बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

नियोजित परिवार ही जनसंख्या नियंत्रण का सबसे उत्तम उपाय : निधि जैन

नियोजित परिवार ही जनसंख्या नियंत्रण का सबसे उत्तम उपाय  : निधि जैन
सागर महापौर पद कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमति निधि सुनील जैन ने पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं श्रीमति इंदिरा गांधी जी के चित्रो पर पुष्पहार पहनाते हुए कहा कि नियोजित परिवार ही जनसंख्या नियंत्रण का सबसे उत्तम उपाय है।
  भारत विश्व का पहला राष्ट्र है जिसने 1952 में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल में परिवार नियोजन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम की शुरुआत की थी।
 विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर निधि जैन ने बताया कि 1971 में भारत की जनसंख्या 54.81 करोड़ थी 1961 से 1971 के दशक में लगभग 24% जनसंख्या वृद्धि आंकी गई थी। 1975 में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी ने परिवार नियोजन कार्यक्रम 20 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत लागू किया किए थे इसमें *हम दो हमारे दो* का नारा भी बुलंद किया गया था 1971 के बाद के दशकों में जनसंख्या वृद्धि दर 22% तक पहुंची और आगे के दशकों में भी यही दर बनी भी रही।
परंतु 2011 से 2021 के मध्य  भारत सरकार द्वारा जनगणना नहीं कराई गई जो कि विकास के नए आयामों को स्थापित करने में बहुत बड़ी बाधक सिद्ध हो रही है।
 वर्तमान में देश की जनसंख्या 135 करोड़ के लगभग आंकी जा रही है बढ़ती हुई जनसंख्या पर अनियंत्रण विकास में तथा योजनाओं को लागू करके उनके सफल क्रियान्वयन में बहुत बड़ी बाधा है।
 हमें देश की समस्त जनता सभी धर्म जाति वर्गों और संप्रदायों पर समान जनसंख्या नियंत्रण के कार्यक्रम लागू करने होगे। सभी वर्गो को समान रूप से परिवार नियोजन के कार्यक्रमो को अपनाना होगा तभी देश प्रदेश एवं शहरों का विकास संभव हो पाएगा।
मौके पर पूर्व विधायक सुनील जैन, चुनाव प्रभारी सुरेंद्र सुहाने, चुनाव संचालक राम कुमार पचौरी, जमील गब्बर पठान प्रशांत जैन विशाल यादव ,विनीत जैन एवं अन्य मौजूद थे
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive