Editor: Vinod Arya | 94244 37885

भाजपा के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट बनने के बाद सागर आगमन पर रिशांक तिवारी का जोरदार स्वागत

भाजपा के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट बनने के बाद सागर आगमन पर रिशांक तिवारी का जोरदार स्वागत


तीनबत्ती न्यूज: 07 अप्रैल, 2026

सागर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट बनने के पश्चात सागर आगमन पर रिशांक तिवारी का शहरभर में अभूतपूर्व, भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। यह स्वागत संगठन के प्रति जनविश्वास, कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और युवाओं के उत्साह का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया। शहर के सभी प्रमुख चौराहों, मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण, एमआईसी सदस्य, पार्षद, कार्यकर्ता, समर्थक और आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जगह-जगह पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और हार्दिक स्वागत किया गया। विशेष रूप से युवाओं के जनसैलाब की भागीदारी ने यह स्पष्ट संकेत दिया कि संगठन के इस निर्णय से कार्यकर्ताओं और समाज में नई ऊर्जा और आगे बढ़ने का भाव जागा है।

लहदरा नाका से कार्यक्रम की भव्य शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत लहदरा नाका से हुई जहाँ से सैकड़ों वाहनों का काफिला पूरे शहर के आकर्षण का केन्द्र बना । यहाँ सैकड़ों वाहनों का काफिला, जो धीरे-धीरे सैकड़ों से बढ़कर सौ से अधिक गाड़ियों की लंबी कतार में परिवर्तित हो गया, पूरे शहर में आकर्षण का केंद्र बना रहा।आतिशबाजी, नारों और जयघोष के बीच हजारों लोगों का स्नेह और समर्थन साफ दिखाई दे रहा था। यह केवल एक स्वागत नहीं बल्कि एक जनआंदोलन जैसा दृश्य प्रस्तुत कर रहा था, जिसमें हर वर्ग के लोग स्वेच्छा से शामिल हुए। इस अवसर पर मनु मिश्रा , सिद्धार्थ डेंगरे, सिद्धार्थ गुप्ता, शुभम नामदेव , छोटू राघव, नवीन, निष्कर्ष दुबे, नमन चौबे, संचित शुक्ल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


मोतीनगर में आत्मीय और उत्साहपूर्ण स्वागत

मोतीनगर क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहाँ स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही तैयारियाँ प्रारंभ कर दी थीं। छोटे-छोटे झंडों, बैनरों और पुष्पों से मार्ग को सजाया गया था, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सवमय हो गया। जैसे ही रिशांक तिवारी का काफिला मोतीनगर पहुँचा वहाँ उपस्थित पदाधिकारियों एवं एमआईसी सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया। पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और जयघोष के बीच कार्यक्रम अत्यंत भावनात्मक और उत्साहपूर्ण बन गया।

इस अवसर पर युवाओं ने न केवल संगठन के प्रति अपने उत्साह का प्रदर्शन किया बल्कि व्यक्तिगत रूप से अपनी सक्रियता और समर्पण भी दिखाया। एमआईसी सदस्यों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि संगठन की गतिविधियों में भाग लेकर उन्होंने स्वयं को समाज और जन-जन के प्रति अधिक जिम्मेदार महसूस किया।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील तिवारी, एमआईसी सदस्य : विनोद तिवारी, नरेश यादव, सोमेश जड़िया, राजकुमार पटेल, रूपेश यादव, शैलेंद्र ठाकुर तथा पार्षद सूरज घोसी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रीतेश मिश्रा , पूर्व पार्षद यशवंत करोसिया , टिंकू साहू एवं अन्य वरिष्ठ जन तथा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शीतला माता मंदिर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

सूबेदार वार्ड स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर रिशांक तिवारी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर श्रीमती रूबी कृष्ण कुमार पटेल (पार्षद, सूबेदार वार्ड), शैलेश जैन शेरा, बबलू कुशवाहा, देवेंद्र पटेल, आकाश पटेल, नीलेश पटेल, रजनी कोरी, गीता वाल्मीकि, लखन वाल्मीकि, नितेश वाल्मीकि, नीरज पटेल, दीपक रजक, अभिषेक कुशवाहा, विजय कोरी, दीपक पटेल, श्यामलाल कुर्मी, अभय सोनी, रोहित आठिया, अनिकेत कुर्मी, निखिल रजक सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

संविधान चौक पर बाबा साहब को नमन

इसके बाद संविधान चौक पहुँचकर रिशांक तिवारी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, समानता और अधिकारों को पहुँचाने का माध्यम है। इस दौरान कार्तिक जाटव, नीलेश पटेल, अनिल सेन, लखन रैकवार, अरविंद अहिरवार, सोनू ठेकेदार, मोनू लारिया, नीतीश राज, मालती रजक सहित अन्य उपस्थित रहे।

साईं राम पेट्रोल पंप पर भव्य स्वागत और जनसंवाद

बाघराज वार्ड स्थित साईं राम पेट्रोल पंप पर पार्षद राजकुमार पटेल द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यहाँ कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा। रिशांक तिवारी ने यहाँ खुला जनसंवाद किया जिसमें उन्होंने स्थानीय समस्याओं को सुना और संगठन की योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मीडिया पैनलिस्ट के रूप में उनकी प्राथमिकता जनता की आवाज को प्रभावी रूप से सामने लाना और संगठन तथा जनता के बीच संवाद को मजबूत करना है। इस अवसर पर कमलेंद्र जाटव, रत्नेश जाटव, सागर जाटव, विवेक, कृष्णा, राजा जाटव, अनिकेत, रोहित, टिल्लू चौरसिया, पूर्व सरपंच राजकुमार जाटव, अभय बंसल, नीरज रजक आदि उपस्थित रहे।

झंडा चौक, लाल स्कूल और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत

झंडा चौक पर आम जनों और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। बुंदेलखंड मंच द्वारा विशेष रूप से स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें रमाकांत शास्त्री जी , एम आई सी सदस्य रूपेश यादव ,  गणेश सेन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके बाद लाल स्कूल में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था के प्रदेश अध्यक्ष दिनकर तिवारी द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर नीलेश देवड़िया, विद्याभूषण तिवारी, प्रियंक दुबे, प्रदीप तिवारी, अमित मिश्रा, मयंक चतुर्वेदी, आनंद तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, अमन गौतम आदि उपस्थित रहे।

अग्रवाल समाज द्वारा सम्मान एवं डॉ. हरिसिंह गौर को नमन

जिला पंचायत चौराहे पर अग्रवाल समाज द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जनों, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने पुष्पमालाओं एवं पुष्पवर्षा के साथ उनका आत्मीय अभिनंदन किया। इसके पश्चात रिशांक तिवारी ने जिले के गौरव, महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व डॉ. हरिसिंह गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि डॉ. हरिसिंह गौर का जीवन समाज सेवा, शिक्षा के प्रसार और जनहित के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। उनके द्वारा स्थापित मूल्यों और आदर्शों से प्रेरणा लेकर ही समाज को प्रगति और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाया जा सकता है। इस अवसर पर अग्रवाल समाज से मनीष अग्रवाल , आशीष अग्रवाल , मोहन अग्रवाल , गोलू अग्रवाल आदि उपस्थित रहे 

सिविल लाइन में प्रेस मीट के साथ कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम का समापन सिविल लाइन स्थित एफ-1 में आयोजित प्रेस मीट के साथ हुआ। इस दौरान मीडिया से संवाद करते हुए रिशांक तिवारी ने कहा कि मीडिया समाज और संगठन के बीच सेतु का कार्य करता है। उन्होंने मीडिया से अपेक्षा जताई कि संवाद सकारात्मक, तथ्यपूर्ण और समाजहित में होना चाहिए। पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उन्होंने संतुलित और स्पष्ट उत्तर दिया।

आभार व्यक्त किया

इस अवसर पर रिशांक तिवारी ने कहा  “आज सागर आगमन पर किए गए भव्य, आत्मीय एवं उत्साहपूर्ण स्वागत से मैं अभिभूत हूँ। इस आत्मीय स्वागत के लिए आप सभी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।”

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive