Editor: Vinod Arya | 94244 37885

सनातन संस्कृति, जियो और जीने दो के भाव से जीवन जीना ही हमारी पहचान :सीएम डॉ. मोहन यादव ▪️विधायक शैलेन्द्र जैन की पहल पर सागर में वाचनालय निर्माण की घोषणा

सनातन संस्कृति, जियो और जीने दो के भाव से जीवन जीना ही हमारी पहचान :सीएम डॉ. मोहन यादव

▪️विधायक शैलेन्द्र जैन की पहल पर सागर में वाचनालय निर्माण की घोषणा


तीनबत्ती न्यूज: 25 सितम्बर,2025

सागर।महाकवि पद्माकर सभागार, मोतीनगर चौराहा, सागर में आज भारतीय जनता पार्टी जिला सागर एवं सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन के नेतृत्व में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती के अवसर पर कार्यकर्ता दिवस गोष्ठी और कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर पूजन से की। मंच पर उन्होंने कन्या पूजन भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी संस्कृति प्रकृति के साथ तालमेल बनाकर जीने की प्रेरणा देती है। हमारी परम्पराएं सनातन संस्कृति की हैं, जिसका कभी अंत नहीं होगा। हम वसुधैव कुटुम्बकम् और सर्वे भवन्तु सुखिनः के भाव को जीवन में धारण करते हैं।  पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का एकात्मबोध दर्शन हमें सिखाता है कि जैसे हमारे प्राण हैं, वैसे ही पेड़-पौधे, जल, वायु और प्रकृति के हर घटक में जीवन है। यही कारण है कि हमारे देश में पर्व-त्योहार भी प्रकृति की पूजा से जुड़े हुए हैं।


डॉ. यादव ने कहा कि हस्ती मिटती नहीं मिटाने से, यह हमारी सनातन संस्कृति है। हम जियो और जीने दो के मूल सिद्धांत पर चलते हुए जीवन और प्रकृति में संतुलन बनाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज 85 करोड़ लोगों को भोजन की व्यवस्था दी जा रही है। यह सेवा ही सच्चे अर्थों में प्रकृति और मानवता की सेवा है। मुख्यमंत्री ने जीवन के सूक्ष्म और बाह्य शरीर, पंचभूतों, चेतना और समाज में सेवा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऋषि-मुनियों से लेकर साधु-संतों तक सभी की परंपराएं प्रकृति से जुड़ी रही हैं और यही सनातन संस्कृति का आधार है।

विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन की मांग और घोषणा

सागर विधायक  शैलेन्द्र कुमार जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह कार्यकर्ता दिवस गोष्ठी हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए नवचेतना और ऊर्जा का संचार करने वाला है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि सागर में एक वाचनालय (लाइब्रेरी) का निर्माण कराया जाए, जहाँ पं. दीनदयाल जी सहित महान विभूतियों से जुड़े प्रेरणादायी साहित्य उपलब्ध हो। इस साहित्य से युवा पीढ़ी प्रेरित होकर आगे बढ़ सके।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायक जैन की इस मांग को तुरंत स्वीकार करते हुए घोषणा की कि  प्रत्येक संभाग, जिला और नगर स्तर पर गीता भवन निर्माण कराने का संकल्प लिया गया है। सागर में भी हम इसी भाव से वाचनालय का निर्माण कराएंगे।विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह घोषणा निश्चित रूप से सागर की युवा पीढ़ी को नए आयाम देगी।

जिला अध्यक्ष  श्याम तिवारी ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव का क्षण है कि प्रदेश के मुखिया आज हमारे बीच हैं। वे मुख्यमंत्री से पहले एक समर्पित कार्यकर्ता हैं और हमेशा कार्यकर्ताओं के बीच रहते हैं। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी का विचार था – “दरिद्र नारायण की सेवा ही सच्ची नारायण सेवा है”। इसी ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर हमारी सरकार अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सुविधाएँ पहुँचा रही है।

इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों में खाद्य आपूर्ति मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव,सांसद श्रीमती लता बानखेड़े,नरयावली विधायक  प्रदीप लारिया, बंडा विधायक श वीरेंद्र सिंह लोधी,भाजपा संभागीय प्रभारी मुकेश चतुर्वेदी, जिला प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा उपस्थित रहे।

सम्रोह में योगाचार्य विष्णु आर्य सहित विभिन्न वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया

ये रहे मोजूद

महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सारोठिया, पूर्व विधायक श्रीमती सुधा जैन, विष्णु आर्य, कृष्णवीर सिंह ठाकुर, जगन्नाथ गुरैया, मंडल अध्यक्ष अमित बैसाखिया, नीरज यादव, मेघा दुबे, नीलम अहिरवार, मनीष चौबे, विक्रम सोनी, यश अग्रवाल, शैलेश केसरवानी, जाहर सिंह, प्रासुख जैन, नितिन सोनी, धरमू राय, डॉ. विनोद पंथी, जिनेश साहू, रीतेश तिवारी, धर्मेन्द्र खटीक, हेमंत यादव, देवेंद्र अहिरवार, कन्हई पटेल, नीरज गोलू कोरी, अमन चौरसिया,  रामू ठेकेदार, मनोज चौरसिया, डब्बू साहू, नीरज जैन, विशाल खटीक, देवेंद्र पप्पू फुसकेले, आलोक केसरवानी, सविता साहू, वैदेही पुरोहित, याकृति जड़िया, पूजा राधेश्याम सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive