बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

कांग्रेस को एकऔर झटका, पूर्व विधायक बृज बिहारी पटेरिया बीजेपी में शामिल

कांग्रेस को एकऔर झटका, पूर्व विधायक बृज बिहारी पटेरिया बीजेपी में शामिल



भोपाल। मध्यप्रदेश में  कांग्रेस   को एक और झटका लगा है। सागर जिले की देवरी विधानसभा से  कांग्रेस के विधायक रह चुके बृज बिहारी पटेरिया। ( गुड्डा ) ने कांग्रेस छोड दी है। पटेरिया शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गए। सीएम शिवराज सिंह के समक्ष ब्रज बिहारी पटेरिया को मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई। बुंदेलखंड अंचल  से एक और कांग्रेस नेता के टूटकर भाजपा में शामिल होने की घटना को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। कुछ महीने पहले सागर जिले के ही खुरई के पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे ने भी कांग्रेस छोड़ दी है।   मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहान, भूपेंद्र सिंह और वीडी शर्मा समेत अन्य भाजपा नेताओं ने पटेरिया को बधाई दी है।

ब्रज बिहारी पटेरिया ने शनिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। वे कुछ दिनों से कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रहे थे। ब्रज बिहारी पटेरिया 1998 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रहे बृज बिहारी पटेरिया को 2013 में  कद्दावर मंत्री गोपाल भार्गव ने सागर जिले की रहली सीट से 52 हजार  वोटों से हराया था। पूर्व विधायक बृज बिहारी के भतीजे और बीजेपी नेता विनीत पटेरिया की पत्नी देवरी जनपद की अध्यक्ष है। 

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बृज बिहारी पटेरिया के भाजपा में शामिल होने पर ट्वीट पर बधाई दी है। भूपेंद्र सिंह ने लिखा है कि सागर जिले की देवरी विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक ब्रज बिहारी पटेरिया जी आज भाजपा परिवार में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व व नीतियों से प्रेरित होकर पटेरिया ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।


_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive