Editor: Vinod Arya | 94244 37885

हफसिली में भव्य गोवर्धन पूजा: 125 फीट परिधि और 11 फीट ऊंचे गोवर्धन गिरिराज बने आकर्षण का केंद्र : मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने की सराहना

हफसिली में भव्य गोवर्धन पूजा: 125 फीट परिधि और 11 फीट ऊंचे गोवर्धन गिरिराज बने आकर्षण का केंद्र : मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने की सराहना


तीनबत्ती न्यूज: 09 नवंबर, 2026

सागर। हफसिली स्थित नगर निगम की डेयरी विस्थापन परियोजना के पशु मेला क्षेत्र में रविवार को भव्य गोवर्धन पूजा एवं सांस्कृतिक आयोजन किया गया। गोबर और मिट्टी से निर्मित 125 फीट परिधि तथा 11 फीट ऊंचे विशाल गोवर्धन गिरिराज श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भगवान गोवर्धन की पूजा-अर्चना कर 56 व्यंजनों का भोग लगाया। उन्होंने गौमाता को माला पहनाकर गुड़, चना और चारा खिलाया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित गोवर्धन पूजा कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत नगर निगम सागर ने इस आयोजन को भव्य स्वरूप दिया। कार्यक्रम में विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, निगमाध्यक्ष वृंदावन अहिरवार और निगमायुक्त राजकुमार खत्री सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

------------

वीडियो देखने क्लिक करे

हफसिली में आस्था, लोकसंस्कृति और परंपराओं का भव्य संगम!

_____________________

प्रकृति संरक्षण और भारतीय परंपराओं का संदेश

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि गोवर्धन पूजा हजारों वर्षों से भारतीय संस्कृति और धार्मिक आस्था का अभिन्न अंग रही है। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पूजा के माध्यम से प्रकृति, गौवंश और पर्वतों के महत्व को समाज के सामने स्थापित किया था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार प्राचीन परंपराओं, ग्रामीण संस्कृति और लोकजीवन को सम्मान देने का कार्य कर रही है।


उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों और भारतीय परंपराओं से जोड़ना है। हमारी धार्मिक मान्यताएं प्रकृति संरक्षण, सद्भाव और सहअस्तित्व का संदेश देती हैं। मंत्री ने नगर निगम के व्यवस्थित एवं सुंदर आयोजन की सराहना करते हुए निगमायुक्त राजकुमार खत्री और पूरी टीम को बधाई दी।

यह भी पढ़ें : सागर NH-44 हादसा: अर्टिगा कार-ट्रक की टक्कर में 4 की मौत, 5 गंभीर घायल

विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि दीपावली के दूसरे दिन होने वाला अन्नकूट एवं गोवर्धन पूजन हमारी समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। ऐसे आयोजन लोक संस्कृति, गौसेवा और प्रकृति के प्रति सम्मान की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाते हैं।


भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि गोवर्धन पूजा आस्था, परंपरा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का पर्व है। हफसिली में आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण संस्कृति, पशुपालन और पारंपरिक लोककलाओं को प्रोत्साहित करना है।


मोनिया, बरेदी और रास नृत्य ने बांधा समां

कार्यक्रम में मोनिया व्रत धारण किए मोनियों ने गोवर्धन गिरिराज की परिक्रमा कर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। गोबर से भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा, बांसुरी और मटकी की आकर्षक कलाकृतियां बनाई गईं। गौमाता सहित पशुधन को सजाकर पशुपालक मेले में पहुंचे।

यह भी पढ़ें: साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 नवंबर 2026: जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, शुभ दिन और ज्योतिषीय उपाय • पंडित अनिल पाण्डेय

मोनिया नृत्य, दिवाली नृत्य, ग्वाल नृत्य और रास नृत्य की प्रस्तुतियों के साथ ढोल, ताशे और नगड़िया की धुनों ने आयोजन को लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर कर दिया। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने स्थानीय कलाकारों के साथ पारंपरिक दिवाली गायन किया और बरेदी नृत्य का आनंद लिया।


अन्नकूट प्रसादी और मेले में उमड़ी भीड़

अन्नकूट पूजन में भगवान गोवर्धन गिरिराज को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। परिसर में आकर्षक रंगोली और साज-सज्जा की गई थी। मेले में स्थानीय व्यापारियों ने खाद्य सामग्री, खिलौनों सहित विभिन्न वस्तुओं की दुकानें लगाईं। इससे स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिला।

सुबह 11 बजे शुरू हुए मेले में सागर शहर सहित आसपास के गांवों से शाम तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु और नागरिक पहुंचे।

पढ़ने क्लिक करे : घाटे के बावजूद पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने सहेज रखी है अपने शहर की सिनेमा विरासत, नई पीढ़ी के लिए चला रहे श्री गणेश टॉकीज

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य मेघा दुबे, रुपेश यादव, धर्मेंद्र खटीक, शैलेष केसरवानी, रामू ठेकेदार, उपायुक्त एस.एस. बघेल सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive