Editor: Vinod Arya | 94244 37885

सीएम डॉ. यादव का संभावित नरयावली आगमन : को लेकर कलेक्टर, एसपी ने किया स्थल निरीक्षण ▪️सांदीपनी विद्यालय और स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया

सीएम डॉ. यादव का संभावित नरयावली आगमन : को लेकर कलेक्टर, एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

▪️सांदीपनी विद्यालय और स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया


तीनबत्ती न्यूज:  14 अप्रैल 2026 
सागर: प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संभावित नरयावली आगमन को लेकर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल एवं पुलिस अधीक्षक  विकास शाहवाल ने अधिकारियों के साथ प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने आज पुलिस अधीक्षक  विकास शाहवाल के साथ नरयावली पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित आगमन के संबंध में सभी तैयारियां का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मौसम को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जावे उन्होंने निर्देश दिए की कार्यक्रम स्थल, पार्किंग स्थल, हेलीपैड पर भी सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए जिसमें पेयजल, शौचालय, पार्किंग, छायादार स्थान सहित अन्य व्यवस्थाएं समय के पूर्व की जाए। उन्होंने कहा कि हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक सड़क मार्ग को आवागमन की दृष्टि से साथ रखें एवं कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से निगरानी भी की जावे। कलेक्टर श्रीमती पाल ने निर्देश दिए की सभी कार्यक्रम स्थलों पर एम्बुलेंस के साथ डॉक्टर मेडिसिन उपलब्ध रहे।



पुलिस अधीक्षक  विकास शाहवाल ने निर्देश दिए की कार्यक्रम स्थल पार्किंग हेलीपैड सहित मुख्यमंत्री के द्वारा सड़क मार्ग को सुचारू रूप से रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किया जावे जहां आवश्यकता हो तत्काल बेरिकेटिंग करें। कार्यक्रम स्थल एवं अन्य जगह अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा एवं ड्रोन के माध्यम से भी मॉनिटरिंग की जाएगी।




कलेक्टर ने सांदीपनि विद्यालय पहुँचकर परखीं व्यवस्थाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित सागर (नरयावली) आगमन को लेकर नवागत कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल आज नरयावली सांदीपनि विद्यालय पहुंचीं। 18 अप्रैल को होने वाले इस महत्वपूर्ण दौरे की तैयारियों की समीक्षा करने श्रीमती पाल ने आयोजन की रूपरेखा तय करने के साथ-साथ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


सांदीपनि विद्यालय के नवनिर्मित भवन का होगा लोकार्पण

मुख्यमंत्री के इस दौरे का मुख्य आकर्षण नरयावली स्थित सांदीपनि विद्यालय के भव्य भवन का लोकार्पण है। यह संस्थान क्षेत्र की शैक्षणिक गतिविधियों में मील का पत्थर साबित होगा। लोकार्पण समारोह के साथ-साथ मुख्यमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं, जिसकी व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर ने विशेष निर्देश दिए हैं।

बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक के रूट चार्ट को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में आने वाले आम नागरिकों, विशिष्ट अतिथियों और मीडिया कर्मियों के लिए अलग-अलग बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। गर्मी के मौसम को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, छाया (शेड) और मेडिकल टीम की तैनाती के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं पीएचई एवं नगर निगम को पाबंद किया गया। मंच, विद्युत बैकअप और साउंड सिस्टम आदि व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।




कलेक्टर ने बैठक में स्पष्ट किया कि सभी तैयारियां 17 अप्रैल की शाम तक अनिवार्य रूप से पूर्ण हो जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, मुख्यमंत्री का आगमन और सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण क्षेत्र के बच्चों के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम है। प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि कार्यक्रम सुव्यवस्थित और गरिमामयी ढंग से संपन्न हो।
__________

वीडियो देखने क्लिक करे

___________

इस अवसर पर कलेक्टर ने प्रशासनिक अमले के साथ कार्यक्रम स्थल का मुआयना भी किया। पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से निगरानी शुरू कर दी है ताकि कार्यक्रम निर्विघ्न और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके। 

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक केवी, एसडीएम  अमन मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थ

कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरयावली का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल एवं अन्य अधिकारियों के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरयावली का निरीक्षण किया एवं स्टोर रूम सहित उपस्थिती पंजी, मेडिसिन रिकॉर्ड का अवलोकन भी किया।



कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने आज जिले की नरयावली विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे व्यक्तियों से चर्चा की और समक्ष में ही उनकी जांच भी कराई। कलेक्टर श्रीमती पाल ने निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का स्टोर रूम एवं मेडिसिन की स्टॉक पंजी का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए की स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त मात्रा में दवाओं का स्टॉक रहे एवं समय पर स्वास्थ्य केंद्र खोले एवं सभी डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ सहित कर्मचारी समय पर उपस्थित होकर स्वास्थ्य केंद्र में अपनी सेवाएं दें। 

कलेक्टर श्रीमती पाल कहा कि आने वाली दवाओं का भी रजिस्टर संधारित करें जिससे उपलब्धता की जानकारी मिल सके। उन्होंने निर्देश दिए की संपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र परिसर एवं भवन की पुताई कराएं, स्वास्थ्य केंद्र परिसर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जावे। उन्होंने केंद्र पर मौजूद आशा कार्यकर्ताओं से गर्भवती माता की जांच के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं कहा कि हाई रिस्क गर्भवती माता के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किया जावे एवं उनकी समय-समय पर जांच करें।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक के वी, एसडीएम श्री अमन मिश्रा, विकासखंड मेडिकल अधिकारी डॉ विकेश फुसकेले सहित अन्य विभाग अधिकारी मौजूद थे।




Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive