बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव पर निकाला गया धूमधाम से निकला चल समारोह


भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव पर निकाला गया   धूमधाम से निकला  चल समारोह

सागर। परशुराम प्राकट्योत्सव के पर्व पर सर्व ब्राह्मण समाज संगठन के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रामबाग मंदिर से प्रारंभ होकर बड़ा बाजार सराफा कोतवाली तीनबत्ती, कटरा होते हुए पद्माकर स्कूल में समापन किया गया।
शोभायात्रा में आकर्षक धार्मिक नृत्यों की प्रस्तुतियां हुई। वही महिलाएं पगड़ी लगाए हुए यात्रा में चल रही थी। भगवान परसुराम की मनमोहक झांकी भी थी। जंय जंय परशुराम के जयकारों के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। 
शोभायात्रा का सोनी समाज, गहोई वैश्य समाज, जैन समाज, बोहरा मुस्लिम समाज, उत्सव समिति, महाकाल संगठन सर्व सिद्धेश्वरी हनुमान समिति चंपाबाग, महेन्द्र जैन बलेह वाले नमक मंडी में एजाज खान आदि स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया।


शोभायात्रा में मुकुल पुरोहित, शिवशंकर मिश्रा, रामअवतार पांडे, मधुर पुरोहित, राजकुमार पचौरी, सारांश दुबे,  त्रिलोकी कटारे,विद्याभूषण तिवारी, रवि उमाहिया, दीपक दुबे, मधुसूदन गुरू ,  गोलू रिछारिया, कपिल पचौरी , संध्या भार्गव, शरद मिश्रा, यशोबर्धन चौबे, भुवनेश शर्मा,  मिश्रा (महुना), अनिल तिवारी मौजूद रहे।

भगवान परशुराम प्रकट्योत्सव की शोभायात्रा का कांग्रेस परिवार ने किया


भगवान परशुराम जी के प्राकट्योत्सव के अवसर पर निकली शोभायात्रा का जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष रेखा चौधरी और सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कांग्रेस जनों के साथ जिला शहर कांग्रेस कार्यालय के सामने पूर्ण भक्तिभाव और उत्साह से स्वागत किया।
कांग्रेसजनों द्वारा शोभायात्रा में शामिल विप्रजनों पर पुष्पवर्षा की गयी,शीतल जल और प्रसादी का वितरण किया गया ।
स्वागतकर्ताओं में भूपेंद्र मोहसा,गोवर्धन रैकवार,प्रदीप गुप्ता,कैलाश सिंघई,जीतेंद्र रोहण, रजिया खान, दीनदयाल तिवारी,प्रिंयका तिवारी,लल्ला यादव,शुभम् उपाध्याय,आदिल राईन,आदर्श यादव,पवन केशरवानी आदि उपस्थित रहे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive