बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

MP : महाकाल मंदिर के गर्भगृह में भस्म आरती के दौरान लगी आग, पुजारी सहित 14 झुलसे: गृहमंत्री अमित शाह ने की CM से बात

MP : महाकाल मंदिर के गर्भगृह में भस्म आरती के दौरान लगी आग, पुजारी सहित 14 झुलसे: गृहमंत्री अमित शाह ने की CM से बात



तीनबत्ती न्यूज : 25 मार्च,2024
उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर के गर्भगृह में भस्म आरती के दौरान आज आग लग गई, जिसे बुझा लिया गया. इस हादसे में पुजारी समेत 14 लोग घायल हुए हैं.
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह 5.49 बजे भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लग गई। इसमें पुजारी समेत 14 लोग झुलस गए। घायलों में 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें इंदौर रेफर किया गया है। बाकी उज्जैन के जिला अस्पताल में भर्ती हैं। उज्जैन  कलेक्टर  नीरज कुमार सिंह ने मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए।सीएम मोहन यादव ने इंदौर में घायलों को देखने के बाद उज्जैन के लिए रवाना हुए।


होली मना रहे थे श्रद्धालु
हादसे के समय मंदिर में हजारों श्रद्धालु महाकाल के साथ होली मना रहे थे। घायल सेवक ने बताया कि आरती कर रहे पुजारी संजीव पर पीछे से किसी ने गुलाल डाला। गुलाल दीपक पर गिरा। अनुमान है कि गुलाल में कोई केमिकल ऐसा था, जिससे आग भड़क गई। गर्भगृह में लगी चांदी की परत को रंग-गुलाल से बचाने के लिए फ्लैक्स लगाए गए थे। इसमें भी आग लग गई। कुछ लोगों ने फायर एक्सटिंग्विशर से आग पर काबू पर पाया। 6 साल पहले भी महाकाल मंदिर में होली पर इसी तरह की घटना हो चुकी है। तब एक पुजारी झुलस गए थे।
सूची:
कलेक्टर  ने मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए

महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में सोमवार भस्म आरती के दौरान हुई आगजनी की घटना के उज्जैन कलेक्टर  नीरज कुमार सिंह ने मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  मृणाल मीना और अपर कलेक्टर उज्जैन अनुकूल जैन द्वारा संपूर्ण घटना की जांच की जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने 3 दिन में जांच समिति को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।



 आगजनी में घायल हुए पुजारियों व अन्य को त्वरित रूप से जिला अस्पताल  उज्जैन में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी हैं। कलेक्टर उज्जैन नीरज कुमार सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और अस्पताल प्रबंधन को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति सामान्य हैं। घायलों को बेहतर उपचार मिले यह सुनिश्चित किया जा रहा है। संपूर्ण घटनाक्रम के जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के भी निर्देश दिए गए है। स्थिति सामान्य हैं, श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूर्व की तरह दर्शन भी सुचारू रूप से जारी हैं।

केंदीय गृह मंत्री अमित शाह ने ली घटना की जानकारी
केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने CM यादव से बात की घटना को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बात की। उन्होंने अपने X हैंडल पर लिखा, 'मुख्यमंत्री डॉ. यादव से घटना की जानकारी ली है। मैं बाबा महाकाल से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

PM मोदी ने CM से कहा- ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके इंतजाम करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज CM
हाउस में होने वाला होली मिल समारोह
स्थगित कर दिया। वे घायलों से मुलाकात
के लिए भोपाल से इंदौर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने उज्जैन आकर घायलों का हाल जाना। उज्जैन में घायलों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने सभी घायलों को 1-1 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति ने भी घटना की जानकारी ली है। प्रधानमंत्री ने मामले की जांच और आगे ऐसी घटना न हो, इसके इंतजाम करने को कहा है।

सीएम ने इंदौर में देखा घायलों को

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव  हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल से इंदौर के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव  के साथ कैलाश विजयवर्गीय ने  दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की इंदौर के अरबिंदो अस्पताल पहुंचकर कुशलक्षेम जानी एवं डॉक्टरों को समुचित उपचार के निर्देश दिए है।
सीएम इंदौर के बाद उज्जन निकल गए। 



 मंत्री कैलाश विजय वर्गीय पहुंचे हॉस्पिटल

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जी पहुँचे अरबिन्दो अस्पताल  आज प्रातः उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में भस्म आरती के दौरान हुई दुर्घटना में घायल पुजारीयो से मिलने ।






Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive