Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Sagar Crime : टैक्टर ट्रॉली से अवैध शराब ढो रहे तीन आरोपी गिरफ्तार : 120 लीटर अवैध देशी शराब जब्त

Sagar Crime : टैक्टर ट्रॉली से अवैध शराब ढो रहे तीन आरोपी गिरफ्तार : 120 लीटर देशी अवैध शराब जब्त


तीनबत्ती न्यूज: 28 मार्च,2026

सागर : पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 120 लीटर अवैध शराब और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किया है, साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ट्राली में बांस के नीचे दबी थी शराब

थाना प्रभारी आगासौद  नितिन पाल द्वारा सूचना मिलने पर टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस टीम द्वारा मण्डी बामौरा स्थित अंशुल ढाबा के सामने घेराबंदी कर कुल्हार की ओर से आ रहे नीले रंग के सोनालिका ट्रैक्टर एवं ट्रॉली को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रॉली में बांस के नीचे छिपाकर रखी गई देशी मसाला मदिरा की 14 पेटियाँ (कुल 120 लीटर) बरामद की गई। पुलिस द्वारा मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित अवैध शराब जप्त कर आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही की गई

जप्त मसरूका का विवरण

अवैध शराब: 120 लीटर (14 पेटियाँ) - ₹56,000/-

सोनालिका ट्रैक्टर एवं ट्रॉली - ₹6,00,000/-

कुल जप्त मसरूका: ₹6,56,000/-

गिरफ्तार आरोपीगण

पुलिस ने राजू उर्फ राजकुमार पटेल (कुशवाह), पिता लाल सिंह, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम खजरौद, राकेश अहिरवार, पिता नंदू उर्फ नंदकिशोर अहिरवार, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 01, गल्ला मंडी के पीछे, मण्डी बामौरा और जीतेन्द्र अहिरवार, पिता राम सिंह अहिरवार, उम्र 34 वर्ष, निवासी सदर को गिरफ्तार किया है। 

सराहनीय भूमिका

इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रदीप कुमार जाटव प्र आर सुशील सिंह चौहान प्रआर रमानीवास शुक्लाआरक्षक ब्रजेश गेहलोत, रोहित विश्वकर्मा,आर नीरज राठौर,आर गजेन्द्र सिंह  सैनिक कैलाश दुबे की सराहनीय भूमिका रही।



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive