Editor: Vinod Arya | 94244 37885
Encroachment Action लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Encroachment Action लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सागर में स्कूल-कॉलेज और शराब दुकानों के आसपास अतिक्रमण पर प्रशासन और नगरनिगम की संयुक्त कार्रवाई : हटाए ठेले-गुमटियां

सागर में स्कूल-कॉलेज और शराब दुकानों के आसपास अतिक्रमण पर प्रशासन और नगरनिगम की संयुक्त कार्रवाई : हटाए ठेले-गुमटियां


तीनबत्ती न्यूज: 14 सितम्बर, 2026

सागर। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने रविवार को कार्रवाई की। नगर पालिक निगम सागर आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देश पर की गई कार्रवाई में स्कूल-कॉलेजों और शराब दुकानों के आसपास किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।

कार्रवाई के दौरान स्कूल एवं कॉलेजों के आसपास संचालित ठेले, टपरे और गुमटियों को हटाया गया। इसके अलावा शराब दुकानों के आसपास अवैध रूप से संचालित अहातों तथा ठेले-गुमटियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

संयुक्त कार्रवाई में गोपालगंज थाना प्रभारी, नायब तहसीलदार सहित नगर निगम की अतिक्रमण टीम मौजूद रही।


नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि स्कूल-कॉलेजों एवं शराब दुकानों के आसपास अनधिकृत रूप से ठेले, गुमटियां अथवा अन्य अतिक्रमण संचालित नहीं होने दिए जाएंगे। शहर को अतिक्रमणमुक्त और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive