बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस नेता सुनील जैन को भाजपा की सदस्यता दिलाई★ राजनीति मुझे सेवा का माध्यम है: विधायक शैलेन्द्र जैन ★ कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन की चुनाव आयोग में शिकायत

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस नेता सुनील जैन को भाजपा की सदस्यता दिलाई

★ राजनीति मुझे सेवा का माध्यम है: विधायक शैलेन्द्र जैन 

★ कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन की चुनाव आयोग में शिकायत


सागर।नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने आज जिला कांग्रेस के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सागर जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष सुनील जैन को उनके सैकड़ों Yकार्यकर्ताओं के साथ गले में पार्टी का गमछा डालकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। जिला भाजपा कार्यालय सागर में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में कांग्रेस नेता सुनील जैन ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा की राष्ट्रनिर्माण की नीतियों,मंत्री भूपेंद्र सिंह की प्रेरणा और विधायक शैलेंद्र जैन की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा में आए हैं, अब उनका लक्ष्य भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी की जीत के लिए काम करना है।
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सुनील जैन और उनके साथियों को सदस्यता दिलाने के इस मौके पर कहा कि भाजपा राष्ट्रनिर्माण, सुशासन, गरीबों के कल्याण के लिए सतत काम कर रही है जिससे देश प्रेमी कांग्रेसी लगातार कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। ऐसे सभी राष्ट्रभक्त कार्यकर्ताओं का भाजपा में स्वागत है। सदस्यता कार्यक्रम में सांसद राजबहादुर सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन, जिला भाजपा अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, खनिज विकास निगम उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुशील तिवारी, देवेंद्र फुसकेले उपस्थित थे।
सुनील जैन के साथ भाजपा में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं में अनिल जैन, विजय जैन, दीपक जैन, राहुल जैन, मौसम चैरसिया, अनिल जैन, योगेश जैन, रमेश जैन, राहुल इमलिया, अनिमेष जैन, अजित जैन, अमित  जैन, आदित्य जैन, लक्ष्मीनारायण पटैल, शुभम विश्वकर्मा, नवीन साहू, मनीष जैन, सुमित साहू, प्रकाश जैन, संदीप लोधी, अंसुल जैन, दीपेश जैन, प्रसंग जैन, प्रशांत जैन, रजनीश जैन, सौरभ बड़कुल, अनुराग मिश्रा, अंबिका यादव, शैलेन्द्र जैन, सजल जैन, आयुष, प्रसन जैन मुकुल अग्रवाल, नीरज जैन, संजय जैन, अरविन्द जैन, महेन्द्र विश्वकर्मा, रवि दुबे सहित सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे। 

राजनीति मुझे सेवा का माध्यम  : शैलेन्द्र जैन 
★ इन्द्रानगर वार्ड मे  चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

 सागर नगर निगम के इंद्रानगर वार्ड एवं सिविल लाइन वार्ड में सागर विधायक श्री शैलेंद्र जैन एवं भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी जी ने इंदिरा नगर वार्ड सागर में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान लोगों को संबोधित करते हुये सागर विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि राजनीति मुझे सेवा का माध्यम है। नर को नारायण मानकर सेवा करने के लिये संकल्पबद्ध हूं। सागर के चहुमुखी विकास के लिये भाजपा से महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता तिवारी सहित समस्त वार्डो के भाजपा प्रत्याशियों को आशीर्वाद प्रदान कर सागर के संपूर्ण विकास का मार्ग प्रशस्त करें। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा ने सुशील तिवारी, जिला महामंत्री  श्याम तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव ,कोषाध्यक्ष श्री निकेश गुप्ता  , जिला मंत्री श्रीमती सुषमा यादव ,भाजपा पार्षद प्रत्याशी श्री रितेश तिवारी  , मंडल अध्यक्ष श्री मनीष चोबे , सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उद्घाटन उपरांत वार्ड में सभी भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर घर घर जनसंपर्क किया।

सायं के समय भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने नरयावली नाका वार्ड में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कंचन सोमेश जड़िया एवं रविशंकर वार्ड में भाजपा प्रत्याशी सूरज घोषी के साथ लोगों के घर-घर जाकर विजयश्री का आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता श्री रामेश्वर नामदेव, ब्रज पुरोहित, प्रदीप राजौरिया, यशवंत करोसिया, सौरभ तिवारी, राहुल वैध आदि साथ में रहे। कल श्रीमती अनु शैलेन्द्र जैन ने भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी के साथ विट्ठल नगर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी श्री देवेन्द्र अहिरवार एवं गुरूगोविंद सिंह वार्ड से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सपना भूपेन्द्र अहिरवार के साथ लोगों के घर-घर पहुंचकर भाजपा को भारी बहुमत से विजयश्री बनाने का संकल्प लिया। उक्ताशय की जानकारी भाजपा मीडिया सेल से दी गई।

कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन की चुनाव आयोग में शिकायत,रुपये बांटते वायरल वीडियो में

 नगरीय निकाय चुनाव में सागर की कांग्रेस महापौर प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिए नोट बांटे जाने के संबंध में भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की  है। प्रतिनिधिमंडल में पार्टी की जिला उपाध्यक्ष श्री रामेश्वर नामदेव, अंशुल परिहार विवेक सोधिया एवं अश्विन तिवारी विशाल खटीक एड.दीपक पौराणिक शामिल थे। 
जिला उपाध्यक्ष श्री रामेश्वर नामदेव ने कहा कि सागर से कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन द्वारा नोट बांटे जाने का वीडियो वायरल हुआ है। कांग्रेस प्रत्याशी का यह कृत्य भ्रष्ट आचरण और कदाचरण की श्रेणी में आता है। यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है तथा मतदाताओं को प्रलोभित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग को इस संबंध में शिकायत पत्र के साथ साक्ष्य के रूप में वीडियो सीडी भी दी है। प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग से मांग की है कि कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन के इ की जांच करवायी जाए और उनका नामांकन रद्द करें। 

पराजय की आशंका से बौखला गई भाजपा: निधि

सागर नगर निगम के महापौर चुनाव में अपनी संभावित पराजय की आशंका से भाजपा बौखला गई है। भाजपा के लोग झूठी व अनर्गल शिकायतेें कर चुनावी माहौल को अलग रंग देने का प्रयास कर रहे हैं। यह बात कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन ने कही। उन्होंने कहा कि सोमवार को जो वीडियो वायरल कर मतदाताओं को पैसे बांटने का आरोप भाजपा ने लगाया है, वह बेबुनियाद है। यह वीडियो १४ जून दिन मंगलवार का बालाजी मंदिर परिसर का है जहां गुब्बारा खरीदने के दौरान १० रुपये का नोट दिया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं ने लगभग १ सप्ताह पुराने घटनाक्रम को सोमवार को तब विवादित बनाने की कोशिश की है जब मेरा नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी द्वारा मंजूर कर लिया गया है।  निधि जैन ने कहा कि राजनीति में धन के माध्यम से वोट खरीदने संबंधी जो भ्रष्टïाचार किया जाता है मैं उसके सख्त खिलाफ हूं और इस व्यवस्था को तोडऩा ही मेरा लक्ष्य है। उन्होंनें भाजपा नेताओं से आग्रह किया है कि वे जिस विकास के मुद्दे पर चुनाव लडऩे की बात करते हैं उस विकास की तस्वीर जनता को दिखाने का प्रयास करें। पहली वर्षा में ही सागर शहर की जो दुर्दशा हुई है उसे सागर का एक-एक नागरिक देख रहा है। झूठी शिकायतों से माहौल खराब करने का प्रयास किसी भी दृष्टिï से उचित नहीं है।



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive