सिंगर नीरज श्रीधर के हिट गीतों और रंगारंग आतिशबाजी के साथ हुआ डोहेला महोत्सव का समापन
तीनबत्ती न्यूज: 07 अप्रैल, 2026
खुरई। बांबे वाइकिंग बेंड के राक एंड पाप फ्यूजन के लिए मशहूर गायक,प्लेबैक सिंगर नीरज श्रीधर के गीतों से सजी शाम और भव्य आतिशबाजी के साथ खुरई डोहेला महोत्सव -2026 का समापन हो गया। युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने डोहेला महोत्सव के मंच से अपने संबोधन में कहा कि पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह जी ने हमें डोहेला मंच की ऐसी समृद्ध परंपरा दी है कि अब सागर जिले के लोगों को कुमार शानू, सोनू निगम, अलका याग्निक, उदित नारायण,कैलाश खेर और नीरज श्रीधर जैसे आर्टिस्टों के लाइव कांसर्ट देखने मुंबई जाकर टिकट खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती, मुंबई फिल्म इंडस्ट्री स्वयं खुरई के डोहेला महोत्सव में आ जाती है।
श्री अविराज सिंह ने कहा कि हमारी खुरई की शान डोहेला महोत्सव-2026 का आज तीसरा और समापन दिवस है। हम सभी ने पहले दिन कैलाश खेर जी को सुना, कल अकासा जी को सुना, दोनों दिन लोग उत्सव, उमंग और खुशी से भरे हुये थे। आज हम सभी श्री नीरज श्रीधर को सुनेंगे जो देश के जाने माने गायक हैं। उनके सुप्रसिद्ध गाने प्रेम की नैय्या (अजब प्रेम की गजब कहानी),लव मेरा हिट हिट (बिल्लू), ट्विस्ट (लव आज कल), तुम मिले (रोमांटिक क्लासिक),भूल भुलैया (टाइटल ट्रैक),वे हिट गाने हैं जो हमें लाइव सुनने को मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि समापन के अवसर पर मैं आप सभी का हृदय से धन्यवाद करता हॅू। 11 वर्षों में यहां आए सभी प्रसिद्ध कलाकारों ने खुरई की व्यवस्थाओं की, डोहेला किला की, खुरई की जनता के अनुशासन की तारीफ की है, ये हम सभी के लिए गौरव की बात है। आज पूरे फिल्म इंडस्ट्री में लोग खुरई को जानते है, कई कलाकार जो खुरई महोत्सव में आए और फिर उनके कैरियर ने और ज्यादा ऊॅचाइयां छूई हैं। अविराज सिंह ने खुरई डोहेला महोत्सव की व्यवस्थाओं में लगे हुये सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और सभी पत्रकारों, मीडिया कर्मियों के साथ सोशल मीडिया के लाखों साथियों का भी हृदय से धन्यवाद ज्ञापित जिन्होंने खुरई डोहेला महोत्सव को पूरे देश में पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष 2027 में इसी भव्यता के साथ डोहेला महोत्सव में हम सभी शामिल होंगे।
स्वीडिश भारतीय मूल के सिंगर नीरज श्रीधर ने अपने हिट्स नाचेंगे सारी रात, मैंने तुझको देखा,झक मार के, लव मेरा हिट हिट, आहू आहू, चोर बाजारी दो नैनों की, ख्वाब देखे, हम करें तो साला कैरेक्टर ढीला है, भूल भुलैंया, तुम्हीं हो बंधु सखा तुम्हीं हो जैसे हिट गाने सुना कर नीरज श्रीधर ने पाप म्यूजिक के प्रेमियों की बल्ले बल्ले कर दी। नीरज के गानों और संगीत पर किला मैदान में आज यूथ आडिएंस बाइब्रेंट हो उठी। दर्शकों से नीरज ने सीधा कनेक्ट किया,वे खुद नाचे और सभी को खूब नचाया भी। आडिएंस से मोबाइल टार्च जलवा कर उन्होंने किला मैदान को सितारों का लहराता सागर बना दिया। भूल भुलैया, कैरेक्टर ढीला जैसे गानों पर दर्शकों ने विशेष रूप से रिस्पांस दिया।
तीनों दिन किला मैदान हाऊस फुल रहा, सोशल मीडिया पर भी टाप ट्रेंडिंग में
समापन दिवस पर भी डोहेला महोत्सव देखने सुनने आए दर्शकों से किला मैदान खचाखच भरा रहा। डोहेला मेला देखने आसपास के जिलों और देहातों से भारी संख्या में लोग परिवारों के साथ पधारे। किला मैदान के पास बनाए गए व्यावसायिक परिसर भी खरीददारों की भीड़ से तीनों दिन भरा रहा। महिला स्व-सहायता समूहों की बहिनों के स्टालों पर उनके उत्पाद खरीदने भारी भीड़ उमड़ी। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह के निर्देश पर नपा द्वारा इन बहिनों के लिए महाकाली शेड में निशुल्क स्टाल बना कर दिए गये थे। खुरई नगर में लगाए गए बड़ी एलईडी स्क्रीनों पर भी हजारों लोगों ने डोहेला महोत्सव को देखा। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों पर तीनों दिन डोहेला महोत्सव खुरई टाप ट्रैडिंग पर रहा जिन्हें मिलियंस में व्यूज मिले हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ खुरई के वरिष्ठ भाजपा नेता हेमचंद्र बजाज और युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन एंकर प्रिया वर्डे और वरिष्ठ पार्षद अजीत सिंह अजमानी ने किया। शुभारंभ के दौरान कार्यक्रम में मंच पर श्रीमती नन्हींबाई अहिरवार, राहुल चौधरी मंडल अध्यक्ष खुरई, रविन्द्र राजपूत, चन्द्रप्रकाश सिंह, पुष्पेन्द्र परिहार जिला उपाध्यक्ष, हरिशंकर कुशवाहा, देशराज यादव पार्षद अजीत सिंह अजवानी, बलराम यादव, नीतिराज पटेल, इन्द्रराज ठाकुर, विनोद राजहंस, गणेश पटेल, मेहरबान पार्षद, श्रीमती सपना विश्वकर्मा, रामशास्त्री, आकाश परिहार उपस्थित रहे।










0 comments:
एक टिप्पणी भेजें