Editor: Vinod Arya | 94244 37885
Patwari लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Patwari लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

कलेक्टर प्रतिभा पाल का सख्त एक्शन, सागर में 13 पटवारी निलंबित और 137 को नोटिस

कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई: सागर में 13 पटवारी निलंबित, 137 को शो-कॉज नोटिस

• हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पर कलेक्टर प्रतिभा पाल का सख्त रुख


तीनबत्ती न्यूज: 08 अक्तूबर, 2026

सागर। शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने और पात्र हितग्राहियों तक शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर नहीं पहुंचाने के मामले में सागर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है।

कलेक्टर ने कार्य में घोर लापरवाही और उदासीनता पाए जाने पर जिले के 12 पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं 137 अन्य पटवारियों को कारण बताओ नोटिस (शो-कॉज नोटिस) जारी कर जवाब मांगा गया है।

यह भी पढ़ें: सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने किया नया कार्य विभाजन, अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पर कार्रवाई

राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली हितग्राही मूलक योजनाओं का सीधा संबंध आम जनता और किसानों से है। इन योजनाओं से संबंधित कार्य समय पर नहीं होने से पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिलने में परेशानी होती है।

समीक्षा बैठकों और मैदानी स्तर पर सामने आई अनियमितताओं तथा लंबित प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर प्रतिभा पाल ने संबंधित पटवारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

---

फेसबुक पर देखने क्लिक करे

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने 12 पटवारियों को किया सस्पेंड, 137 को शो काज नोटिस

--------

कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि शासन की जनकल्याणकारी एवं हितग्राही मूलक योजनाओं का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी क्रियान्वयन प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें: एएनसी पंजीयन और स्वास्थ्य लक्ष्यों में पिछड़ने पर होगी कार्रवाई : निजी अस्पतालों का भी निरीक्षण • कलेक्टर प्रतिभा पाल ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा

इन पटवारियों को किया गया निलंबित

हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पाए जाने पर निम्न पटवारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है—

  • सुश्री मीना खैरवार — पटवारी, प.ह.नं. 31, ग्राम मोठी, तहसील सागर ग्रामीण
  • श्रीमती लक्ष्मी जाटव — पटवारी, प.ह.नं. 96, ग्राम भौंहारी, तहसील सागर ग्रामीण
  • श्री अखिलेश दीक्षित — पटवारी, बमनोदा, प.ह.नं. 38, तहसील गढ़ाकोटा
  • श्री राजकुमार गौड़ — तहसील केसली
  • श्री भूपेन्द्र राज — परिवीक्षाधीन पटवारी, तहसील केसली
  • श्री अजय श्रीवास्तव — पटवारी, ह.नं. 61, राजस्व निरीक्षक मंडल विनायठा, तहसील खुरई
  • श्री गोविन्द राय — पटवारी, ह.नं. 6, राजस्व निरीक्षक मंडल खिमलासा, तहसील खुरई
  • श्री पुष्पेन्द्र भदौरिया — पटवारी, ह.नं. 38, तहसील मालथौन
  • श्री महेन्द्र अर्गल — पटवारी, ह.नं. 28, तहसील मालथौन
  • श्री योगेन्द्र प्रताप — पटवारी, ह.नं. 1/3, परिवीक्षाधीन, तहसील बांदरी
  • श्री दिलीप राजा — पटवारी, हल्का नंबर 41 एवं 47, बंडा
  • श्री अभिषेक कोरी — पटवारी, हल्का नंबर 65, सिंगरावन, बंडा
  • श्री ब्रजेंद्र रावत पटवारी हल्का नंबर 4 जूना तहसील रहली

कलेक्टर की इस कार्रवाई के बाद राजस्व अमले में हड़कंप की स्थिति है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि शासकीय योजनाओं से जुड़े कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर आगे भी जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive