बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR : जन आशीर्वाद यात्रा : केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने संभागीय बैठक में की चर्चा

SAGAR : जन आशीर्वाद यात्रा : केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने  संभागीय बैठक में की चर्चा

तीनबत्ती न्यूज : 15 सितम्बर,2023
सागर। केंद्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश चुनाव प्रभारी श्री भूपेंद्र यादव एवं संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा शुक्रवार को अल्प प्रवास पर सागर पहुंचे।सागर प्रवास के दौरान उन्होंने भाजपा कार्यालय में आयोजित संभागीय बैठक में शामिल हुए। बैठक में जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारियों एवं आगमी विधान सभा चुनाव के संदर्भ विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। 

बैठक में केबिनेट मंत्री  भूपेंद्र सिंह, संभाग प्रभारी श्री चौ.मुकेश सिंह चतुर्वेदी,प्रभारी सांसद संजय भाटिया,जिला प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा,जिला अध्यक्ष  गौरव सिरोठिया,सांसद  राजबहादुर सिंह,प्रदेश मंत्री श्री प्रभु दयाल पटेल, विधायक  शैलेन्द्र जैन प्रदीप लारिया, प्रदेश कार्य समिति सदस्य जाहर सिंह संभागीय कार्यालय मंत्री श्री वीरेंद्र पाठक मुख्य रूप से उपस्थित रहें।बैठक में संभाग के जिला अध्यक्ष ,जिला प्रभारी एवं आपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित रहें।
बैठक उपरांत केन्द्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव ने संभागीय कार्यालय का अवलोकन कर कार्यकर्ता पदाधिकारियों से भेंट की।

18 सितंबर को सागर जिले में प्रवेश करेगी जन आशीर्वाद यात्रा

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां को आमजन के बीच ले जाने एवं जनता का आशीर्वाद लेने के उद्देश्य से प्रदेश के पांच स्थानों से भाजपा द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है,जो कि आगमी 18 सितंबर को देवरी विधानसभा क्षेत्र के महराजपुर से सागर जिले में प्रवास करेगी।

जनाशिर्वाद यात्रा की विस्तृत तैयारियों  के संदर्भ में जिला स्तरीय बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सागर संभाग प्रभारी चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी प्रभारी सांसद संजय भाटिया जिला प्रभारी श्री श्याम सुंदर शर्मा जिला अध्यक्ष श्री गौरव सारोठिया जन आशीर्वाद यात्रा जिला प्रभारी श्री सुखदेव मिश्र से प्रभारी श्री वृंदावन अहिरवार की उपस्थिति में आयोजित की गई ।बैठक में जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारियों के संदर्भ में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई साथ ही यात्रा भव्य एवं सफलतम संचालन पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए।

प्रदेश भाजपा चुनाव  प्रभारी को महापौर ने विकास कार्यों की जानकारी दी

केंद्रीय मंत्री व मध्यप्रदेश भाजपा चुनाव प्रभारी श्री भूपेंद्र यादव  और संगठन महामंत्री श्री हितानंद के सागर आगमन पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के आवास पर महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, भाजपा नेता डॉ. सुशील तिवारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। 
इस अवसर पर महापौर श्रीमति संगीता सुषील तिवारी ने सागर में नगर निगम द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी तथा नगर निगम द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी की पुस्तिका भी भेंट की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया, विधायक प्रदीप लारिया और नवीन भट्ट उपस्थित थे। 
महापौर प्रतिनिधि डॉ.सुशील तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश के विकास को लगातार गति दी जा रही है इसके लिए आयोजित  जनआशीर्वाद यात्रा के प्रति जनता में जबर्दस्त उत्साह है। सागर जिले में 18 सितम्बर से जनआशीर्वाद यात्रा का प्रवेश हो रहा है । यात्रा का बुंदेली परंपरा के अनुरूप भव्य स्वागत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में एक बार पुनः फिर बीजेपी की सरकार बनेगी और सागर में भाजपा की जीत का परचम लहराएगा ।



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive