बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

MP: मुरैना : पुरानी रंजिश के चलते एक ही परिवार के 6 लोगो की हत्या, दो घायल , गोलियों से भूना ▪️वीडियो आया सामने

MP: मुरैना : पुरानी रंजिश के चलते एक ही परिवार के 6 लोगो की हत्या, दो घायल , गोलियों से भूना 

▪️वीडियो आया सामने


मुर्रेना, 5 मई ,2023 : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के लेपा गांव में आज पुरानी रंजिश के चलते एक ही परिवार से संबंधित छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी और तीन चार अन्य घायल हो गए।पुलिस सूत्रों ने प्रारंभिक जानकारी के हवाले से बताया कि सिहोनिया थाना क्षेत्र के तहत आने वाले लेपा गांव में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष से जुड़े लोगों पर लाठियों और हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया । इस हत्याकांड में 3 महिला और 3 पुरुषो की मौत हुई है।


 इस दौरान दोनों तरफ से संघर्ष हुआ। संघर्ष में गोली लगने से तीन महिलाओं समेत छह  लोगों की मृत्यु हो गयी। तीन चार अन्य लोगों के घायल होने की सूचना मिली।

      ▪️ सुशांत सक्सेना आईजी चंबल


सुबह की घटना

मुरैना जिले के सिहोनिया थाना क्षेत्र के लेपा भिडोसा गांव की है। आज सुबहपु रानी रंजिश के चलते एक पक्ष ने एक ही परिवार के 5 लोगों को गोलियों से भून दिया। इसमें 3 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। घायलों में 2 पुरुष और 1 महिला हैं। बताया जा रहा है कि इस गोलीकांड के पीछे करीब 10 साल पुरानी लड़ाई है। दस साल पहले मृतकों के परिवार के लोगों ने आरोपियों के परिजन की हत्या की थी । वर्ष 2013 में कूड़ा डालने को लेकर गजेंद्र सिंह तोमर व धीर सिंह तोमर में हुआ था विवाद, तत्कालीन समय धीर सिंह तोमर परिवार के दो लोगों की  मृत्यु हुई थी।

घटना का वीडियो आया सामने देखे: वीडियो


घटना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें हमलावर एक परिवार के लोगों को लाठियों से पीटते दिख रहे हैं। कुछ लोग लाठियां लेकर सड़क पर खड़े हैं। इसी बीच एक युवक आता है और फायरिंग कर देता है। उसे पास ही खड़ी महिला और कुछ लोग उसे देखते रहते हैं। गोली लगने से तीन पुरुष और दो महिलाएं जमीन पर गिर पड़े। घटनास्थल पर बच्चे भी थे जिन्हें एक महिला ने आवाज लगाकर घरों के अंदर किया। इस महिला की आवाज भी वीडियो में आ रही है।



इन लोगों की हुई मौत

फायरिंग में लेस कुमारी पत्नी वीरेंद सिंह, बबली पत्नी नरेंद्र सिंह तोमर, मधु कुमारी पत्नी सुनील तोमर, गजेंद्र सिंह पुत्र बदलू सिंह, सत्यप्रकाश पुत्र गजेंद्र सिंह व संजू पुत्र गजेंद्र सिंह है। घायलों में विनोद सिंह पु. सुरेश सिंह तोमर और वीरेंद्र पुत्र गजेंद्र सिंह हैं।


 श्रीमती कुसुमा सिंह तोमर पत्नी मृतक गजेंद्र सिंह तोमर 



विवाद के चलते 2014 में भी हुई थीं 2 हत्याएं

लेपा गांव के रंजीत तोमर और राधे तोमर के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 2014 में रंजीत तोमर के पक्ष ने राधे तोमर के परिवार के 2 लोगों की हत्या कर दी थी। 
____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive