Sagar crime: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कंटेनर से 1 करोड़ से ज्यादा की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
तीनबत्ती न्यूज: 13 मई, 2026
सागर। थाना मकरोनिया पुलिस और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब से भरे एक कंटेनर ट्रक को पकड़ा गया है। पुलिस ने करीब 1 करोड़ 8 लाख 25 हजार रुपये कीमत की शराब और वाहन जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ एवं शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, 12 मई 2026 को मकरोनिया चौराहा क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस ने कंटेनर ट्रक क्रमांक MP 09 DF-0620 को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान ट्रक में बड़ी मात्रा में छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार, ट्रक से करीब 1500 पेटी अंग्रेजी शराब, कुल लगभग 13,500 लीटर शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 1 लाख 25 हजार रुपये बताई गई है। वहीं, जब्त वाहन की कीमत करीब 7 लाख रुपये आंकी गई है। इस प्रकार कुल मशरूका 1 करोड़ 8 लाख 25 हजार रुपये का जब्त किया गया।
वाहन चालक विजय दांगी (24) निवासी ग्राम ब्राह्मणगांव, थाना माचलपुर, जिला राजगढ़ से पूछताछ की गई, लेकिन वह शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी विजय दांगी सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक पूछताछ में अवैध शराब सप्लाई नेटवर्क से जुड़े इनपुट मिले हैं। पुलिस अब शराब के स्रोत और सप्लाई चेन की गहन जांच कर रही है तथा अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है।
इस कार्रवाई में थाना मकरोनिया और यातायात थाना सागर की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।थाना प्रभारी मकरोनिया रविंद्र सिंह चौहान सूबेदार हेमंत पटेल उप निरीक्षक राजेश शर्मा सहायक उप निरीक्षक सोहन मरावी प्रधान आरक्षक हरी सेवक ,हल्के, आरक्षक शुभम आरक्षक विशाल आरक्षक अरविंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
----------------
---------
एडिटर : विनोद आर्य
________









0 comments:
एक टिप्पणी भेजें