किसानों को क्षतिग्रस्त फसलों का दिया जाएगा मुआवजा : मध्यप्रदेश को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में देश में प्रथम बनाया जाएगा : सीएम डा यादव
▪️मुख्यमंत्री ने की जैसीनगर से मुख्यमंत्री अन्न सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत
तीनबत्ती न्यूज : 25 सितंबर 2025
सागर: प्रदेश कें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में जहां भी सोयाबीन की फसल अतिवृष्टि अथवा बीमारी के कारण खराब हुई है। ऐसे सभी क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त सोयाबीन की फसल का सर्वे कराया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि सर्वे के पश्चात किसानों को क्षतिग्रस्त सोयाबीन की फसल का समुचित मुआवजा भी दिया जा रहा है। मख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा सोयाबीन की फसल का एमएसपी रेट 5300 रू. निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के सोयाबीन उत्पादक किसानों को भी यही रेट दिया जाएगा। किसी भी किसान को घाटा नहीं सहने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में धान पर भी बोनस बढ़ाया गया है। किसानों को भावांतर भुगतान योजना के माध्यम से उनके खाते में बोनस का पैसा दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि एमएसपी से कम दर पर फसल बेची जाती है तो फसल का घाटा सरकार द्वारा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश के किसानों की जिदंगी अच्छी और खुशहाल बने इसके लिए किसान सम्मान निधि केन्द्र सरकार और मध्यप्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के लाड़ली बहनों के जीवन में खुशियां लाने के लिए लाड़ली बहनों को दीपावली की भाईदूज से हर माह 1500 रू. की राशि दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास योजनाएं चलाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार के पास पैसे की कमी नहीं है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सागर जिले के सुरखी विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत जैसीनगर में पं. दीन दयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर आयोजित मुख्यमंत्री अन्न सुरक्षा संकल्प जागरूकता अभियान समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में कृषि के साथ-साथ पशुपालन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। आज मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में तीसरे स्थान पर है। मध्यप्रदेश को हम दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में पहले नंबर पर लाने का प्रयास कर रहे है। इसके लिए मध्यप्रदेश में किसानों को गाय पालने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौशाला खोलने पर किसानों को लभगग 40 लाख रू. की राशि मुहैया कराई जा रही है। जिसमें 10 लाख रू. का अनुदान दिया जा रहा है।पं. दीन दयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करते हुए मध्यप्रदेश सरकार गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने गाय और मोर पंख का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गौवंश हत्या को प्रतिबंधित करने का सख्त कानून बनाया है, इस कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त सजा का प्रावधान भी किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार मध्यप्रदेश में गौवंश के संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार ने गाय के संरक्षण हेतु प्रति गाय 40 रू. तक का खर्च बढ़ाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मैं बुंदेलखंड की
सिंगल विंडो का शुभारंभ
समारोह में मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री अन्न सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम एवं सिंगल विंडो पोर्टल का शुभारंभ करते हुए कहा कि सिटी गैस पोर्टल के माध्यम से गांव -गांव तक गैस का कनेक्शन घर-घर तक मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इसकी शुरुआत जैसीनगर से हो रही है। उन्होंने कहा कि सिंगल विंडो के माध्यम से सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क से कंपनियों द्वारा घर घर गैस कनेक्शन देने का काम किया जाएगा।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मध्यप्रदेश में राशन वितरण व्यवस्था को और अधिक बेहतर और पारदर्शी बनाने के लिए प्रदेश में आज मुख्यमंत्री अन्न सुरक्षा संकल्प जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है। इससे राशन लेने वालों की कतार खत्म हो जाएगी। हर परिवार का नाम एसएमएस मोबाइल पर होगा। राशन वितरण कार्यक्रम में पारदर्शिता आएगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में घर घर तक गैस का वितरण पाईप लाईन के माध्यम से होगा। इस कार्य की भी आज से शुरुआत हुई है। खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश राशन वितरण व्यवस्था को और अधिक बेहतर और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से वर्ष में 2 बार ग्राम सभाओं में राशन लेने वाले हितग्राहियों के नामों का वाचन किया जाएगा।
समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय सांसद डा. श्रीमती लता वानखेडे ने कहा यह केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि सरकार की उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है जिसने यह सुनिश्चित किया है कि कोई भी परिवार भूखा ना सोए। हर नागरिक को उसके अधिकार का राशन समय पर और सम्मान पूर्वक मिले यही इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह है। खाद्य सुरक्षा और नागरिक आपूर्ति को लेकर प्रदेश सरकार की योजनाएं प्रदेश की जनता की ताकत बन रही हैं। मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को अनाज, गेहूं, चावल आवश्यक वस्तुएं रियायती दर पर मिल रही हैं। फ्री राशन योजना के तहत लाखों परिवार बिना किसी शुल्क के मासिक राशन मिल रहा है। वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत अब प्रदेश के नागरिक देश के किसी भी राज्य में जाकर अपना राशन ले सकते हैं। यह प्रवासी मजदूरों और कामगारों के लिए बहुत बड़ी राहत की बात है।
समारोह को जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरासिंह राजपूत, विधायक नरयावली श्री प्रदीप लारिया ने भी संबोधित किया। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लगभग 215 करोड़ के निर्माण कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री द्वारा समारोह में मुख्यमंत्री अन्न सुरक्षा संकल्प योजना एवं सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन सिंगल विंडो पोर्टल का शुभारंभ किया गया। समारोह में विधायक बीना श्रीमती निर्मला सप्रे, श्री श्याम तिवारी, श्री गौरव सिरोठिया, पूर्व विधायक श्री नारायण प्रसाद कबीरपंथी, श्री राजेंद्र सिंह मोकलपुर, श्री अरुणोदय चौबे, श्रीमती पारुल साहू, श्री अभय दरे, पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती हिमानी खन्ना, कलेक्टर श्री संदीप जी आर, एसपी श्री विकास शाहवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री विवेक के वी, अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जैसीनगर को नगर परिषद बनाने की घोषणा की : बेवस नदी परियाजना को मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सागर जिले के जैसीनगर में आयोजित अन्न सुरक्षा संकल्प जागरूकता कार्यक्रम में सागर जिले में विभिन्न विकास कार्याें की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जैसीनगर को नगर परिषद बनाने, जैसीनगर का नाम जैसीनगर से बदलकर जयशिवनगर रखने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सागर जिले में बेवस नदी परियोजना की स्वीकृति की घोषणा की, वहीं जैसीनगर में महाविद्यालय के अधूरे कार्य को पूर्ण कर उसका नाम पं. दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखने की घोषणा की। वही जैसीनगर में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्कूल बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री द्वारा सुरखी विधानसभा क्षेत्र में मसुरयाही-तोडा मार्ग लगभग 25 कि.मी. के निर्माण की घोषणा की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लगभग 215 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सागर जिले के जैसीनगर में आयोजित अन्न सेवा जागरुकता शुभारंभ समारोह में लगभग 215 करोड़ रुपए की लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समारोह स्थल पर लगभग 155.30 करोड़ की लागत के 29 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया वहीं मुख्यमंत्री ने लगभग 59.69 करोड़ की लागत के 16 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। लोकार्पित कार्यों में जनपद बीना में 386.87 लाख रुपए की लागत से निर्मित शासकीय पी.जी.महाविद्यालय में 06 अतिरिक्त कक्ष, नरयावली में मोठी में 147 लाख रुपए की लागत से हाई स्कूल, नरयावली में जरुआखेड़ा में 1000.43 लाख रुपए की लागत से निर्मित 06 ट्रेड भवन, 60 सीटर बालक छात्रावास , 01-एफ, 02-एच, 04-आई टाईप आवास गृह, न. नि. सागर में 640.27 लाख रुपए की लागत से निर्मित संयुक्त तहसील कार्यालय भवन, जनपद जैसीनगर में 211.60 लाख रुपए की लागत से निर्मित 02 नग एफ टाईप एवं 02 नग जी टाईप आवास गृह, जनपद रहली के ग्राम चौरई तहसील गढ़कोटा में 742.59 लाख रुपए की लागत से निर्मित कैथ नदी पर भटुआ तक पहुॅचमार्ग हेतु पुलनिर्माण पहुॅचमार्ग एवं सुरक्षा कार्य, जनपद रहली हिनोता-गढ़ाकोटा मार्ग में 430.02 लाख रुपए की लागत से निर्मित गधेरी नदी पर उच्च स्तरीय पुल, जनपद रहली में 938.38 लाख रुपए की लागत से निर्मित चनौआ-हर्दी-जूना-जामघाट मार्ग के कि.मी. 19/10 में कैथ नदी पर उच्च स्तरीय पुल पहुंचमार्ग, जनपद जैसीनगर में 1159 लाख रुपए की लागत से निर्मित पड़रई से ढकरई तक मार्ग, नगर परिषद बिलहरा में 11.500 लाख रुपए की लागत से निर्मित राधाकृष्ण मंदिर के पास सामुदायिक भवन, मुक्तिधाम निर्माण कार्य एवं सौन्दमर्यीकरण लनागत 63 लाख, वार्ड क्रमांक 05 में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा स्वीकृत सामुदायिक भवन लागत 15 लाख, वार्ड क्रमांक 11 सींगना में सामुदायिक भवन लागत 7.3 लाख, वार्ड क्रमांक 06 में मेन रोड से लक्ष्मी साहू एवं बालक ब्रांच से दयाली कोरी तक सी.सी.रोड लागत 10.85 लाख, वार्ड क्रमांक 12 में स्कूल से शिवशरण तक सी.सी.रोड लागत 5 लाख एवं नगर परिषद सुरखी में 200 लाख रुपए की लागत से निर्मित पं.दीनदयाल उपाध्यागय बस स्टेण्ड का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर प्रवास के दौरान जनपद राहतगढ़ में भैंसा से पथरिया तिगड्डा मार्ग निर्माण लंबाई 4-60 किमी लागत 555 लाख, ग्राम झिला से मुरली बासौदा मार्ग निर्माण लंबाई 5-60 किमी लागत 728 लाख, जलंधर जिला सागर में शास0 प्रा0 बा0 शालाका निर्माण कार्य लागत 43 लाख, जनपद जैसीनगर में ग्राम तेंन्दूडाबर से सेमरा गोपालमन मार्ग लंबाई 5-50 किमी लागत 538 लाख, जनपद जैसीनगर में ग्रामबांसा से सरखडी मार्ग निर्माण लंबाई 5-00 किमी 500 लाख, ग्राम सहजपुरी बुजुर्ग से सहजपुरी खुर्द मार्ग निर्माण लंबाई 2-40 किमी लागत 330 लाख, ग्राम बिलहरा, बेरखेडी, निटर्री मार्ग निर्माण लंबाई 5-75 किमी लागत 895 लाख, ग्राम घाटसेमरा से किल्लाई मार्ग निर्माण लंबाई 3-00 किमी लागत 306 लाख, ग्राम केवलारी से सहजपुरी बुजुर्ग मार्ग निर्माण लंबाई 2-50 किमी लागत 308 लाख, मोकलपुर पहुंचमार्ग निर्माण कार्य लंबाई 3-90 किमी लागत 800 लाख, जुझारपुरा से महुआखेडा मार्ग लंबाई 3-00 किमी लागत 455 लाख,
जनपद बीना में खिमलासा में शास0 प्रा0 बा0 शाला का निर्माण कार्य लागत 43 लाख, खिमलासा में शासकीय मा0शाला का निर्माण कार्य लागत 51 लाख, जनपद रहली में छिरारी में शासकीय मा0शाला का निर्माण कार्य लागत 51 लाख, न.पा. गढाकोटा में 100 सीटर केजीबीव्ही टाइप-3 छात्रावास भवन का निर्माण कार्य लागत 179 लाख, न.नि. सागर में शासकीय कन्या पी.जी.महाविद्यालय में छात्रावास निर्माण कार्य लागत 129 लाख, जनपद बीना में भानगढ़ में उपतहसील, (370 वर्गमीटर) का निर्माण कार्य लागत 179 लाख, सागर जिले के एस.एच.-14 से पडरिया मार्ग के कि.मी. 2/8 में सिलार नदी पर जलमग्नीय पुलनिर्माण कार्य लागत 840 लाख, सागर जिले के ग्राम नौगांव में नौगांव-बरोदिया मार्ग में गणेषा नदी पर जलमग्नीय पुलनिर्माण कार्य लागत 937 लाख, शासकीय महाविद्यालय, बीना में बाउंड्री वॉल का निर्माण लागत 131 लाख, जनपद पंचायत भवन बीना लागत 525.67 लाख, नगरपरिषद बिलहरा में वार्डक्रमांक 11 में मंगल भवन निर्माण कार्य लागत 200 लाख, वार्डक्रमांक 11 में खेल स्टे्डियम निर्माण कार्य लागत 200 लाख, वार्ड क्रमांक 05 एवं 06 में कार्यालय भवन से बस स्टेसण्ड तक रोड चौड़ीकरण एवं चौराहा निर्माण कार्य लागत 63 लाख, उपयोगिता जल प्रबंधन (लिक्विड वेस्टं मैनेजमेंट)निर्माण कार्य लागत 500 लाख, न.नि. सागर में आयुर्वेद कॉलेज का निर्माण लागत 5155 लाख, पं.दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में उन्नयन कार्य लागत 120 लाख, जनपद सागर में जनपद पंचायत भवन का निर्माण लागत 525.67 लाख एवं बीटी रोड़ बाग खैजरा से चावड़ा लंबाई 2-5 किमी निर्माण लाख 242.72 लाख का भूमिपूजन किया।











0 comments:
एक टिप्पणी भेजें