बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

गांव बूथ चलो अभियान के तहत बीजेपी नेता शैलेश केशरवानी ने किया दीवार लेखन

गांव बूथ चलो अभियान के तहत बीजेपी नेता शैलेश केशरवानी ने किया दीवार लेखन

तीनबत्ती न्यूज : 10 फरवरी,2024
सागर। भारतीय जनता पार्टी के केंद्र के गांव बूथ चलो अभियान के अंतर्गत शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केशरवानी ने दीवार पर "एक बार फिर मोदी सरकार" का लेखन कर सागर नगर के मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया और साफ सफाई की इसके पश्चात उन्होंने मदर टेरेसा से सम्मानित हुए सागर के प्रसिद्ध कवि श्री हरगोविंद विश्व जी का शॉल श्री फल भेट कर सम्मानित किया। उसके पश्चात शिविर के माध्यम से स्ट्रीट वेंडर प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत के लाभार्थियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केशरवानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में और माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जो भी कार्य हुए हैं वह अभूतपूर्व है। मा.श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच के कारण ही आज देश तरक्की करना नए-नए आयाम को छू रहा है।  प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में स्वच्छता अवश्य अपनाना चाहिए और प्रतिदिन अपने व्यस्ततम समय में से 30 मिनट का समय निकालकर अपने मोहल्ले मंदिरों एवं आसपास की साफ सफाई कर लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए जिससे लोग  स्वच्छता के प्रति जागरूक होवे साथ ही मैं आप सभी से कहना चाहता हूं जानकारी के अभाव में जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं की जानकारी नहीं पहुंच पाती जबकि भारतीय जनता पार्टी ने जन्म से लेकर मृत्यु तक योजनाएं गरीब और जरूरतमंदों के लिए बनाई है। 

इस अवसर पर जन भागीदारी अध्यक्ष विनय मिश्रा,श्याम नेमा, केके दुबे,भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहर साहू सुरेंद्र तिवारी अमित नामदेव अमित पटेल संजू सेन गौरव विश्वकर्म शरद चढ़ार मक्खन लोधी अनुज उपाध्याय सहीत बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारिगण उपस्थित रहे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive