बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

Sagar: कार पलटी , दो की मौत, एक गंभीर घायल, ड्राइवर फरार▪️ मृतकों में सराफा के एक गलाई दुकानदार शामिल

Sagar: कार पलटी , दो की मौत, एक गंभीर घायल, ड्राइवर फरार

▪️ मृतकों में सराफा के एक गलाई दुकानदार शामिल



सागर,23 अप्रैल,2023। सागर भोपाल मार्ग पर राहतगढ़ के पास कल  शनिवार को  कार पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया हादसा ड्राइवर की लापरवाही से हुआ। तेज रफ्तार में लौटते समय चौकी गांव के मोड़ पर वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा। जिससे कार 4-5 पलटी के बाद क्षतिग्रस्त हो गई। इस घाटी पर पहले भी हादसे हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार हादसे में मृत बड़ा बाजार निवासी 55 वर्षीय सरजे राव पवार पिता तुकाराम पवार किराए की कार से अपने किसी परिचित को भोपाल छोड़कर लौट रहे थे। बंडा के दो युवकों को ड्राइवर ने रास्ते से लिफ्ट दी थी। इनमें से एक की मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया। उसकी तलाश चल रही है।


भोपाल से लौट रहे थे 

पुलिस के अनुसार मृतक सरजे राव पवार के एक परिचित की मां का निधन हो गया था। बड़ा बाजार से उनके साथ भोपाल जाने के लिए किराए की कार तय की थी। इसी कार से दोनों भोपाल गए थे। सरजे राव इलाज चल रहा है। परिचित को भोपाल स्टेशन पर छोड़ने के बाद सागर लौट रहे थे। बंडा के सासा गांव निवासी 19 वर्षीय विजय पिता बलराम यादव व उनके परिचित 22 वर्षीय मूलचंद पिता पंचम यादव दोनों सागौनी गांव लग्नोत्सव कार्यक्रम में गए थे। देर रात सागर लौटने के लिए भोपाल तरफ से आ रही कार रुकवाई। इसके बाद कार के ड्राइवर ने दोनों को


सागर तक लिफ्ट देने का कहकर कार में बैठा लिया। कार तेज गति से सागर तरफ आ रही थी। इसी दौरान चौकी गांव के मोड़ पर कार पलट गई। कार में सवार विजय यादव और सरजे राव दोनों की मौत हो गई। जबकि मूलचंद यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में

कार की नंबर प्लेट गायब:  कार की नंबर प्लेट गायब है। संभवतः पलटने के बाद कहीं गिर गई। राहतगढ़ थाना प्रभारी उप निरीक्षक रामू प्रजापति ने बताया कि कार चालक की तलाश चल रही है। गाड़ी मालिक के संबंध में जानकारी जुटा रहे हैं। घटना का एक प्रत्यक्षदर्शी मिल गया है। उसने मोड़ पर कार पलटते देखी थी।


सोना-चांदी गलाने का काम करते थे पवार

हादसे में मृत सरजे राव पवार मूलतः पुणे के निवासी थे और सागर में सोना-चांदी गलाने का काम करते थे। उनके और भी परिजन बड़ा बाजार सराफा में यह काम करते हैं। उनके रिश्तेदार विक्रम गायकवाड़ ने बताया कि सरजे मामा बड़ाबाजार के एक दोस्त को भोपाल छोड़ने गए थे। ड्राइवर ने तेज गति से कार चलाकर घाटी पर पलटा दी। स्तजे पवार सराफा के एक मिलनसार व्यक्ति थे। 

कार में लिफ्ट न लेते तो बच जाती जान

मृतक विजय यादव के परिजन का कहना है कि विजय व मूलचंद जिस कार से सागर लौट रहे थे वह किसकी है, यह पता नहीं चल पाया। दोनों उस कार में लिफ्ट लेकर बैठे थे। ड्राइवर तेज गति से कार चला रहा था। यदि इस कार से न आते तो शायद जान बच जाती।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive