Editor: Vinod Arya | 94244 37885

कमिश्नर ने किया बीना का औचक निरीक्षण : सांदीपनी विद्यालय के निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी

कमिश्नर ने किया बीना का औचक निरीक्षण : सांदीपनी विद्यालय के निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी


तीनबत्ती न्यूज: 15 अप्रैल, 2026
सागर: कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी द्वारा आज बीना विकासखण्ड का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने ग्राम पहलेजपुर में मूंग फसल का मौके पर निरीक्षण किया एवं उन्नत कृषि हेतु किसानों से चर्चा की, ग्राम ऐरण में पुरातात्विक धरोहर स्थल पर चल रहे निर्माण कार्य सौंदर्यीकरण, रोड निर्माण एवं बीना नदी के घाट का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत ऐरण के सरपंच श्री अमान सिंह अहिरवार से पंचायत में चल रहे विकास कार्यों ,फार्मर आईडी एवं ई- टोकन से खाद प्राप्ति,चना/ मसूर एवं गेहूं की स्लाट बुकिंग एवं विक्रय हेतु निकटतम खरीदी केंद्र की जानकारी ली गई।  


ग्राम गौहर में यमुना वेयरहाउस स्थित कृषि साख सहकारी समिति मंडीबामोरा का निरीक्षण कर समिति प्रबंधक को खरीदी केंद्र पर पर्याप्त बारदाना , तौल कांटा, सिलाई मशीन हम्माल ,पेयजल, छाया की आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, तत्पश्चात ग्राम हींगटी में सांदीपनि विद्यालय के भवन निर्माण कार्य का जायजा और निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की गई।
  


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive