Editor: Vinod Arya | 94244 37885

मोनिया कलाकारों के बीच पहुंचे मंत्री गोविंद राजपूत, जमकर थिरके, गाए दीवारी गीत

मोनिया कलाकारों के बीच पहुंचे मंत्री गोविंद राजपूत, जमकर थिरके,  गाए दीवारी गीत

• जैसीनगर के ऐतिहासिक गोवर्धन मेले में दिखा मंत्री का बुंदेली अंदाज


तीनबत्ती न्यूज: 09 नवंबर, 2026

सागर। बुंदेलखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव का अनूठा नजारा जैसीनगर के ऐतिहासिक गोवर्धन मेले में देखने को मिला। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं सुरखी विधायक गोविंद सिंह राजपूत मोनिया नृत्य कलाकारों के बीच पहुंचे और उनके साथ जमकर दिवारी नृत्य किया। मंत्री ने बुंदेली दिवारी गीत भी गाए। उनका यह अंदाज देखकर मेले में मौजूद ग्रामीणजन उत्साहित नजर आए।

-----------

वीडियो देखने क्लिक करे

मोनियो के बीच बुंदेली रंग में नजर आए मंत्री गोविंद राजपूत ,गाई दीवारी,, जमकर थिरके

-----------------

रविवार को गोवर्धन टोरिया पर आयोजित पारंपरिक मेले में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने क्षेत्रवासियों के साथ गोवर्धन पूजा और दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस दौरान उन्होंने बुंदेलखंड की प्रसिद्ध दिवारी परंपरा के गीत 'गैयों की पूजा करो, भैंसों के करो श्रृंगार रे, और बैलों के खुर पुंजियो रे भैया, जे धरती के पालनहार' गाकर पशुधन और किसानों के महत्व को रेखांकित किया।

इसके बाद मंत्री मोनिया नृत्य कलाकारों के साथ थिरकते नजर आए। उन्होंने लोक कलाकारों की प्रस्तुति का आनंद लेने के साथ उनका सम्मान कर उत्साहवर्धन भी किया।

यह भी पढ़ें: हफसिली में भव्य गोवर्धन पूजा: 125 फीट परिधि और 11 फीट ऊंचे गोवर्धन गिरिराज बने आकर्षण का केंद्र : मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने की सराहना

गोवर्धन पूजा प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि गोवर्धन पूजा केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण, गौवंश और कृषि के महत्व को समझने का अवसर भी है। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत की पूजा के माध्यम से प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और उसके संरक्षण का संदेश दिया था। आज के दौर में जल संरक्षण, जैविक खेती और प्राकृतिक संसाधनों को बचाने की जरूरत के बीच इस परंपरा का महत्व और बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें : सागर NH-44 हादसा: अर्टिगा कार-ट्रक की टक्कर में 4 की मौत, 5 गंभीर घायल

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है। अगले वर्ष मेले में लोक कलाकारों की नृत्य प्रस्तुतियों के लिए अलग से मंच बनाया जाएगा।

दिवारी गीत और मोनिया नृत्य बुंदेलखंड की पहचान

राजपूत ने कहा कि दिवारी गीत और मोनिया नृत्य बुंदेलखंड की अनमोल सांस्कृतिक विरासत हैं। लोक कलाकार हमारी परंपराओं के सच्चे संवाहक हैं। इन गीतों और नृत्यों के माध्यम से गौवंश, पशुधन, किसानों और ग्रामीण जीवन के महत्व को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाया जाता है। ऐसी परंपराओं को जीवंत रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें: साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 नवंबर 2026: जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, शुभ दिन और ज्योतिषीय उपाय • पंडित अनिल पाण्डेय

दुकानदारों से खरीदारी कर दिया वोकल फॉर लोकल का संदेश

मंत्री ने मेले में लगी स्थानीय दुकानों पर पहुंचकर खरीदारी भी की। उन्होंने कहा कि स्थानीय दुकानदारों, कारीगरों और छोटे व्यापारियों से खरीदारी करने से उनके परिवारों की आजीविका को संबल मिलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल अभियान को आगे बढ़ाने के लिए स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जैसीनगर का गोवर्धन मेला सैकड़ों वर्षों से क्षेत्र की आस्था और सामाजिक समरसता का केंद्र रहा है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ते हैं। इस अवसर पर मेला समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि और आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive