International Day of Yoga : 2025 अंतराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व योगाचार्य विष्णु आर्य के मार्गदर्शन में हुआ सामूहिक योगाभ्यास : विधायक शैलेंद्र कुमार जैन जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी हुए शामिल
" Yoga For One Earth One Health "
तीनबत्ती न्यूज: 19 जून ,2025
सागर। अंतराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून (International Day of Yoga : 2025 ) के पूर्व आज गुरुवार को योग निकेतन योग प्रशिक्षण संस्थान के योगाचार्य विष्णु आर्य के मार्गदर्शन में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम पद्माकर सभागार परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन और भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी एवं शहर की विभिन्न योग संस्थाओं से जुड़े महिला व पुरुषों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम में योगाचार्य आर्य ने लोगों को योग अभ्यास कराया।
_____________
सामूहिक योगाभ्यास से जुड़ा वीडियो देखने क्लिक करे
https://www.facebook.com/share/v/15dbh8NHNy/
__________
![]() |
इस दौरान विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस की शुरुआत की है। हमारा उद्देश्य सागर को योग नगरी बनाना है। यह तब बनेगा जब घर-घर योग की अलख जगे। तभी हमारा जीवन स्वस्थ और बेहतर बनेगा। उन्होंने योग दिवस पर सभी से शामिल होने की अपील की।
जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने स्वस्थ जीवन के लिए योग जरूरी है योग मानवता को भारत का अनूठा उपहार है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई है. बढ़ती जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं को देखते हुए, योग आज और भी अधिक महत्वपूर्ण हो गया है।
योगाचार्य विष्णु आर्य ने योगाभ्यास कराते हुए आसन, ध्यान प्राणायाम कराते हुए इनके लाभ भी बताए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बीमारियां बढ़ रही हैं। खानपान बिगड़ रहा है। मानसिक तनाव से लोग परेशान हैं। इसलिए योग बहुत जरूरी है। योग करने से शरीर स्वस्थ रहेगा। जिससे सभी काम अच्छे से कर पाएंगे। घर-घर योग किया जाना चाहिए। इस मौके पर पतंजलि पीठ के योगाचार्य भगतसिंह ने योग दिवस पर 21 जून को सभी लोग योगाभ्यास में शामिल हो और नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प ले। योगाभ्यास कार्यक्रम में शहर की अलग-अलग संस्थानों और स्कूलों से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया।
नशामुक्त सागर की शपथ दिलाई विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने
इस मौके पर नशा मुक्त भारत अभियान (1-26 जून 2025) के अंतर्गत सामाजिक न्याय विभाग द्वारा नशा मुक्त सागर बनाने जन जागरण हेतु विधायक श्री शैलेंद्र जैन के अतिथ्य मे नशा मुक्ति शपथ दिलाई। इसमे विभाग से संयुक्त संचालक डॉ. डी. एस. यादव एवं अन्य कर्मचारीगण अमित नेमा, शानु हर्शे, प्रहलाद राय, पुष्पेंद्र अहिरवार, अभिषेक साहू, पुरनलाल, कुलदीप आदि उपस्थित रहे।
ये हुए शामिल
इस मौके पर बीजेपी उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, कोषाध्यक्ष निकेश गुप्ता, रविशंकर स्कूल के प्राचार्य महेंद्र प्रताप तिवारी, बी, डी,साहू ,सदस्य जिला योग समिति सागर, संयोजक सुबोधआर्य , अध्यक्ष राम नारायण यादव ,महेश नेमा, डा दशरथ मालवीय ,राजेश जड़िया ,संजय पाठक , रविशंकर स्कूल की अर्चना कुशवाहाआकाश चौरसिया रिंकी राठौर ,शुभा मिश्रा ,महेश साहू,पी, एल सोनी,राजेश जंडिया, बाला नेमा,महेश साहू,पुरषोत्तम सोनी, ,डॉक्टर गोस्वामी जी, रामकिशन कोरी,संदीप सोनी स, विनोद कुमार सोनी ,अमित गुप्ता महामंत्री,शिवांस आर्य ,अशोक सोनी, अनुराग दुबे ,आरती ताम्रकार योग टीचर आई , पी , एस, स्कूल, ज्योति शर्मा, दिलीप साहू सर भूपेंद्र पराशर, आकाश पटेल रियल कोचिंग क्लासेस, मनोहर लाल सोनी,, पुरुषोत्तम सोनी, नंदकिशोर नामदेव,सविता मेहता, मुन्ना लाल जैन, सुशील राधाचरण तिवारी, बेनीप्रसाद कोरी, पूजा पटेल, प्रदीप नामदेव, कमलेश नामदेव, पवन विश्वकर्मा आदि शामिल हुए।
______________





















0 comments:
एक टिप्पणी भेजें