बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

महापौर/ पार्षदों के उम्मीदवारों की घोषणा जल्दी, उम्मीदवारों की कमी नही: प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा★ 10 जून को बूथ पर सीएम से लेकर कार्यकर्ता तक पहुचेंगे एक साथ बूथ पर★सागर में नहीं सफल होगी कांग्रेस की फूट डालो राज करो की नीति


महापौर/ पार्षदों के उम्मीदवारों की घोषणा जल्दी, उम्मीदवारों की कमी नही: प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा
★ 10 जून को बूथ पर सीएम से लेकर 
कार्यकर्ता तक पहुचेंगे एक साथ बूथ पर
★सागर में नहीं सफल होगी कांग्रेस की फूट डालो राज करो की नीति:


●  विनोदआर्य
-----------------
94244 37885

सागर। मध्यप्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों का घमासान शुरू हो गया है। पंचायत चुनावों की नामांकन प्रक्रिया का।कल सोमवार  को अंतिम दिन था।नगरीय निकायों के नामांकन 11 जून से भरे जाएंगे। ऐसे में महापौर और पार्षद पद के टिकिटों को लेकर दावेदारी चंल रही है। सत्तारूढ़ धिवराज सरकार को इनके टिकिट बांटना चुनोती बना है। उधर कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ  ने सागर ,इंदौर सहित कुछ नगरनिगमो में उम्मीदवारों को हरी झंडी दे दी। काँग्रेस प्रत्याशीयो ने प्रचार शुरू कर दिया है। 


भाजपा में तेजी से बढ़ते दावेदारों और उम्मीदवारों की घोषणा के सवाल  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का कहना है कि कांग्रेस कुछ भी करे। हम देखादेखी नही करेंगे। भाजपा अपनी पध्दति से काम करती है। उन्होंने मीडिया से कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की इतनी कमी नही है कि हम जल्दी टिकिट डिक्लेयर कर दे। देश की सबसे बड़ी पार्टी है। हम कार्यकताओं के बीच सामंजस्य बनाकर शहरों के विकास की योग्यता रखने वाले कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार बनाएंगे। जल्दी ही इनकी घोषणा करेंगे। प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने उम्र के  क्राईटएरिया पर कहा कि उम्र के बंधन का कोई कानून इन चुनावों में नही है । 

बूथ हमारी ताकत है: वीडी शर्मा

पार्टी की चुनावी रणनीति पर प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता हमारी बड़ी ताकत यही नगरीय और पंचायत चुनावों में हमारी ऐतिहासिक जीत दिलाएगा। आने वाली 10 जून को बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत सीएम, मंत्री, प्रदेशाध्यक्ष से लेकर कार्यकर्ता बूथ बैठकों में हिस्सा लेंगे और चुनाव मैदान में उतरेंगे।मध्यप्रदेश के सभी 64,634 बूथ समितियों की बैठके आयोजित होगीं।प्रदेश अध्यक्ष शर्मा पन्ना बस हादसे के बाद सागर  आये और पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली।



सागर में नहीं सफल होगी कांग्रेस की फूट डालो राज करो की नीति:-प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा

जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आगामी 10 जून को मध्यप्रदेश के सभी 64,634 बूथ समितियों की बैठके आयोजित होगीं। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है चुनाव चाहे कोई भी हो उसमें पार्टी की जीत का कारण सिर्फ कार्यकर्ता होता है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही भारतीय जनता पार्टी सदैव जीत के नये प्रतिमान गढ़ती है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता जो संकल्प ले लेता है उसे वह पूरा करता है।


विधायक से कहा चिंता नही करे

श्री शर्मा ने कहा कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही छल, कपट, प्रपंच और फूट डालो और राज करो की नीति अपनाकर करती रही है। ऐसी ही कुछ परिस्थिति कांग्रेस द्वारा सागर में महापौर पद के प्रत्यासी के चयन में निर्मित की गयी है परंतु कांग्रेस को इसका जबाव देने के लिये प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार है साथ ही श्री शर्मा ने सागर विधायक शैलेन्द्र जैन से कहा कि आपको जरा भी चिंतित होने की या किसी भी प्रकार से निष्ठा का प्रमाण देने की आवश्यकता नहीं है आप पार्टी के कत्र्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता है। आगामी चुनाव में सागर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सभी पार्षद प्रत्यासियों एवं महापौर प्रत्यासी को प्रचंड मतो से जिताकर संपूर्ण मध्यप्रदेश में एक नया इतिहास रचेंगे।


 जीतेगी भाजपा, कार्यकर्ता तैयार: गौरव सीरोठिया

भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि आगामी नगरीय निकाय चुनावों के लिये भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार है। आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत गठित की गयी। पन्ना समिति, बूथ समिति वरदान साबित होंगी। बूथ स्तर पर भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता एक सैनिक की तरह भारतीय जनता पार्टी को बूथ पर 51 प्रतिशत एवं उससे अधिक मत दिलाने के लिये परिश्रम की पराकाष्ठा पार करते हुये सक्रियता से लगातार कार्य कर रहा है। 


मेरे लिए प्रतिष्ठा का चुनाव : शेलेन्द्र जैन

 सागर विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव सागर के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है सागर में विकास की धारा को अविरल प्रवाहित करने के लिये भारतीय जनता पार्टी को यह चुनाव जीतना अति महत्वपूर्ण है। पार्टी के साथ व्यक्तिगत रूप से मेरे लिये भी यह चुनाव प्रतिष्ठा का चुनाव है। इस चुनाव में सागर में कांग्रेस के द्वारा कुटिल षडयंत्र की रचना की गयी है। जिसका जबाव आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता भाजपा महापौर प्रत्यासी को भारी मतो से जिताकर कांग्रेस और उसके नेताओं को देंगे।


सागर का चुनाव अहम : प्रदीप लारिया
 नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि चुनावी समर में सभी कार्यकर्ता चुनाव के लिये तैयार है। यह चुनाव सागर के लिये महत्वपूर्ण है क्योंकि केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा कई प्रकार की जन कल्याणकारी योजनायें चलाई जा रही है। इन्हीं सभी योजनाओं का क्रियान्वयन नगर निगम के माध्यम से होता है। इसलिये आवश्यक है कि शीर्ष नेतृत्व की मंशानुसार इन योजनाओं का पूर्ण लाभ जन-जन तक पहुंच सके, सागर में नित नयें विकास के कार्य होते रहे है इसके लिये हम सभी को संकल्प लेना है कि भारतीय जनता पार्टी के पार्षद एवं महापौर पद के प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनायेंगे।

ये रहे मौजूद

सागर विधानसभा के डाॅ. हरिसिंह गौर मंडल, डाॅ. भीमराव अंबेडकर मंडल एवं नगर मंडल की संयुक्त कार्यसमिति बैठक में  प्रदेश मंत्री श्रीमती लता वानखेड़े, प्रभुदयाल पटैल,, हीरासिंह ,शैलेश केशरवानी, सुधीर यादव लक्ष्मण ंिसह, जगन्नाथ गुरैया, कमलेश बघेल, रामेश्वर नामदेव,  श्रीमती सुषमा यादव, अर्पित पाण्डे, श्रीमती संध्या भार्गव,  निकेश गुप्ता,  श्रीकांत जैन, आलोक केशरवानी, मंडल अध्यक्ष विक्रम सोनी, मनीष चैबे, रीतेश मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive