बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR : तेल गोदाम में लगी भीषण आग,आसपास के मकान कराए खाली, सड़को पर बहा तेल★ शहर में कई स्थानों पर बनी है रिहायशी इलाकों में गोदाम


SAGAR : तेल गोदाम में लगी भीषण आग,आसपास के मकान कराए खाली, सड़को पर बहा तेल
★ शहर में कई स्थानों पर बनी है रिहायशी इलाकों में गोदाम

सागर। सागर के रहवासी और व्यापारिक इलाके तिलकगंज में एक तेल गोदाम में भीषण आग लग गई। जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। शहर में दूर से आग का घुंया दिख रहा  है। दोपहर में यह आग दिखी । आग की खबर लगते ही प्रशासन पहुचा । आग पर काबू पाने की कोशिश जारी  है। इसमें लाखो का नुकसान हुआ है।  कलेक्टर दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक तरुण नायक और सिटी मजिस्ट्रेट सपना  त्रिपाठी  सहित प्रशासनिक अमला मोर्चा संभाले है। आसपास के इलाके को सतर्कता के तौर पर खाली कराया गया है। दूसरी ओर रिहायशी क्षेत्रो में  तेल और अन्य गोदामो के बनाये जाने को लेकर सवाल उठ रहे है। आखिर कितनी इस तरह से गोदाम है । इनकी आग या अन्य मामलों को लेकर सुरक्षा के क्या प्रबन्ध है। 









प्रशासन ने  आसपास के लोगो को सतर्क रहने के लिए कहा। बिल्डिंग में रह रहे लोगो को शिफ्ट किया गया। सागर और आसपास के इलाकों की दमकलों के साथ ही निजी टैंकर वालो से भी आग बुझाने में मदद ली जा रही है 
सागर के तिलकगंज इलाके में एस आर ट्रेडर्स की तेल गोदाम में आग लग गई। यह सुरेश कुमार जसवानी की  बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर में आग  का धुंआ दिखा तब अफरातफरी मची। तब पुलिस को सूचना दी। मोके पर फायर लारी पहुची और आग बुझाना शुरू हुआ। 



पुलिस अधीक्षक तरुण नायक के अनुसार आग पर काबू पाने आसपास की फायर लारी मंगाई है। सेना की मदद भी ली है। इसके अलावा सतर्कता के तौर पर आसपास के लोगो को हटाया गया है। पूरी सतर्कता बरती जा रही है। 

सड़को पर हजारों लीटर तेल और पानी




पूरे तिलकगंज क्षेत्र में 8स अग्निकांड के बाद सड़को पर हजारों लीटर तेल बहा। साथ मे पानी भी। इस कारण फिसलन बढ़ गई। अग्निकांड इतना भीषण था कि आग का गुबार चारो तरफ दूर दूर  तक दिखाई दे रहा है। आसपास के घरों में धुँआ भरा है। लोगो मे दहशत का माहौल है। शहर के विभिन्न इलाकों से लोग सोशल मीडिया पर आग की तस्वीर पोस्ट कर रहे है। 




उधर नगर पुलिस अधीक्षक CSP रविन्द्र मिश्रा के अनुसार आग पर काबू पाया जा रहा है रहवासी क्षेत्र में गोदाम और उस्की सुरक्षा को लेकर भी जांच की जाएगी। कितना नुकसान हुआ है। इसका अभी आकलन नही हो पाया। सम्भवत्या शार्टसर्किट से आग लगी है। 






गोदामो से बढा खतरा
यहां बता दे कि इस इलाके में कई तेल गोदाम है। जिनकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठते रहे है। शहर में कई रिहायशी इलाके है जहां व्यापारियों ने गोदाम बना  रखी। जब तब हादसे भी होते रहे है । इस अग्निकांड ने प्रशासन की पोल खोल दी है। कि आखिर किन नियमो के तहत इनको बनाया गया है?  इनकी सुरक्षा की क्या व्यवस्था है?

आठ घण्टे में पाया आग पर काबू
सागर शहर के तिलक गंज स्थित तेल की गोदाम में भीषण आग लगने की सूचना मिलते ही नगर निगम का दमकल दल आग बुझाने में जुट गया। भारी मात्रा में तेल होने पर आग बेकाबू होती गई परंतु भीषण आग को और फैलने से रोकने के लिए नगर निगम सागर की 6, बीना रिफाइनरी की 4, आर्मी की 4, स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय की एक और समस्त नगरीय निकायों की लगभग 18 फायर ब्रिगेड को मौके पर भेजकर आग बुझाने की कार्रवाई जारी रखी गई।

लगातार 8 घंटे प्रयास करने पर आग पर काबू पाया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक श्री तरुण नायक, नगर निगम कमिश्नर श्री आरपी अहिरवार, अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा, सिटी मजिस्ट्रेट एवं अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती सपना त्रिपाठी, उपायुक्त श्री राजेश राजपूत, तहसीलदार श्री रोहित वर्मा सहित शहर के समस्त थाना प्रभारी और पुलिस बल ने लगातार मौके पर मौजूद रहकर मोर्चा संभाला।


प्राप्त जानकारी के अनुसार गोदाम मालिक श्री सुरेश असवानी, एसआर ट्रेडर्स की तेल, घी की फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही नगर निगम सहित जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और लगातार 8 घंटे की कड़ी मेहनत और सूज भुज के बाद आग पर काबू पाया गया।



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive