बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR: कांग्रेस की सूची जारी : पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी 5 वीं, हर्ष यादव चौथी दफा, तरवर लोधी दूसरी और नीरज शर्मा पहली दफा चुनाव मैदान में▪️शारदा खटीक का कांग्रेस से इस्तीफा

SAGAR: कांग्रेस की सूची जारी : पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी 5 वीं, हर्ष यादव चौथी दफा, तरवर लोधी दूसरी और नीरज शर्मा पहली दफा चुनाव मैदान में

▪️शारदा खटीक का कांग्रेस से इस्तीफा


▪️विनोद आर्य
MPElection2023
तीनबत्ती न्यूज : 15 अक्टूबर ,2023
सागर .मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर नवरात्रि के पहले दिन कांग्रेस ने अपने 144 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जिसमें सागर जिले की आठ में से चार विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। इसमें नरयावली सुरक्षित सीट से पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी पांचवी दफा,  देवरी से पूर्व मंत्री  हर्ष यादव, बंडा से तरवर सिंह लोधी दूसरी दफा और नीरज शर्मा चुनाव मैदान में उतरेंगे। कांग्रेस ने जिले की चार सीटो सागर , बीना ,खुरई और रहली को होल्ड पर रखा है। उधर बीजेपी ने बीना को छोड़कर सभी जगह प्रत्याशी घोषित कर दिए है। सुरखी और देवरी सीट पर दलबद्ल वाले चेहरे की उम्मीदवारी है। 


सुरखी:  हाईप्रोफाइल सीट पर बीजेपी से आए नीरज शर्मा को मिला टिकिट

सागर जिले की हाई प्रोफाइल सीट सुरखीविधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी केबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ कांग्रेस ने दो माह पहले भाजपा छोड़कर आए नीरज शर्मा को उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा है। नीरज सुरखी के राहतगढ़ से जनपद और नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुके है। नीरज शर्मा ने जनपद के चुनाव में मंत्री गोविंद राजपूत के बड़े भाई गुलाब सिंह को हराया था। उस समय गोविंद कांग्रेस में थे। गोविंद राजपूत का सातवां विधानसभा चुनाव है। वे अभी तक सिर्फ दो दफा काम मतों के अंतर से हारे है। नीरज शर्मा का यह पहला चुनाव है। 


देवरी : कांग्रेस में प्रतिद्वंदी थे अब आमने सामने

देवरी विधानसभा से विधायक और  कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे हर्ष यादव को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला बीजेपी के बृज बिहारी पटेरिया से है। हर्ष और बृज बिहारी दोनो के बीच में कांग्रेस के समय से दुश्मनी है।बृज बिहारी ने एक साल पहले कांग्रेस छोड़ दी थी। अब मुकाबला आमने सामने है।  हर्ष यादव का यह चौथा चुनाव है। 2003 में हारने के बाद 2013 और 2018 में लगातार जीते । वही  बीजेपी उम्मीदवार बृज बिहारी  पटेरिया का यह  तीसरा चुनाव है। वे देवरी सीट से  1998 में जीते और 2008 में हारे है।


बंडा : लगातार दूसरी दफा तरवर सिंह को टिकिट
सागर जिले की बंडा विधानसभा से विधायक तरवर सिंह लोधी पर कांग्रेस ने भरोसा जताया है। उनका मुकाबला बीजेपी के वीरेंद्र सिंह लोधी से है। तरवर का यह दूसरा चुनाव है। बंडा सीट पर बीजेपी असंतोष का सामना कर रही है। बीजेपी के पूर्व सांसद  लक्ष्मी नारायण यादव के बेटे और बंडा सीट से दावेदार सुधीर यादव और  बीजेपी नेता रंजोर सिंह बुंदेला ने पार्टी को छोड़ दिया है। रंजोर सिंह को बसपा ने बंडा से प्रत्याशी बनाया है।  इस सीट पर अभी सुधीर यादव के अगले कदम का इंतजार है। कांग्रेस की पहली सूची आने बाद पार्टी में असंतोष के स्वर भी सामने आए है। 


नरयावली : लगातार तीसरी दफा आमने सामने सुरेंद्र चौधरी और प्रदीप लारिया

सागर जिले की नरयावली सुरक्षित सीट से लगातार दो बार भाजपा प्रत्याशी प्रदीप लारिया से पराजित हो चुके सुरेंद्र चौधरी पर कांग्रेस ने एक बार फिर भरोसा जताया।  दोनो के बीच यह तीसरा मुकाबला है। नरयावली सीट से सुरेंद्र चौधरी पांचवी दफा चुनाव मैदान में होंगे।  सुरेंद्र चौधरी पहला चुनाव 1998 में जीते थे और दिग्विजय सिंह सरकार में कृषि राज्य मंत्री बने थे। इसके बाद तीन चुनाव 2003, 2013,2018 में हार गए थे। वही  बीजेपी के प्रदीप लारिया लगातार तीन जीत हासिल कर चुके है। 


दोनो के खिलाफ असंतोष : कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र चौधरी  की उम्मीदवारी से पार्टी में असंतोष सामने आया है।  वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री और वर्तमान जिला पंचायत सदस्य शारदा खटीक ने  कहा है कि वे कांग्रेस से इस्तीफा दे रही हू। मेने क्षेत्र में खूब काम किया है। पार्टी ने कहा था कि तीन बार के हारे व्यक्ति को टिकिट नही देंगे । लेकिन सुरेंद्र को दिया। 
शारदा खटीक नरयावली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस टिकिट की दावेदार थ्री। शारदा खटीक तीन दफा से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीत रही है  मकरोनिया नपा में शारदा खटीक के बेटे जितेंद्र खटीक कांग्रेस के पार्षद है। 
सुने क्या कहा शारदा खटीक ने




बीजेपी के अरविंद तोमर ने छोड़ी पार्टी
उधर बीजेपी की सूची आने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य और अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरविंद तोमर ने बीजेपी से त्याग पत्र दे दिया। अरविंद नरयावली सीट से दावेदार थे।  इसके पहले विधायक प्रदीप लारिया के चचेरे भाई हेमंत लारिया ने भी बीजेपी से नाता तोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। 


जिले की 4  विधानसभा सीटो पर प्रत्याशी होल्ड पर

कांग्रेस ने सागर जिले की आठ विधानसभा सीटों में से चार पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। लेकिन चार सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा होल्ड पर रखी है। इनमे सागर,रहली,खुरई और बीना शामिल है। इनमे तीन सीटें हाई प्रोफाइल हैं। जिसमें रहली विधानसभा से भाजपा 8 बार के विधायक व मंत्री गोपाल भार्गव, खुरई विस सीट से मंत्री भूपेंद्र सिंह, सागर से तीन बार के विधायक शैलेंद्र जैन को उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा है।इन सीटो पर कांग्रेस मजबूत प्रत्याशी उतारने के लिए मंथन कर रही है। बीना सीट को बीजेपी ने भी होल्ड पर रखा है। दो तीन दिन में इन सीटो पर प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है। 


____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट

इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक

______________________________


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive