Editor: Vinod Arya | 94244 37885

ऐतिहासिक टाउन हॉल का विधायक निधि से जीर्णोद्धार, हेरिटेज लुक को रखा गया यथावत

ऐतिहासिक टाउन हॉल का विधायक निधि से जीर्णोद्धार, हेरिटेज लुक को रखा गया यथावत


तीनबत्ती न्यूज: 13 जनवरी, 2026

सागर।शासकीय कन्या स्नातकोत्तर उत्कृष्टता महाविद्यालय परिसर स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल का विधायक निधि से जीर्णोद्धार कर उसका लोकार्पण विधायक शैलेंद्र कुमार जैन के कर कमलों से संपन्न हुआ। जीर्णोद्धार कार्य में भवन के हेरिटेज लुक को यथावत रखते हुए संरचना को नया स्वरूप दिया गया है।

लोकार्पण समारोह के अवसर पर इस टाउन हॉल से जुड़े अनेक वरिष्ठ जन उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व सांसद डॉ. लक्ष्मीनारायण यादव, डॉ. सुखदेव तिवारी एवं डॉ. मीना पिंपलापुरे प्रमुख रूप से शामिल थे। इन सभी ने टाउन हॉल से जुड़े अपने संस्मरण साझा किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, कार्यक्रम अध्यक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्रीमती मनीषा विनय मिश्रा उपस्थित रहीं।

__________

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर में पीलीकोठी के ढलान पर कार के हुए ब्रेक फेल : रिवर्स में नीचे गई कार, अफरातफरी मची

_________


इस अवसर पर विधायक  शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि सागर का टाउन हॉल शहर के इतिहास का एक महत्वपूर्ण अंग है, जिसे सागरवासी और महाविद्यालय प्रशासन आज भी सहेज कर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक इमारत नहीं, बल्कि हमारी विरासत का प्रतीक है। इसका हेरिटेज स्वरूप बनाए रखते हुए जीर्णोद्धार कराना हमारा दायित्व था। यदि हम अपनी संस्कृति, प्राचीन सभ्यता और उनसे जुड़ी इमारतों को संरक्षित रखेंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों को अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित करा सकेंगे। इसी सोच के तहत बड़े बाजार स्थित चमेली चौक अस्पताल भवन का भी हेरिटेज लुक बनाए रखते हुए पुनरुद्धार कराया गया है तथा स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत शहर की पुरानी इमारतों, बावड़ियों एवं अन्य ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है।

_________

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर कलेक्टर संदीप जी आर ने रहली में की जनसुनवाई

_________

भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने विधायक श्री जैन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सच्चे जनप्रतिनिधि की पहचान यही होती है कि वह आधुनिक विकास के साथ-साथ अपनी संस्कृति, सभ्यता और प्राचीन विरासत को भी संजोकर रखे। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन शहर को आधुनिक स्वरूप देने के साथ ही आने वाली पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का भी कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर डॉ. लक्ष्मीनारायण यादव, डॉ. मीना पिंपलापुरे एवं डॉ. सुखदेव प्रसाद तिवारी ने टाउन हॉल के ऐतिहासिक महत्व और उससे जुड़े प्रसंगों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन पद्मा आचार्य ने किया तथा आभार प्रदर्शन जनभागीदारी समिति सदस्य श्री प्रासुख जैन ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आनंद तिवारी ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त संचालक डॉ. नीरज दुबे, जगन्नाथ गुरैया, विनय मिश्रा, अरविंद जैन, डॉ. स्मिता दुबे, डॉ. राकेश शर्मा, श्रीमती दीप्ति चंदेरिया, श्री नवीन गिडियन, संजय खरे, एम.एम. चौकसे, श्रीमती नीता खन्ना, शुभम दुबे, राहुल वैद्य सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share:

Sagar News: कलेक्टर की संवेदनशीलता : हाई रिस्क गर्भवती महिला का कुशलक्षेम जानने कलेक्टर पहुंचे उनके घर ▪️हाई रिस्क प्रेगनेंसी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कलेक्टर ने दिए विशेष निगरानी के निर्देश

Sagar News: कलेक्टर की संवेदनशीलता : हाई रिस्क गर्भवती महिला का कुशलक्षेम जानने कलेक्टर पहुंचे उनके घर

▪️हाई रिस्क प्रेगनेंसी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कलेक्टर ने दिए विशेष निगरानी के निर्देश


तीनबत्ती न्यूज:  13 जनवरी 2026

सागर: अक्सर अधिकारी निरीक्षण के लिए फाइलों और सड़कों को देखते हैं, लेकिन सागर कलेक्टर  संदीप जी आर ने रहली के पिपरिया नरसिंह में मानवता की एक नई मिसाल पेश की। क्षेत्र के दौरे पर निकले कलेक्टर ने जब 'हाई रिस्क' गर्भवती माता श्रीमती कीर्ति गोंड के बारे में सुना, तो वे स्वयं उनके कुशलक्षेम जानने उनके पास जा पहुँचे।


कलेक्टर  संदीप जी आर ने एक अधिकारी की औपचारिकता छोड़कर एक बड़े भाई और अभिभावक की तरह कीर्ति गोंड से चर्चा की। उन्होंने न केवल उनके स्वास्थ्य कार्ड की जांच की, बल्कि आत्मीयता से पूछा— "भोजन में फल और दूध ले रही हो न? डॉक्टर जो दवा दे रहे हैं, उसे समय पर खाना।" कलेक्टर की इस सहजता ने कीर्ति गोंड और उनके परिवार को ढांढस बंधाया।

_________

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर कलेक्टर संदीप जी आर ने रहली में की जनसुनवाई

_________


नन्ही मुस्कान पर लुटाया दुलार

इस मुलाकात के दौरान एक बेहद खूबसूरत पल तब आया जब कीर्ति की पहली बेटी पास आकर खड़ी हो गई। कलेक्टर ने तुरंत उसे गोद में लेकर दुलारा और चॉकलेट भेंट की।

__________

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर में पीलीकोठी के ढलान पर कार के हुए ब्रेक फेल : रिवर्स में नीचे गई कार, अफरातफरी मची

_________


वहां उपस्थित ग्रामीणों और परिजनों को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि बेटियां घर का सौभाग्य होती हैं। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि बेटियां घर की शान होतीं हैं। उन्होंने कहा— "बेटियां घर की रौनक होती हैं, मान होती हैं। इनका सुरक्षित जन्म और बेहतर भविष्य हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।"


स्वास्थ्य अमले को ‘अलर्ट मोड’ पर रहने के निर्देश

निरीक्षण के अंत में कलेक्टर ने बीएमओ और स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सख्त निर्देश दिए कि कीर्ति गोंड जैसी सभी हाई रिस्क माताओं की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जाए। प्रसव के समय 108 एम्बुलेंस की उपलब्धता में 1 मिनट की भी देरी न हो। पौष्टिक आहार और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राही तक पहुँचे।

Share:

BTIRT: स्वामी विवेकानंद जयंती पर मैराथन का आयोजन

BTIRT: स्वामी विवेकानंद जयंती पर मैराथन का आयोजन


तीनबत्ती न्यूज: 12 जनवरी, 2026

सागर: बीटीआईआरटी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में मैराथन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सभी छात्रों ने भाग लिया और प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार वितरित किए गए। इसके अलावा, विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2026 के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का भाषण छात्रों को सुनाया गया।



इस कार्यक्रम में संस्था के सचिव डॉक्टर सत्येंद्र जैन, ग्रुप रजिस्टर डॉक्टर तरुण कुमार सिंह, संस्था के प्राचार्य डॉक्टर वीरेश फुसकेले, एनएसएस अधिकारी श्रीमान शेख शाहिद, हेड ऑफ़ द डिपार्टमेंट मेघा सोनी, रागिनी मिश्रा, गौरव खरे, आकाश वर्मा, दिवज्ञा श्रीवास्तव, अमित दिवालिया,हेमंत जैन, समरथ जैन, भूपेंद्र नामदेव, दीपक रैकवार, अमित कनौजिया, धर्मेंद्र पटेल और समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। संस्था के अध्यक्ष श्री संतोष जैन ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ेंBTIE: स्वामी विवेकानंद जयंती केवल स्मरण का दिवस नहीं, बल्कि संकल्प का दिवस हो डॉ. आशीष द्विवेदी


इस अवसर पर आरसी प्रजापति, जिला संगठन राष्ट्रीय सेवा योजना ने कार्यक्रम का मार्गदर्शन किया और ग्रुप रजिस्टर डॉक्टर तरुण कुमार सिंह ने बच्चों का हौसला बढ़ाया।

Share:

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बीना में संगठनात्मक बैठक की ▪️वीबी-जी रामजी जनजागरण अभियान को लेकर बैठकों को किया संबोधित

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बीना  में संगठनात्मक बैठक की : शक्ति केंद्र प्रभारियों को दिया मार्गदर्शन

▪️वीबी-जी रामजी जनजागरण अभियान को लेकर बैठकों को किया संबोधित


तीनबत्ती न्यूज: 12 जनवरी, 2026

सागर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बीना में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक  का आयोजन किया गया, जिसमें उनके सारगर्भित मार्गदर्शन का लाभ संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मिला।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक  हेमंत खण्डेलवाल ने सोमवार को सागर जिले के बीना में वीबी-जी रामजी जन-जागरण अभियान की बैठक एवं छोटी टोली की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वीबी-जी रामजी योजना गांवों के समग्र विकास के संकल्प को साकार करेगी। भाजपा सत्ता नहीं राष्ट्र सेवा और विचारों का सशक्त अभियान है। कांग्रेस पार्टी ने महात्मा गांधी के स्वदेशी अपनाओ के विचार को कभी सम्मान नहीं दिया। आजादी के बाद स्वदेशी को कभी बढ़ावा नहीं दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने स्वदेशी को बढ़ावा देकर गांधी जी के सपनों को साकार कर रहे हैं। 



गांवों का विकास ही भारत के समग्र विकास की मजबूत नींव है
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने वीबी-जी रामजी जनजागरण अभियान पर चर्चा करते हुए कहा कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है और गांवों का सशक्तिकरण ही देश को विकसित राष्ट्र बनाने का मूल आधार है। वीबी-जी रामजी योजना जनजागरण अभियान मजदूरों को समय पर पारिश्रमिक दिलाने, पंचायतों को जवाबदेह बनाने तथा गांवों में पारदर्शी एवं सुशासित विकास व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में महात्मा गांधी नरेगा जैसी योजनाओं में बिचौलियों और भ्रष्टाचार के कारण श्रमिकों को उनका पूरा अधिकार नहीं मिल पाता था। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में तकनीक आधारित, पारदर्शी और जवाबदेह प्रणाली लागू होने से मजदूरों को सीधे उनके खाते में भुगतान सुनिश्चित हुआ है, जिससे गांवों में विश्वास और सम्मान की भावना मजबूत हुई है। भारतीय जनता पार्टी नामों की राजनीति नहीं, बल्कि काम, परिणाम और जनकल्याण की राजनीति में विश्वास करती है। 

कांग्रेस ने वोट की राजनीति के लिए योजना में महात्मा गांधी जी का नाम जोड़ा था

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि योजनाओं में सुधार के साथ समय-समय पर नाम बदलते रहे हैं। श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई योजना का नाम पहले नरेगा था। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने इस योजना के जरिए वोट की राजनीति करने योजना में महात्मा गांधी जी का नाम जोड़ा था। पहले 100 दिन का रोजगार मिलता था। अब 125 दिन के रोजगार की गारंटी है। इस योजना में पहले अधिकांश फैसले केंद्र सरकार के स्तर पर होते थे। अब राज्यों की हिस्सेदारी बढ़ा कर जवाबदेही बढ़ाई गई है। अब 50 प्रतिशत कार्यों का फैसला ग्राम पंचायतों में ही होंगे। महात्मा गांधी नरेगा में पक्के निर्माण का प्रावधान नहीं था, जिससे फर्जीवाड़ा की संभावना हमेशा बनी रहती थी। अब गांवों में पक्के निर्माण के साथ नाली, सड़क, स्व-सहायता समूहों के लिए शेड का निर्माण किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने खादी और स्वदेशी को जनआंदोलन बनाकर बढ़ावा देने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मना रहे हैं। 

प्रधानमंत्री जी ने गांधीजी के स्वच्छता के स्वप्न को जन-आंदोलन बनाकर साकार किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से महात्मा गांधी जी के स्वच्छता के स्वप्न को जन-आंदोलन में बदलकर साकार किया। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ स्वदेशी, रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण को नई दिशा दी गई है। आज से 20 से 30 साल पहले देश की स्थिति ऐसी थी कि युवा पीढ़ी भविष्य संवारने के लिए विदेश जाना चाहता था। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा किया और उन्हें देश में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश के युवा अपना भविष्य सुरक्षित देख रहे हैं। देश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र व राज्यों में भाजपा सरकारों को होना बहुत आवश्यक है। भाजपा सत्ता में रहकर देश की सेवा करती रहे, इसके लिए हमें भाजपा संगठन को और मजबूत करने के लिए भी सतत कार्य करना होगा।
ये रहे शामिल
बैठक मे प्रदेश शासन के मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत, प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री व विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह, प्रदेश महामंत्री व सांसद श्रीमती लता वानखेडे़, विधायक श्री प्रदीप लारिया, श्री शैलेन्द्र जैन, संभाग प्रभारी श्री गौरव सिरोठिया, विधायक श्री बृजबिहारी पटेरिया, श्री वीरेंद्र सिंह लोधी, जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, श्रीमती लता सकवार, पूर्व विधायक श्री महेश राय, श्री विनोद पंथी, श्री धरमू राय सहित जिला पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Share:

संकल्प फाउंडेशन ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर लगाई प्रदर्शनी

संकल्प फाउंडेशन ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर लगाई प्रदर्शनी


तीनबत्ती न्यूज: 12 जनवरी, 2026

सागर : संकल्प फाउंडेशन द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर सिविल लाइन स्थित विवेकानंद पार्क में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में स्वामी विवेकानंद जी के प्रेरणादायी जीवन, उनके विचारों, राष्ट्र निर्माण में योगदान तथा संकल्प फाउंडेशन द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे विविध कार्यों को चित्रों एवं जानकारी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

प्रदर्शनी का अवलोकन महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने किया। महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए इसे युवाओं एवं समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी बताया।



इस अवसर पर संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री रिशांक तिवारी ने कहा कि संकल्प फाउंडेशन एक सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों पर आधारित संगठन है, जो सेवा, शिक्षा एवं आध्यात्मिक विकास को समाज परिवर्तन का सशक्त माध्यम मानता है। फाउंडेशन जरूरतमंदों की सेवा, गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा के प्रसार तथा व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्यरत है। उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को आत्मनिर्भर, संवेदनशील एवं मूल्यनिष्ठ बनाना है।

संकल्प फाउंडेशन द्वारा सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, मानवीय सहायता, महिला एवं बाल उत्थान तथा नैतिक चेतना से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। संस्था की विचारधारा महान युगपुरुष स्वामी विवेकानंद जी के जीवन एवं दर्शन से गहराई से प्रेरित है। स्वामी जी का संदेश – “उठो, जागो और तब तक न रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो” – आज भी युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

प्रदर्शनी के माध्यम से संकल्प फाउंडेशन ने समाज को यह संदेश दिया कि यदि हम स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को आत्मसात करें तो एक सशक्त, संस्कारवान और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण संभव है।

Share:

Sagar News: तीन दिन में डी.डी. कॉम्प्लेक्स की दुकानों का आधिपत्य न लेने पर: जमा राशि राजसात करने के निर्देश दिए निगम कमिश्नर ने ▪️आवंटित 41 दुकानों में सिर्फ 11 ने पूरी राशि जमा की

Sagar News:  तीन दिन में डी.डी. कॉम्प्लेक्स की दुकानों का आधिपत्य न लेने पर:  जमा राशि राजसात करने के निर्देश दिए निगम कमिश्नर ने

▪️आवंटित 41 दुकानों में सिर्फ 11 ने पूरी राशि जमा की


तीनबत्ती न्यूज: 12 जनवरी, 2026

सागर :  नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री ने कटरा बाजार स्थित डी.डी. कॉम्प्लेक्स की दुकानों का आवंटन प्राप्त कर अब तक आधिपत्य न लेने वाले दुकानदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने बाजार शाखा के प्रभारी आनन्द मंगल गुरु को आदेशित किया है कि जिन व्यक्तियों द्वारा निर्धारित समय-सीमा में दुकानों का आधिपत्य नहीं लिया गया है, उन्हें अंतिम रूप से 3 दिवस का अवसर प्रदान करते हुए यदि वे इस अवधि में भी दुकानों का आधिपत्य ग्रहण नहीं करते हैं तो उनकी जमा राशि राजसात कर आवंटन निरस्त करने की कार्रवाई की जाए।

बाजार शाखा प्रभारी आनंद मंगल गुरु ने बताया कि कटरा बाजार स्थित डी डी कॉम्लेक्स में आवंटित दुकानों की संख्या 41 है जिनमें से 11 व्यक्तियों द्वारा पूरी राशि जमा कर दी गई है, 25 व्यक्तियों द्वारा 50 प्रतिशत  राशि और 4 व्यक्तियों के द्वारा 25 प्रतिशत राशि जमा कर की गई है, जिनके द्वारा पूर्ण राशि जमा कर दी है उनके द्वारा आधिपत्य हेतु आवेदन जमा कर दिए हैं। जिन व्यक्तियों द्वारा पूर्ण राशि जमा नहीं की गई है 3 दिवस में अगर बकाया राशि जमा नहीं की जाती है तो  जमा राशि राजसात करते हुए आवंटन निरस्त करने की कार्रवाई की जावेगी।

उल्लेखनीय है कि विगत दिनों डी.डी. कॉम्प्लेक्स के दुकानदारों द्वारा नगर निगम आयुक्त से भेंटकर कांम्प्लेक्स में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की गई थी। इस पर आयुक्त श्री खत्री द्वारा संबंधित दुकानदारों एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया तथा विद्युत, साफ-सफाई, पानी, मार्ग एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान कराया गया। निरीक्षण एवं समस्याओं के निराकरण के उपरांत भी अनेक दुकानदारों द्वारा अब तक दुकानों का आधिपत्य नहीं लिया गया है। इस संबंध में नगर निगम की बाजार शाखा द्वारा पूर्व में भी दुकानदारों को नोटिस जारी कर दुकानों का आधिपत्य लेने के निर्देश दिए गए थे, किंतु इसके बावजूद कुछ दुकानदारों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि निर्धारित 3 दिवस की अवधि समाप्त होने के पश्चात जिन दुकानों का आधिपत्य नहीं लिया जाएगा, उनकी जमा राशि नियमानुसार राजसात कर आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा तथा संबंधित दुकानों को पुनः आवंटन की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। नगर निगम ने सभी संबंधित दुकानदारों से अपील की है कि वे समय-सीमा के भीतर दुकानों का आधिपत्य लेकर किसी भी प्रकार की अप्रिय कार्रवाई से बचें।

Share:

स्वामी विवेकानंद जयंती केवल स्मरण का दिवस नहीं, बल्कि संकल्प का दिवस हो डॉ. आशीष द्विवेदी

स्वामी विवेकानंद जयंती केवल स्मरण का दिवस नहीं, बल्कि संकल्प का दिवस हो डॉ. आशीष द्विवेदी


तीनबत्ती न्यूज:  12 जनवरी 2026 

सागर: स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बी.टी. इंस्टिट्यूट ऑफ एक्सीलेंस, मकरोनिया, सागर में एक प्रेरणादायक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उ‌द्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से परिचित कराना तथा उन्हें आत्मनिर्भर, ऊर्जावान और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग से डॉ. रजनीश अग्रहरी, समाजसेविका डॉ. कविता लारिया, इंक मीडिया के डायरेक्टर डॉ. आशीष ‌द्विवेदी, बी.टी. ग्रुप के मेंटर प्रो. सुबोध कुमार जैन तथा प्राचार्य डॉ. राजू टंडन उपस्थित रहे।


संगोष्ठी में प्राचार्य डॉ. राजू टंडन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं को केवल भविष्य की आशा नहीं, बल्कि वर्तमान का कर्णधार मानते थे। उनका कथन था कि "मुझे शिक्षित और चरित्रवान युवा दे दो, मैं भारत का कायाकल्प कर दूँगा।" वे भली-भांति जानते थे कि यदि युवाओं को सही दिशा, आत्मविश्वास और मूल्य मिल जाएँ, तो राष्ट्र पुनर्जागरण की ओर अग्रसर हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि नैतिकता से रहित शिक्षा समाज के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

प्रो. सुबोध कुमार जैन ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़ी शिक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को महत्वपूर्ण संदेश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूर्ण समर्पण, निरंतर प्रयास और गहरी लगन अनिवार्य हैं, क्योंकि इनके बिना सफलता संभव नहीं होती। उन्होंने बताया कि जैसे सांस के बिना जीवन संभव नहीं, वैसे ही ईश्वर की अनुभूति और आत्मिक उन्नति भी गहरी तड़प और समर्पण से ही होती है। अभिभावकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब समाज और परिवार प्रतिभा को पहचानकर उसका सहयोग और प्रोत्साहन देते हैं, तो वही प्रतिभा आगे चलकर विश्व मंच पर स्वामी विवेकानंद जैसे देश का नाम रोशन करती है।


डॉ. रजनीश अग्रहरी ने अपने उ‌द्बोधन में स्वामी विवेकानंद के विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विवेकानंद का दर्शन युवाओं को आत्मविश्वास, विवेक और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। "उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत" को उन्होंने वि‌द्यार्थियों के जीवन का मूल मंत्र बताते हुए कहा कि शिक्षा का उ‌द्देश्य केवल ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण करना भी है। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने वेदांत को केवल ग्रंथों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि अपने आचरण और सेवा कार्यों के माध्यम से उसे व्यवहार में उतारा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वेदांत का मूल सिद्धांत यह है कि प्रत्येक मनुष्य में दिव्यता निहित है और "सर्वे भवन्तु सुखिनः" का भाव स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन का आधार रहा।


डॉ. कविता लारिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि विचार स्पष्ट हों और लक्ष्य निश्चित हो, तो परिस्थितियाँ स्वयं अनुकूल बन जाती हैं। उन्होंने "धर्म के लिए जियो, समाज के लिए जियो" विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि सच्चा धर्म मानव सेवा, करुणा, त्याग और पीड़ितों की सहायता में निहित है। समाज सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है।

इंक मीडिया से डॉ. आशीष द्विवेदी ने अपने प्रेरणादायक उ‌द्बोधन में कहा कि भारत की वास्तविक शक्ति उसकी युवा चेतना में निहित है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपनी पहचान स्वयं बनाएं और दूसरों से अपेक्षा करने के बजाय स्वयं दीपक बनकर समाज को प्रकाश दें। उन्होंने कहा कि जीवन में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, ओज, तेज और साहस के साथ आगे बढ़ना ही सफलता का मूल मंत्र है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने, निरंतर प्रयास करने और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य,


आत्मबल और अनुशासन बनाए रखना आवश्यक है, क्योंकि यही गुण व्यक्ति को असफलता से सफलता की ओर ले जाते हैं। डॉ. ‌द्विवेदी ने कहा कि संकल्प शक्ति वि‌द्यार्थी जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है, जो व्यक्ति को तपस्या, आत्मसंयम और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि वे अपने भीतर छिपी संभावनाओं को पहचानें, सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने दोहराया कि स्वामी विवेकानंद जयंती केवल स्मरण का दिवस नहीं, बल्कि संकल्प का दिवस है।


कार्यक्रम का संचालन अदिति जैन ने किया तथा आभार प्रदर्शन किरण तिवारी द्वारा किया गया। संगोष्ठी के अंत में विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात कर समाज, राष्ट्र और मानवता की सेवा करेंगे। कार्यक्रम ने युवाओं में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का संचार किया।

Share:

योग से आत्मविश्वास, आत्मशक्ति, स्फूर्ति बढ़ती है: मंत्री गोविंद राजपूत

योग से आत्मविश्वास, आत्मशक्ति, स्फूर्ति बढ़ती है: मंत्री गोविंद राजपूत


तीनबत्ती न्यूज: 12 जनवरी, 2026

सागर : मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि बड़ी प्रसन्नता का विषय है सारे प्रदेश में और सारे देश में आज हम युवा शक्ति, युवा साहस के प्रतीक स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मना रहे हैं और आज योग दिवस के रूप में हम सब यहां इस खेल प्रांगण में पीटीसी ग्राउंड पर बैठे हम सब जानते हैं स्वामी विवेकानंद जी केवल एक संत नहीं थे बल्कि वह युवाओं के विचार साहस और आत्मविश्वास के प्रतीक थे। उन्होंने हमेशा कहा डरो मत, साहस के साथ आगे बढ़ो जब तक हमारा लक्ष्य हासिल न हो तब तक आगे बढ़ते रहो, आज इस सिद्धांत लेकर जो युवा आगे चल रहे हैं वह अपने लक्ष्य को हासिल भी कर रहे हैं और उनमें आत्मविश्वास की भरपूर शक्ति भी प्रतीत होती है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत आज युवा दिवस के अवसर पर पीटीसी मैदान में योग कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 

____________

वीडियो देखने क्लिक करे

सागरराष्ट्रीय युवा दिवस पर हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार

___________

मंत्री श्री राजपूत ने आज योग दिवस है। हम देखते हैं जो सूर्य नमस्कार हम लोग कर रहे हैं यह सूर्य नमस्कार सूर्य केवल एक तारा नहीं है हम सबके लिए शक्ति, साहस, का स्रोत है। सूर्य के प्रकाश से हमारे शरीर को विटामिन डी की प्राप्ति होती है जिससे हमारा शरीर मजबूत और स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में बहुत व्यस्तताएं होती हैं हर आदमी कहीं ना कहीं व्यस्त है पर अगर वह थोड़ा सा भी समय सूर्य नमस्कार को देता है तो सूर्य नमस्कार एक ऐसी प्रक्रिया है कि बहुत कम समय में हम प्राणायाम के द्वारा अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते। जब हम बीमार होते हैं जब कभी तनाव होता है तब हमें ऐसा लगता है कि हम डॉक्टर के पास जाएं लेकिन आज के जमाने में हम देखते हैं कि डॉक्टर भी कहता है कि आप थोड़ा समय अपने अन्य  काम के अलावा शरीर को भी दें चाहे पैदल चले, खेल  खेले, योग करें और कुछ नहीं कर पा रहे हो तो सबसे सीधा सरल साधन है सूर्य नमस्कार जो आपके घर में छोटी सी जगह में बहुत बड़ी जगह नहीं चाहिए बहुत बड़ा बगीचा नहीं चाहिए कोई खेलने के लिए ग्राउंड होनी चाहिए हम अपने छोटी से घर में भी इस प्राणायाम को कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि आज हम सब यह योग करने बैठे हुए हैं और में आशा करता हु कि हम सब आगे भी ऐसे योग करते रहेंगे और एक स्वस्थ भारत का निर्माण करेंगे।


ये हुए शामिल

इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, श्याम तिवारी, संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी, कलेक्टर संदीप जी आर, जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक के वी, नगर निगम कमिश्नर श्री राजकुमार खत्री, एसडीएम श्री अमन मिश्रा, संयुक्त संचालक शिक्षा श्री एसपीएन बिसेन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद जैन, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती निगम, जिला खेल अधिकारी श्री संजय दादर, श्री संतोष सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं एवं आम नागरिक मौजूद थे।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive