बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

जिला न्यायालय में विटनेस हेल्प डेस्क का किया गया लोकार्पण

जिला न्यायालय में   विटनेस हेल्प डेस्क का किया गया लोकार्पण
सागर।सागर अभियोजन के लिए आज  अविस्मरणीय क्षण रहा। सागर जिले में विटनेस हेल्प डेस्क का लोकार्पण मुख्य अतिथि माननीय के.पी. सिंह जिला एवं सत्र न्यायाधीष तथा विशेष अथिति  पुरूषोत्तम शर्मा महानिदेषक/संचालक लोक अभियोजन संचालनालय भोपाल म.प्र. की गरिमामयी उपस्थिति मे जिला न्यायालय सागर में किया गया।  जिसमें उप पुलिस महानिरीक्षक  रविषंकर डेहरिया, पुलिस अधीक्षक सागर  अमित कुमार सांघी, उप संचालक अभियोजन  अनिल कटारे, जिला अभियोजन अधिकारी  राजीव रूसिया, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ  अंकलेष्वर दुवे एवं  न्यायाधीषगण तथा अन्य अभियोजन अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 

विटनेस हेल्प डेस्क का शुभारंभ फीता काट कर  जिला एवं सत्र न्यायाधीष  के. पी. सिंह द्वारा किया गया।  उल्लेखनीय है कि विटनेस हेल्प डेस्क का मुख्य उद्देष्य पीडित एवं गवाह को साक्ष्य के दौरान आने वाली परेषानियों से बचाना एवं पीडित को सहायता प्रदान करना है। विटनेस हेल्प डेस्क में पदस्थ प्रभारियों  अभिषेक नेमा एवं सुश्री प्रियंका तिवारी ने विटनेस हेल्प डेस्क के विषय में जानकारी दी। संचालक लोक अभियोजन श्री पुरूषोत्तम शर्मा द्वारा सागर विटनेस हेल्प डेस्क को एक वाटर कूलर प्रदान करने की घोषणा की गई तथा बताया गया कि विटनेस हेल्प डेस्क के संबंध में एक सील का प्रोफार्मा बनाया जा रहा है जिसमें विटनेस हेल्प डेस्क का नम्बर अंकित होगा जिसे समन पर चस्पा किया जायेगा।  उक्त आयोजन की न्यायाधीषगण एवं उपस्थित अधिवक्तागणों ने प्रसंषा की तथा विटनेस हेल्प डेस्क के लिए भविष्य में और अच्छे परिणाम आने की संभावनाए व्यक्त की गई। 
विटनेस हेल्प डेस्क के लोकार्पण पष्चात श्री  शर्मा द्वारा आकाषवाणी मुख्यालय जा कर विटनेस हेल्प डेस्क के संबंध मेें जानकारी दी गयी। तदोपरांत श्री शर्मा द्वारा चिंहित जघन्य अपराधों लोकायुक्त पास्को एक्ट  तथा केके सम्बंध  में समीक्षा बैठक ली एवं आवष्यक निर्देष दिये गये।

 




Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive