित द्वारा आयोजित किया जा रहा है। शुरुआत वार्ड के रमझिरिया स्थिति सहोद्रा राय पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने से दोपहर 3.30 बजे होगी। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive