बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

BJP सुरखी विधानसभा के विकास के लिए प्रतिबद्ध :मंत्री गोविंद राजपूत

BJP सुरखी विधानसभा के विकास के लिए प्रतिबद्ध :मंत्री  गोविंद राजपूत
 
तीनबत्ती न्यूज : 20 अक्टूबर,2023
सागर : सुरखी विधानसभा में जैसे-जैसे चुनाव प्रचार की रफ्तार बढ़ रही है, वैसे-वैसे ही भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत के पक्ष में समर्थकों का सैलाब भी बढ़ता जा रहा है। हर तरफ से एक ही आवाज गूंज रही है, जय भाजपा विजय गोविंद।
शुक्रवार को सुरखी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने अपने प्रचार का सिलसिला ग्राम चंद्रापुर से शुरू किया। गाजे बाजे के साथ गांव की सड़कों और गलियों में घूम कर भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने माता-बहनों और बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि जिस तरह से आपके गांव में सड़क, पानी जैसे विकास कार्य हुए हैं उनसे आपको सुविधा मिली है। भारतीय जनता पार्टी और मैं इस क्षेत्र को विकसित करने के लिए तत्पर हैं। जनसंपर्क के दौरान साथ चल रही युवाओं की टोली में भारी उत्साह था


गांव गांव सिंचाई का रकबा बढ़ा
भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि पूरी सुरखी विधानसभा में भाजपा सरकार ने सिंचाई को लेकर कई परियोजनाओं दी है। इन परियोजनाओं से सिंचाई का रकबा 11000 हेक्टेयर बढ़ गया है। इससे किसानों की उपज दोगुनी हो गई है। वहीं जिन परियोजनाओं का काम चल रहा है। उनके पूरे होने के बाद सिंचाई का रकबा 12 हजार हेक्टेयर और बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि बीना नदी पर 55 करोड़ की लागत से बने चकरपुर बांध चंद्रापुर समेत आसपास के कई गांव के किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। 

इन गांवों में किया जनसंपर्क 
भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत द्वारा किए जा रहे हैं जनसंपर्क के दौरान जनता ने पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। वहीं गोविंद सिंह राजपूत ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल पर वोट देने की अपील की।


 इस दौरान भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने राहतगढ़ के चंद्रापुर, सेमराझिला, पिपरिया, चकरपुर, बरखेरा, करैया, रजौली, रजवांस ,परसोरा, और खिरिया गांव में जनसंपर्क करते हुए जनता से आशीर्वाद लिया। 
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमित राय, भाजपा नेता विनोद ओसवाल, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, भगवान सिंह, विनोद कपूर, राहतगढ़ नगर परिषद उपाध्यक्ष जहीर कुरैशी, अनुराग पाठक, हनुमंत कुशवाहा, प्रताप यादव, नारायण सिंह, संतोष राजपूत, छतर सिंह सहित भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive