Editor: Vinod Arya | 94244 37885

नेहरू और इंदिरा के समय भी SIR हुआ था, निष्पक्ष चुनाव के लिए यह कार्य आवश्यक: हेमंत खंडेलवाल ▪️BJP प्रदेश अध्यक्ष ने सागर में सागर एवं सागर ग्रामीण जिले की संयुक्त बैठक को किया संबोधित ▪️जगह जगह हुआ स्वागत

नेहरू और इंदिरा के समय भी SIR हुआ था, निष्पक्ष चुनाव के लिए यह कार्य आवश्यक: हेमंत खंडेलवाल

▪️BJP प्रदेश अध्यक्ष ने सागर में सागर एवं सागर ग्रामीण जिले की संयुक्त बैठक को किया संबोधित

▪️जगह जगह हुआ स्वागत



तीनबत्ती न्यूज: 26 नवंबर, 2025

सागर:  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने बुधवार को सागर के भाजपा संभागीय कार्यालय में सागर एवं सागर ग्रामीण जिले की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर बूथ पर ऐतिहासिक विजय का लक्ष्य लेकर संगठन को मजबूत करने में जुटें। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के समय भी एसआईआर हुआ था। निष्पक्ष चुनाव के लिए एसआईआर आवश्यक है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी की मंशा के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश को अग्रणी राज्य बना रहे हैं। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान से ही देश चल रह है और भारत आज विश्व का सबसे मजबूत लोकतंत्र बनकर दुनिया के सामने आया है। कांग्रेस पार्टी ने सत्ता की लालच में समाज को समाज से लड़ाने का कार्य किया, जबकि भारतीय जनता पार्टी समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। तत्पश्चात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने सागर एवं सागर ग्रामीण जिले के सांसद, जिला अध्यक्ष एवं विधानसभा चुनाव-2023 के प्रत्याशियों को संबोधित कर कोर ग्रुप की बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक के पूर्व संविधान दिवस पर संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित कर संविधान की प्रति को नमन किया।



कार्यकर्ता जनता और सरकार के बीच की कड़ी बनकर कार्य करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जनता और सरकार के बीच की कड़ी बनकर कार्य करें। कार्यकर्ता जब सरकार और जनता के बीच की कड़ी बनकर कार्य करेंगे तो लोगों की सभी समस्याओं का तुरंत समाधान होगा और भाजपा सरकारों की कल्याणकारी और जनहितैषी योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को आसानी से मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता की चिंता करें, उनके कल्याण के लिए कार्य करें। पार्टी संगठन कार्यकर्ताओं की चिंता स्वयं कर रहा है। कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें, उसकी चिंता करें। संगठन सभी कार्यकर्ताओं को समय-समय पर कार्य करने का अवसर अवश्य देता है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है, यहां न तो कोई छोटा होता है और न ही बड़ा। सभी कार्यकर्ता समान होते हैं, सिर्फ दायित्व अलग-अलग होता है। इसलिए सभी कार्यकर्ता स्वयं की चिंता छोड़कर पार्टी संगठन और विचारधारा को आगे रखकर कार्य करें। आप सभी अपने संगठन को बंलंदियों तक पहुंचाने के लिए कार्य करें, ताकि भाजपा आने वाले सभी चुनावों में हर बूथ और हर मंडल को ऐतिहासिक महुमत से जीत सके। 


एसआईआर अभियान में मतदाताओं का सहयोग करें भाजपा कार्यकर्ता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) निर्वाचन आयोग द्वारा पहली बार नहीं कराया जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू और स्वर्गीय इंदिरा गांधी के समय में भी निर्वाचन आयोग ने एसआईआर का अभियान चलाया था। यह प्रक्रिया हर 20-25 साल में निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए चलाया जाता है। इस अभियान में फर्जी मतदाताओं को चिन्हित किया जाकर उनका समाधान किया जाता है। भाजपा कार्यकर्ता एसआईआर के कार्य में जनता का पूरा सहयोग करें, ताकि किसी भी मतदाता को किसी प्रकार की समस्या न आने पाए। भाजपा कार्यकर्ता यह अवश्य देखें कि आपके बूथ, क्षेत्र में ऐसे किसी व्यक्ति का नाम तो नहीं है, जो वहां नहीं रहता। अगर ऐसा कोई संदिग्ध मतदाता का नाम मिलता है तो आपत्ति दर्ज कराएं। एसआईआर होने के बाद चुनाव और निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराया जा सकेगा।  


जगह जगह हुआ स्वागत

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल का सागर में रोड शो के दौरान जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। रोड शो मोती नगर चौराहे से प्रारंभ होकर बी एस जैन बंगला, शीतला माता चौरहा,  सागर सरोज चौराहा, संविधान चौक होते हुए भाजपा संभगीय कार्यालय पहुंचा। संविधान चौक पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने संविधान दिवस पर संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। रो शो के मार्ग के दोनों तरफ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और संगठनों ने मंच लगाकर एवं पुष्पवर्षा कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल का स्वागत किया। स्थानीय निवासियों ने अपने घरों से पुष्पवर्षा की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सागर प्रवास के सागर प्रवास के दौरान मीसाबंदी व उनके परिवार जनों से भेंट की वहीं योगाचार्य श्री विष्णु आर्य के निवास पहुंचकर उनका सम्मान किया। डॉ. हरिसिंह गौर की जयंती पर डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

बैठक को प्रदेश महामंत्री व संभाग प्रभारी श्री गौरव रणदिवे एवं जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी ने भी संबोधित किया। बैठक के दौरान प्रदेश शासन के मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र बरूआ, श्रीमती नंदिता पाठक, प्रदेश महामंत्री व सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, प्रदेश मंत्री श्रीमती अर्चना सिंह, पूर्व मंत्री व विधायक श्री गोपाल भार्गव, श्री भूपेन्द्र सिंह, विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, श्री प्रदीप लारिया, श्री बृजबिहारी पटैरिया, श्री वीरेन्द्र सिंह लोधी, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार सहित जनप्रतिनिधि, एसआईआर के जिला संयोजक, बी.एल.ए-1 एवं एस.आई.आर. के मंडल प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला कार्यालय मंत्री देवेंद्र कटारे एवं आभार सागर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्रीमती रानी पटेल कुशवाह ने व्यक्त किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने योगाचार्य विष्णु आर्य का किया सम्मान


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल योगाचार्य विष्णु आर्य के निवास पर पहुंचे और शाल श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री श्री गोपाल भार्गव, पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह , विधायक शैलेन्द्र जैन,  जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे, महापौर संगीता सुशील तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष और शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया, महापौर संगीता सुशील तिवारी, निगमाध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार, पार्षद शैलेन्द्र ठाकुर और आर्य परिवार के सदस्य प्रमोद आर्य,  विनोद आर्य, सुबोध आर्य, प्रतीक आर्य ,अखिलेश सोनी मौजूद थे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल का  पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।

प्रदेशअध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल का जोरदार स्वागत हुआ पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के प्रथम सागर नगर आगमन पर पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने जोरदार स्वागत किया। उनके साथ जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी साथ में रहे।लेहदरा नाका बायपास पर प्रदेशाध्यक्ष की आगवानी  पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के साथ  बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ,  पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह सागर संभाग प्रभारी गौरव रण दिवे, महापौर संगीता सुशील तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष और शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया, पूर्व अध्यक्ष जाहर सिंह, बीजेपी नेता सुशील तिवारी, पार्षद शैलेन्द्र ठाकुर, राजकुमार पटेल, सोमेश जड़िया, रिशांक तिवारी, महेश साहू , अजय तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता ने की और मंच पर सभी ने स्वागत किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल  और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के समर्थन में हुई।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निज निवास पर हुआ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल बुधवार को सागर प्रवास के दौरान खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निज निवास मातेश्वरी पहुंचे जहां मंत्री श्री राजपूत एवं उनके परिजनों तथा सुरखी विधानसभा क्षेत्र सहित समस्त भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल श्री राजपूत के निवास पर सभी विधायकों एवं पूर्व विधायकों सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बुंदेली व्यंजनों का लुफ्त उठाया एवं संगठन को मजबूत करने को लेकर सभी से चर्चा हुई।

जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का निज निवास पर पधारने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, सांसद लता वानखेड़े, विधायकगण गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, शैलेंद्र जैन, प्रदीप लारिया, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, बृजबिहारी पटेरिया, पूर्व विधायक धर्म राय, सुधा जैन, हरबंस राठौर, भानु राणा, डॉक्टर नारायण प्रसाद कबीरपंथी, अरुणोदय चैबे, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, महापौर सुशीला तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, श्रीमती संध्या भार्गव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे। 


*प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पहुंचे विधायक शैलेन्द्र जैन के निवास पर श्रीमद भागवत कथा के भव्य  आयोजन हेतु बधाई दी* 

विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने प्रदेश अध्यक्ष को भेंट किया श्री गिरधर लाल जी सरकार का मनमोहक  स्वरूप चित्र


प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल  सागर प्रवास के दौरान विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन के निवास पर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर श्रीमती अनुश्री जैन एवं विधायक शैलेन्द्र कुमार ने परम्परिक रूप से प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवालप्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे,कैबिनेट मंत्री,गोविन्द सिंह राजपूत जी,प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ,श्रीमती नंदिता पाठक,सांसद एवं प्रदेश महामंत्री लता वानखेड़े,प्रदेश मंत्री श्रीमती अर्चना सिंह ,जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी,पूर्व मंत्री एवं विधायक गोपाल भार्गव,पूर्व मंत्री एवं विधायक  भूपेंद्र सिंह , विधायक  प्रदीप लारिया , विधायक  वीरेंद्र लोधी ,विधायक  बृजबिहारी पटेरिया ,महापौर  संगीता तिवारी ,नगर निगम अध्यक्ष  वृन्दावन अहिरवार  शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन एवं श्रीमती अनुश्री जैनq को सप्तदिवसीय श्रीमद भागवत कथा के भव्य आयोजन के लिए बधाई देते हुए आयोजन की जमकर प्रसंसा की। प्रदेश अध्यक्ष लगभग आधे घंटे विधायक निवास पर रुके जहां उन्होने कार्यकर्ताओं से भेंट की। विधयाक जैन एवं श्रीमती जैन ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को   स्मृति स्वरुप श्री गिरधर लाल जी सरकार का मनमोहक  स्वरूप चित्र भेंट किया। इस अवसर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन,मंडल अध्यक्ष मेघा दुबे,अमित वैशाखीया,राहुल वैध,निखिल अहिरवार,चिराग सबलोक,संध्या भार्गव,कविता लरिया,निशा सिंधे,प्रीति शर्मा, अंशुल परिहार,बाल किशन सोनी, उपस्तिथ रहें।

विधायक प्रदीप लारिया के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल का हजारों कार्यकर्ताओं ने किया बुंदेली परंपरा से अभूतपूर्व स्वागत



भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री खंडेलवाल जी के प्रथम सागर आगमन पर नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया के नेतृत्व में विधानसभा के हजारों कार्यकर्ताओं ने बुंदेली परंपरा से अभूतपूर्व स्वागत किया लंबे काफिले के साथ प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल का नरयावली विधानसभा के ग्राम भापेल, रतौना, बदौना, लहदरानाका - बम्होरी तिगड्डा, होटल ग्रांड पैलेस, नवीन दीनदयाल बस स्टैंड एवं नरयावली नाका मुक्तिधाम पेट्रोल पंप पर पुष्प वर्षा कर,फूल मालाओं से, आतिशबाजी कर एवं अखाड़ा दल के साथ और गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया।


विधायक लारिया के नेतृत्व में नरयावली विधानसभा के हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा हुए स्वागत एवं सम्मान से अभिभूत होकर प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल ने कहा कि "आपके अपार स्नेह और आत्मीय स्वागत से मैं अभिभूत हूँ। इस स्नेह, विश्वास और अपनत्व के लिए मैं आप सभी का हृदय से धन्यवाद एवं अभिनंदन करता हूँ।" इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सौरभ केशरवानी, अरविन्द घोषी, अंकित तिवारी सापट,अशोक सिंह ठाकुर पड़रिया,सोहन लोधी सहित नरयावली विधानसभा के ज्येष्ठ -श्रेष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

पूर्व गृहमंत्री भूपेंद सिंह के निवास पर हुआ स्वागत


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  हेमंत खंडेलवाल का पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह के निवास आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत हुआ। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संभाग प्रभारी श्री गौरव रणदिवे, सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत, वरिष्ठ विधायक पं गोपाल भार्गव, विधायक श्री शैलेंद्र जैन, विधायक श्री प्रदीप लारिया, विधायक श्री बृजबिहारी पटैरिया, विधायक श्री वीरेन्द्र सिंह लंबरदार, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, पूर्व सांसद श्री राजबहादुर सिंह उपस्थित रहे।



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive