BJP प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने एसआईआर को लेकर सागर भाजपा बैठक ली
तीनबत्ती न्यूज: 24 नवंबर, 2925
सागर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने सोमवार को सागर भाजपा कार्यालय में एसआईआर अभियान को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण एक संवैधानिक प्रक्रिया होने के साथ-साथ लोकतंत्र की सुरक्षा, पारदर्शिता और नागरिक अधिकारों की रक्षा का महत्वपूर्ण आधार है। एसआईआर अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़े और कोई भी वास्तविक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। मतदाता सूची का शुद्धिकरण केवल चुनावों के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया का हिस्सा है।
बैठक में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने सागर जिले में एसआईआर की प्रगती संबंधी विस्तृत जानकारी दी।
*बूथ स्तर पर जाकर जनता को जागरूक करें कार्यकर्ता*
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि एसआईआर केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने वाला जन-अभियान है। पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जाकर जनता को जागरूक करना होगा और उन्हें सही जानकारी उपलब्ध करानी होगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान 4 दिसंबर तक चलेगा और इस अवधि में जिले के सभी मंडल और बूथ समितियों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़ें। इसके साथ ही विवाह के बाद परिवार में शामिल हुए नए सदस्यों के नामों को जोड़ना भी आवश्यक है, जिससे कोई भी पात्र मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता का नाम सूची में दो स्थानों पर दर्ज है या वह बाहरी क्षेत्र का है, तो इस पर आपत्ति दर्ज कराकर सूची को शुद्ध किया जाए।
कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से सफल होगा अभियान
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी केवल नाम जोड़ने की नहीं, बल्कि पूरी प्रक्रिया को पारदर्शिता और निष्ठा के साथ संपन्न कराने की है। उन्होंने कहा कि एसआईआर अभियान में लापरवाही लोकतंत्र को कमजोर कर सकती है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अभियान को सफल बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर घर-घर संपर्क कर फॉर्म भरवाने में सहयोग, दस्तावेज़ों की जानकारी तथा शंकाओं का समाधान करना कार्यकर्ता का महत्वपूर्ण दायित्व है। कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से यह अभियान निश्चित रूप से सफल होगा। बैठक का संचालन एसआईआर जिला टोली संयोजक रामेश्वर नामदेव एवं आभार कार्यालय मंत्री देवेंद्र कटारे ने व्यक्त किया।बैठक में नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार, डॉ. वीरेन्द्र पाठक,जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, जिला मंत्री चैन सिंह, जिला कार्यालय मंत्री देवेन्द्र कटारे, निकेष गुप्ता, सुषमा यादव, विक्रम सोनी, मनीष चौबे, अमित वैशाखिया, नीरज यादव, मेघा दुबे, नीलम अहिरवार, सौरभ केशरवानी, अंकित सापट, अर्पित पांडे, लोकमान्य लोधी, उपस्तिथ रहें।
श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा
बैठक उपरांत प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन द्वारा श्री बालाजी मंदिर परिसर में कथा व्यास श्री इंद्रेश उपाध्याय जी के मुखारविंद से आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें