चार दिवसीय रक्तदान शिविर: मानवता का महायज्ञ, नए कीर्तिमान बनाएगा : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह
▪️16 से 19 मई तक रक्तदान महा अभियान शिविर
सागर। जीवन के अंत में मनुष्य के साथ सिर्फ मानवता जाती है, न उसका पद जाता है न पैसा। यही जीवन का मंत्र है। और रक्तदान से किसी का जीवन बचा देना सबसे बड़ी मानवता है। हम सभी मिलकर 16,17,18 और 19 मई को आयोजित रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक रक्तदान कर फिर से मानवता के शिखर को छुएंगे। यह उद्गार पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने होटल दीपाली के सभाकक्ष में उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में व्यक्त किये।
पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि रक्त के अभाव में यदि किसी का जीवन चला जाए तो हमारा राजनीति में रहना व्यर्थ है। राजनीति का उद्देश्य ही गरीब, असहाय, निशक्त की मदद करना है। जब किसी गरीब जरूरतमंद को 1-2 यूनिट ब्लड की आवश्यकता होती है तो वह कहां से लाएगा। वह हमारी ओर आशा भरी निगाहों से देखता है कि हम कुछ करें! उसके पास न पैसे होते हैं और न डोनर होता है। सार्वजनिक जीवन में रहते हुए ऐसे गरीब की पीड़ा हम नहीं समझेंगे तो कौन समझेगा। जरूरतमंद फोन करें और उसे तुरंत ब्लड मिल जाए यह हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई सरकारी योजना नहीं हो सकती जिससे ब्लड मिल सके। क्योंकि ब्लड मार्केट में नहीं मिलता और न ही किसी फैक्ट्री में बनाया जा सकता है। ब्लड सिर्फ मनुष्य से ही मनुष्य को मिल सकता है, जो ऐसे रक्तदान शिविरों से ही संभव है। इसीलिए रक्तदान को सर्वोच्च दान माना जाता है।
पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि यह रक्तदान महाअभियान हमारा नहीं आप सब का जन जन का अभियान है। मैं सिर्फ निमित्त मात्र हूं सारा पुण्य आप सभी रक्तदाताओं का है। यह अभियान राजनैतिक भी नहीं है, राजनीति के लिए तो वर्ष भर होता है लेकिन जीवन में मानवता के प्रति भी तो हमारी कुछ जिम्मेदारी होना चाहिए। हमारे कार्यालय में संचालित ब्लड हेल्पलाइन सेवा से जरूरतमंद का क्षेत्र, जाति या राजनैतिक प्रतिबद्धता पूछे बिना जल्दी से जल्दी ब्लड की व्यवस्था कर दी जाती है। उन्होंने कहा कि इस बैठक में रक्तदान के महत्व से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों का पत्र आप सभी को दिया है जिन पर आधारित रक्तदान की अपील वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट करें। इच्छुक रक्तदाता चार दिवसों में से किस तारीख को रक्तदान करने आएंगे यह हमारे कार्यालय को सूचित कर सकते हैं ताकि व्यवस्थाओं को सुविधाजनक बनाया जा सके।
यह भी पढ़ें: लोकायुक्त सागर की कार्रवाई: कॉलेज के लैब टेक्नीशियन को 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह ने कहा कि मुझे आज भी स्मरण है कि जब पहले वर्ष रक्तदान शिविर के आयोजन की रूपरेखा बन रही थी तब मैंने भूपेन्द्र भैया से कहा कि भ्रांतियों के चलते रक्तदान कराना कठिन कार्य है तब उनका उत्तर था कि कठिन काम है इसीलिए तो यह करना है। और इस भ्रांति को तोड़ने का काम इतना सफल हुआ है कि आज सैकड़ों लोग रक्तदान करने इस शिविर का इंतजार करते हैं। पूर्व सांसद ने अंधत्व की समस्या की गंभीरता को बताते हुए बैठक में आग्रह किया कि मरणोपरांत नेत्रदान के संकल्प के कार्य को भी हाथ में लिया जाना चाहिए। 62 वर्ष की उम्र में लगातार 4 वर्षों से शिविर में रक्तदान कर रहीं महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए बताया कि पिछले हफ्ते उपमुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल जी के समक्ष जिला विकास समिति की बैठक में प्रस्ताव रख कर जिला चिकित्सालय के ब्लडबैंक को बुंदेलखंड मेडीकल कालेज को सौंपने और इसे 5000 यूनिट संग्रहण क्षमता योग्य अत्याधुनिक बनाने के लिए 5.75 करोड़ की राशि स्वीकृत कराई है जिससे रक्तदान महाअभियान के प्रति उनके दृढ़ संकल्प का पता चलता है।
ये रहे शामिल
बैठक को पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव, डा सुशील तिवारी, संतोष रोहित, जिला भाजपा मंत्री हरीशंकर कुशवाहा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, पार्षद शैलेंद्र ठाकुर, रामकुमार साहू ने भी संबोधित किया और महत्वपूर्ण सुझाव रखे। बैठक का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह लोधी ने किया। बैठक में अविराज सिंह, लखन सिंह बामोरा, नगर परिषद अध्यक्ष जयंत सिंह बुंदेला, श्रीमती मालती कुशवाहा, जनपद उपाध्यक्ष बलवीरसिंह राजपूत, श्रीमती संध्या भार्गव, पुष्पेन्द्र सिंह परिहार, रिशांक तिवारी, मंडल अध्यक्ष नीतेश यादव, राजपाल सिंह राजपूत, अरविन्द सिंह लोधी, अनिल पाराशर, सूर्यांश तिवारी, सिरनाम सिंह, काशीराम मास्टर, सीमा राय, श्रीमती लक्ष्मी लोधी, उत्तम सिंह बामोरा, अशोकसिंह पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष, पार्षद देशराज यादव, बलराम यादव, मनोज राय, रनधीर सिंह ठाकुर, महेश साहू, रविन्द्र सिंह राजपूत, रामकुमार बघेल, राजू बटयावदा, डक्कू पांडे, सोमेश जडिया, रामू ठेकेदार, धर्मेन्द्र खटीक, हरेन्द्र खटीक, पृथ्वी सिंह, प्रभात सिंह, नरेन्द्र सिंह, शैलेश वर्मा, आशीष पटैरिया, वीरेन्द्र बहादुर सिंह, जितेन्द्र धनौरा, सत्येन्द्र सिंह बामौरा, विश्वनाथ सिंह लोधी, राजकुमार सिंह ढाना, अनिल जैन, राजेश सैनी, इन्द्रकुमार राय, रिचा राजपूत, सतेन्द्र सिंह होरा, सिद्धार्थ सिंह बामोरा, रुद्रप्रताप सिंह बामोरा, संतोष दुबे, नवीन भट्ट, अजय तिवारी, धर्मेन्द्र अहिरवार, अशोक अग्रवाल, लक्ष्मण सिंह, काशी राम अहिरवार, मुकेश जैन, राजेन्द्र पटेरिया, प्रमोद जैन बारदाना, अनिल जैन नैनधरा, अवधेश जैन जैसीनगर, राजेश सैनी, राजकुमार जैन बरा, कोमल यादव, दयाराम चैरसिया, पप्पु मुकद्दम, संतोष तिवारी, राजकुमार अहिरवार गढौली, सचिन राय, मुकेश जैन बांदरी, अंकित जैन रजवास, नितिन पटैरिया, विशाल गुरु, महेश लोधी अजीत सिंह चीलपहाडी, शिंथिल पढ़ेले, उमेश यादव, जमना राय, लल्लू जैन बिलानी, श्रीचंद जैन, शरद जैन बंटी, मनोज शुक्ला, राकेश चैबे, आदित्य सिंह मेनबारा, के.के गोरा, सहित जिले भर से आए सैकड़ों गणमान्य जन, जनप्रतिनिधि, स्वयं सेवी संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे।
-----------------
---------
एडिटर : विनोद आर्य
________











0 comments:
एक टिप्पणी भेजें