Editor: Vinod Arya | 94244 37885

सागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 21 जुआरी गिरफ्तार : साढ़े छह लाख नगद, 22 बाइक,11 फोर व्हीलर, मोबाइल फोन और एक पिस्टल जब्त:

सागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 21 जुआरी गिरफ्तार : साढ़े छह लाख नगद, 22 बाइक,11 फोर व्हीलर, मोबाइल फोन और एक पिस्टल जब्त: 




तीनबत्ती न्यूज: 06 अप्रैल ,2026

सागर: प्रशिक्षु आईपीएस दीपांशु के नेतृत्व में सागर पुलिस ने अवैध जुए के बड़े गिरोह पर ऐतिहासिक कार्रवाई करते हुए 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से लाखों रुपये नगद सहित भारी मात्रा में मशरूका जब्त किया है। इनसे 22 बाइक,11 कार,मोबाइल फोन पिस्टल आदि जब्त की है। 

जंगल में खेलते मिले जुआरी

थाना सुरखी प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस श्री दीपांशु के कुशल नेतृत्व, त्वरित निर्णय क्षमता एवं प्रभावी रणनीति के परिणामस्वरूप एक बड़ी एवं ऐतिहासिक कार्यवाही को अंजाम दिया गया। मुखबिर सूचना के आधार पर थाना बहेरिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रुसल्ला के जंगल में बड़े स्तर पर अवैध जुआ संचालित होने की जानकारी प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से थाना एवं क्षेत्र की दोनों चौकियों से संयुक्त पुलिस टीम गठित की गई। टीम में उप निरीक्षक मनीषा तिवारी, उप निरीक्षक सत्यव्रत धाकड़, प्र.आर. महेन्द्र प्रभाकर सहित अन्य पुलिस बल को शामिल किया गया तथा थाना सिविल लाइन से उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह को भी सहयोग हेतु साथ लिया गया।सुनियोजित तरीके से दबिश देते हुए पुलिस टीम द्वारा जुए के अड्डे पर रेड कार्यवाही की गई, जहां से 21 आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

ये रहे जुआरी 

जानकारी के अनुसार एक आरोपी अमित कनौजिया (टिम्मा) को आर्म्स एक्ट में जेल भेजा गया है। इन अन्य आरोपियों में 1. अमित उर्फ टिम्मा पिता प्रीतम कन्नौजिया उम्र 37 साल निवासी 28 केन्ट सोडी बंगला थाना केन्ट, 2. दिनेश पिता मुन्ना लाल चौरसिया उम्र 38 साल निवासी शाहपुर थाना सानौधा, 3. गोविन्द पिता रामस्वरुप सैनी उम्र 45 साल निवासी लक्ष्मीमंदिर के सामने गोपालगंज, 4. अभिनव पिता राजेन्द्र लोधी उम्र 23 साल निवासी सिलारपुर थाना गौरझामर जिला सागर, 5. हरेराम पिता पन्नालाल लोधी उम्र 24 साल निवासी सिलारपुर थाना
गौरझामर, 6. जशवंत पिता भगवानदास कौरी उम्र 32 साल
निवासी किशनगंज वार्ड थाना गोपालगंज, 7. विशाल पिता मुकेश जैन उम्र 32 साल निवासी रामबाग बडा बाजार थाना कोतवाली जिला सागर, 8. राहुल पिता दिलीप माखीजा उम्र 37 साल निवासी आनंद नगर मकरोनिया, 9. इमरत पिता रुपसिह लोधी उम्र 36 साल निवासी भजिया थाना गौरझामर जिला सागर, 10. सुखलाल पिता शंकर लाल अहिरवार उम्र 48 साल निवासी झंडा चौक गोपालगंज, 11. बहीद खान पिता मकबूल खान उम्र 34 साल निवासी बडी देवरी अंबेडकर थाना देवरी, 12. इबरान खान पिता रहमान खान उम्र 40 साल निवासी ग्वाल टोरी चंद्रशेखर वार्ड थाना मोतीनगर जिला सागर, 13. संदीप पिता चैतराम बाल्मीक उम्र 31 साल निवासी गोपालगंज जिला सागर, 14. प्रमेन्द्र पिता दुलारे अहिरवार उम्र 40 साल निवासी भगतसिह वार्ड थाना बीना जिला सागर, 15. आजाद पिता महेन्द्र सिह ठाकुर उम्र 40 साल निवासी गोपालगंज सागर, 16. दिनेश पिता पदमचंद जैन उम्र 48 साल निवासी काकागंज वार्ड थाना मोतीनगर जिला सागर, 17. सुनील पिता मोतीलाल सेन उम्र 50 साल निवासी बल्वभ नगर वार्ड थाना मोतीनगर जिला सागर, 18. रोहित पिता दयाल सिह ठाकुर उम्र 35 साल निवासी ग्राम रुसल्ला थाना बहेरिया जिला सागर, 19. विवेक पिता सत्यनारायण रजक उम्र 26 साल निवासी महाकाली वार्ड थाना देवरी जिला सागर, 20. पुष्पेन्द्र अहिरवार पिता परषोत्तम अहिरवार उम्र 35 साल निवासी कर्रापुर थाना बहेरिया जिला सागर, 21. सौरभपिता शिवनारायण सूर्यवंशी उम्र 24 साल निवासी पथरिया जाट थाना सिविल लाईन सागर।


जुआरियों से यह हुआ जब्त

पुलिस ने जुआरियों से 06 लाख 45 हजार नगद राशि ,21 मोबाइल फोन, 22 मोटरसाइकिल , 11 चार पहिया वाहन , 01 पिस्टल (फायर आर्म) एवं 01 चाकू और ताश की गड्डियां जब्त की है। कुल मशरूका अनुमानित मूल्य: लगभग ₹45 लाख का है ।

कार्यवाही के दौरान थाना प्रभारी बहेरिया उप निरीक्षक विद्यानंद यादव एवं रात्रि सेक्टर-2 के गश्ती अधिकारी उप निरीक्षक राजेश शर्मा (थाना मकरोनिया) को भी मौके पर बुलाकर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित कराई गई तथा समस्त घटनाक्रम से वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया।

इनका कार्य सराहनीय रहा

इस संपूर्ण कार्यवाही में प्रशिक्षु आईपीएस श्री दीपांशु के नेतृत्व में
उप निरीक्षक सत्यव्रत धाकड़,उप निरीक्षक मनीषा तिवारी, उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक महेन्द्र,प्रधान आरक्षक अमित,आरक्षक विकास,आरक्षक पवन,आरक्षक कमलेश,आरक्षक ब्रजेन्द्र,आरक्षक कर्मवीर,आरक्षक देवेश,आरक्षक रामप्रकाश
  कमेश, संजय, प्रेमसिंह अखिलेश, रवि मिश्रा ओमकार सहित अन्य पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive