Editor: Vinod Arya | 94244 37885

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने शाहगढ़ में सुनीं जन-समस्याएं : मौके पर समाधान : गैरहाजिर अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने शाहगढ़ में सुनीं जन-समस्याएं : मौके पर समाधान : गैरहाजिर अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस


तीनबत्ती न्यूज:  12 मई 2026

सागर: आमजन की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने आज शाहगढ़ क्षेत्र का दौरा किया। यहाँ आयोजित एक विशेष जनसुनवाई में उन्होंने ग्रामीणों की व्यक्तिगत और सार्वजनिक शिकायतों को विस्तार से सुना और संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए।

----------------

वीडियो देखने क्लिक करे

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने शाहगढ़ में सुनीं जन-समस्याएं : मौके पर समाधान : गैरहाजिर अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस


-----------------------

जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने मुख्य रूप से पेयजल, राजस्व और जनहितकारी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने राजस्व मामलों में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सीमांकन, नामांतरण और नक्शा सुधार जैसे कार्यों में कोई ढिलाई नहीं बरती जाए। उन्होंने 10 दिवसीय विशेष अभियान (ड्राइव) चलाने की बात कही, जिसमें एस डी एम और एस डी ओ पी स्तर के अधिकारी स्वयं मॉनिटरिंग करेंगे। राजस्व मामलों जैसे भूमि पर अवैध कब्जे , नक्शा सुधार, नामांतरण, सीमांकन, अभिलेख दुरुस्ती आदि पर समय सीमा में कार्य करें।

यह भी पढ़ें: पेयजल योजनाओं में देरी करने वाले ठेकेदार को करें ब्लैकलिस्ट:समय सीमा में कार्य पूर्ण न करने वाली एजेंसियों पर होगी FIR , लापरवाह अधिकारियों पर भी होगी सख्त कार्रवाई : कलेक्टर प्रतिभा पाल

कलेक्टर के निर्देश पर मौके पर ही समग्र आईडी में नाम जोड़ा गया साथ ही आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया ताकि कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न रहे।

श्रीमती पाल ने जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों जैसे पीडब्लूडी, मनरेगा, खाद्य विभाग, एमपीईबीसे संबंधित समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। इसके साथ ही

यह भी पढ़ें: जनगणना कार्य में प्रगति न लाने पर चार सीएमओ, एक तहसीलदार को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश ▪️10 मई तक 50% कार्य पूर्ण करने के निर्देश, प्रगति न लाने वाले प्रगणकों, सुपरवाइजरों पर होगी सख्त कार्रवाई

तीन दिन में निपटाये प्रकरण

कलेक्टर ने अधिकारियों को हिदायत दी कि आज के केस तीन दिन में (आज के प्रकरणों का निराकरण 3 दिन के भीतर) अनिवार्य रूप से हो जाना चाहिए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से विवेक केवी सहित विभिन्न ब्लॉक स्तरीय अधिकारी  मौजूद रहे।



अनुपस्थित अधिकारियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा शाहगढ़ में विशेष जनसुनवाई के दौरान कड़ा रुख अपनाते हुए शासकीय दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं विशेष जनसुनवाई से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही आदेशित किया कि उक्त अधिकारी तीन दिवस में समक्ष में स्वयं उपस्थित होकर जबाव प्रस्तुत कर कारण व्यक्त करे।

कलेक्टर श्रीमती पाल द्वारा पूर्व में ही समस्त विभागीय अधिकारियों को जनसुनवाई में विभागीय जनकारी सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया था। इसके बावजूद जनसुनवाई के दौरान उक्त अधिकारी बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इन अधिकारियों डॉ रोहित शिटोले  पशु चिकित्सा अधिकारी मयंक मरकाम कार्यपालन यंत्री एमपीईबी को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। 

-----------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive