बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR : अलाव ताप रहे परिवार पर अंधाधुंध फायरिंग : दो की मौत, चार घायल

SAGAR : अलाव ताप रहे परिवार पर अंधाधुंध फायरिंग : दो की मौत, चार  घायल 

तीनबत्ती न्यूज : 23 दिसंबर,2023
सागर : सागर जिले के बीना क्षेत्र में अलाव ताप रहे परिवार पर  कुछ लोगो ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी । इस गोली कांड में  देवर और भाभी की मौके पर ही मौत हो गई। दो सगे भाई समेत  चार पांच लोग गंभीर घायल हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात को 12 से ज्यादा हमलावर आए और परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घायलों को बीना और  सागर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना की खबर लगते ही कई थानों की पुलिस पहुंच गई है। पूरे इलाके में दहशत का माहोल है। मामला बीना के शेखरपुर गांव का है।


आग तापते समय हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात को मलखान सिंह यादव का परिवार घर के बाहर अलाव ताप रहा था। इसी दौरान गांव के कोमल सिंह, नितिन यादव, निर्भय यादव, जसवंत यादव, भारत यादव, अरविंद यादव सहित करीब 12 लोग हथियार लेकर आए और फायर करना शुरू कर दिया। कुछ के पास कुल्हाड़ी और डंडे भी थे।




इस वारदात में सरस्वती बाई (45) पति मलखान सिंह यादव, रुपेंद्र (28) पिता मुन्ना सिंह यादव की मौत हो गई। मलखान सिंह यादव (48) और हरिसिंह यादव (40) गंभीर घायल हैं। नरेश यादव
को चार छरें लगे हैं। सभी घायलों को बीना सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से मलखान सिंह यादव और हरिसिंह यादव को सागर जिलाअस्पताल रेफर कर दिया।


देर रात आगासौद पुलिस सहित अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। सागर से एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया। सभी आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है। शनिवार को शवों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। बीना एसडीओपी प्रशांत सुमन ने बताया कि एक ही समुदाय के दो पक्षों में विवाद हुआ है। पुरानी रंजिश में फायरिंग की गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive