Editor: Vinod Arya | 94244 37885
Niwari लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Niwari लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

लापरवाही पर एक्शन: कमिश्नर ने निवाड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग का किया औचक निरीक्षण, DPO को नोटिस

लापरवाही पर एक्शन: कमिश्नर ने निवाड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग का किया औचक निरीक्षण, DPO को नोटिस



तीनबत्ती न्यूज, 25 सितंबर 2026

सागर। संभागायुक्त सागर संभाग दिलीप कुमार ने अपने निवाड़ी प्रवास के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और विभागीय कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही और विभागीय कार्यों में उदासीनता सामने आने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।

यह भी पढ़ें: नगर पालिका CMO को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया लोकायुक्त पुलिस ने : चार लाख मांगे थे

संभागायुक्त ने विभागीय योजनाओं की प्रगति और मैदानी स्तर पर उनके क्रियान्वयन की जानकारी ली। इस दौरान कार्यों में अपेक्षित गंभीरता नहीं पाए जाने पर उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) निवाड़ी विकास गुप्ता के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।



उन्होंने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने और सौंपे गए दायित्वों का उचित ढंग से निर्वहन नहीं करने के मामले में जिला कार्यक्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

संभागायुक्त दिलीप कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी योजनाएं सीधे महिलाओं और बच्चों के हितों से संबंधित हैं। इसलिए इनके क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी।


उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे और विभागीय कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। साथ ही मैदानी स्तर पर कार्यों को पारदर्शिता और निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने की सख्त हिदायत दी।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive