बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

गांव चलो-बूथ चलो’ अभियान : पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने प्रवासी कार्यकर्ताओं को रवाना किया

गांव चलो-बूथ चलो’ अभियान : पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने प्रवासी कार्यकर्ताओं को रवाना किया


तीनबत्ती न्यूज : 10 फरवरी,2024
खुरई/ मालथौन : 
गांव चलो-बूथ चलो’ अभियान पार्टी का जनाधार बढ़ाने, अच्छे लोगों को भाजपा से जोड़ने और ग्राम स्तर पर विकास में योगदान देने का अवसर है। हर बूथ पर हम सभी को 10 प्रतिशत वोट बढ़ाना है, इस उद्देश्य को लेकर गांवों में रुकें और 24 घंटों में पत्रक के अनुसार गतिविधियां करें। यह मार्गदर्शन पूर्व मंत्री व खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने खुरई, मालथौन व बांदरी भाजपा मंडलों के प्रवासी बूथ विस्तारकों, बूथ अध्यक्षों व शक्ति केंद्र टोलियों की कार्यशालाओं में दिया।


पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने खुरई विधानसभा-36 के खुरई व मालथौन मंडलों में ’गांव चलो-बूथ चलो’ अभियान के तहत तीन भाजपा मंडलों की दो कार्यशालाओं को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण उपरांत सभी प्रवासी कार्यकर्ताओं को गांवों की ओर रवाना किया। पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि गांव स्तर पर पहुंच रहे सभी प्रवासी कार्यकर्ताओं को 24 घंटों में संगठन विस्तार, बूथ मतदान समीक्षा, विकास कार्यों व योजनाओं की जानकारी, प्रशासनिक संस्थाओं कर्मियों के कार्यों की जानकारी लेना, घरों में संपर्क, प्रभावी मतदाता समूहों से संपर्क, धार्मिक स्थलों के दर्शन व स्वच्छता कार्य, स्थानीय महापुरुषों के स्मृति स्थलों पर भ्रमण, प्रधानमंत्री के ’मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण आदि रचनात्मक कार्य करना है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि ग्राम स्तर पर अब भी अनेक ऐसे श्रेष्ठ नागरिक हैं जो पार्टी में आना चाहते हैं। ऐसे अच्छे लोगों के नामों की सूची व नये मतदाताओं की सदस्यता सूची बनाने जैसे कार्य प्रवासी कार्यकर्ताओं को संपादित करना है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सिर्फ राजनैतिक उद्देश्य से कार्यकर्ता कार्य करते हैं। भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण, सेवा भाव जैसी भावना के साथ पार्टी में कार्य करता है। यही वजह है कि भाजपा का कार्यकर्ता आस्थावान, समर्पित और स्वाभिमानी होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी नेता कार्यकर्ताओं के बीच से ही विभिन्न पदों और दायित्वों पर आते हैं।  पूर्व मंत्री श्री सिंह ने बताया कि गत माह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा जी ने भोपाल के चौराहे पर भाजपा के झंडे लगाए थे। प्रदेश अध्यक्ष ने दीवार लेखन किया था और मैंने स्वयं खुरई में ’फिर एक बार मोदी सरकार’ के नारे के साथ कमल चिन्ह बनाया था। इसी प्रकार प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में सभी मंत्रियों, पदाधिकारियों को भी गांव में रूक कर संगठन का कार्य करने की जिम्मेदारी तय की गई है। उन्होंने कहा कि यही भूमिका आप सभी प्रवासी कार्यकर्ताओं को निभाना है और पार्टी संगठन द्वारा भेजा गया गोपनीय पत्रक प्रतिवेदन भर कर बंद लिफाफे में कार्यालय को वापस सौंपना है।


पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि फिर से डबल इंजन की सरकार बनाने के संकल्प का एक हिस्सा पूरा हो गया और आप सभी ने भारी बहुमत से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई है। अब अगले चरण में केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार को एतिहासिक विजय संकल्प के साथ बनाना है। 

पूर्व मंत्री ने प्रवासी कार्यकर्ताओं से कहा कि गांवों में जाकर आप स्थानीय स्तर पर जनसुविधा के ऐसे अति आवश्यक कार्यों को भी जानकारी लेकर चिन्हित करें जिनको किए जाने से सामूहिक स्तर पर ग्रामवासी लाभान्वित होंगे और उनकी बड़ी समस्या का समाधान हो सकेगा। पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि ’गांव चलो-बूथ चलो’ खुरई विधानसभा क्षेत्र की गत चुनाव की लीड 48 हजार से बहुत अधिक बढ़ाई जा सकती है जिसके लिए गांव में 24 घंटे रुक कर एक-एक मिनट का सदुपयोग करना है और रात्रि विश्राम भी स्थानीय स्तर पर ही करना जरूरी है।


कार्यशालाओं में खुरई, मालथौन, बांदरी भाजपा मंडलों से भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिशंकर कुशवाहा, पप्पू मुकद्दम बांदरी मण्डल अध्यक्ष, प्रवीण जैन गढ़ौला, अभियान खुरई प्रभारी माधव सिंह सिलौधा, सहप्रभारी सौरभ नेमा, माखन कुर्मी निर्तला, मालथौन मंडल प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह तोमर अटा, अभियान मालथौन प्रभारी सिरनाम सिंह अटा, सहप्रभारी रामेश्वर यादव कुंअरपुरा, बांदरी मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह लोधी, अभियान प्रभारी सुरेन्द्र सिंह लोधी, सहप्रभारी लक्ष्मीकांत मुढ़ौतिया, नपा अध्यक्ष खुरई नन्हीं बाई अहिरवार, खुरई महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सोनी, युवा मोर्चा प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह रहरोन, मालथौन नप अध्यक्ष जयंत सिंह बुंदेला, बांदरी नप अध्यक्ष श्रीमती सुधा विश्वनाथ सिंह लोधी, महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी लोधी, सोशल मीडिया प्रभारी गोलूप्रताप राय सहित सभी प्रवासी कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष व शक्ति केंद्र टोली सदस्य उपस्थित रहे।


श्रीमती सरोज सिंह ने एक हजार से अधिक मच्छरदानी का किया वितरण


 खुरई विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद मालथौन में जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित मच्छर दानी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को  संबोधित करते हुए कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र को मलेरिया मुक्त कराना हैं। जिसको लेकर खुरई विधायक और पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह लगातार प्रयास कर रहे हैं।

    श्रीमती सरोज सिंह ने कहा है कि जहां गांव  में मलेरिया फैल रहा है वहां स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा दवा का छिड़काव व मेडीकोटेड मच्छरदानी का वितरण भी हर परिवार को किया जा रहा है। जिससे मलेरिया नियंत्रित हो सकें। श्रीमती सरोज सिंह ने कहा कि आयुष्मान योजना के द्वारा भी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ क्षेत्रवासियों को मिल रहा हैं। आज नगर परिषद मालथौन के लगभग 1000 परिवारों को मच्छरदानी वितरित की साथ ही लोगों से कहा कि मलेरिया के बचाव के लिए इस मच्छरदानी का उपयोग करें।

   कार्यक्रम में डॉ.शेखर श्रीवास्तव, डॉ. विक्रान्त गुप्ता, सुभाष श्रीवास्तव, संतोष, दीनदयाल पटेल, पंचम सिंह बुन्देला, मथुरा विश्वकर्मा, श्रीमती रश्मि तिवारी, श्रीमती गीता अहिरवार, श्रीमती आशा जैन, श्रीमती सीमा राय, रानी लोधी, दुरग सिंह परिहार, बादाम सिंह, बाबू सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, राघवेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिसोदिया, जितेन्द्र कुशवाहा, गनेश आदिवासी, देवेन्द्र बुन्देला, मनोहर सोनी, ऋषि शुक्ला, अजित राय, प्रमोद तिवारी, गोविन्द सिंह, धीरेन्द्र सिसोदिया, आदि लोग उपस्थित थे।




Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive