भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पहुंचे योगाचार्य विष्णु आर्य के निवास पर, किया सम्मान
तीनबत्ती न्यूज: 27 नवंबर ,2025
सागर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भाजपा के वरिष्ठ नेता और योगाचार्य विष्णु आर्य के निवास पर पहुंचे और उनका शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष ने योगाचार्य श्री आर्य का हालचाल जाना और परिवारजनों से चर्चा की।
इस मौके पर पूर्व मंत्री श्री गोपाल भार्गव, पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह , विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे, महापौर संगीता सुशील तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष और शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया, महापौर संगीता सुशील तिवारी, निगमाध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार, पार्षद शैलेन्द्र ठाकुर और आर्य परिवार के सदस्य प्रमोद आर्य, विनोद आर्य, सुबोध आर्य, प्रतीक आर्य ,अखिलेश सोनी मौजूद थे। इस मौके पर आर्य परिवार ने प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।










0 comments:
एक टिप्पणी भेजें