बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

डॉ गौर विवि के चार कर्मचारियों में गिरी अनुशासनहीनता की गाज,कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सहित दो सस्पेंड,दो की सेवाएं समाप्त

डॉ गौर विवि के चार कर्मचारियों में गिरी अनुशासनहीनता की गाज,कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सहित दो सस्पेंड,दो की सेवाये समाप्त

सागर। डॉ हरीसिंह गौर केन्द्रीय विवि सागर के चार कर्मचारियों पर प्रशासन नेअनुशासनहीनता   को लेकर एक बड़ी कार्यवाई की है। इसमे विवि कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सहित दो को सस्पेंड और दो न्यूनतम वेतन भोगी कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है ।विवि के रजिस्ट्रार कर्नल राकेश मोहन जोशी  ने इसके आदेश जारी किए है। ये कर्मचारी विवि की कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलनों में शामिल हुए थे। इनको विवि विरोधी गतिविधियों को लेकर कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए थे।
विवि के कुलपति प्रो आर पी तिवारी ने  ने तीनबत्ती न्यूज़ से इस खबर की पुष्टि की है 
कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सहित चार पर हुई कार्यवाई

अधिकृत जानकारी के मुताबिक विवि कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संदीप बाल्मीकि और गोपाल रजक को निलंबित किया गया है ।आदेश के मुताबिक  संदीप बाल्मीकि ने जनता के साथ आंदोलनों में हिस्सेदारी की और मीडिया में भ्रामक जानकारी देने का काम किया है। वही गोपाल रजक और संदीप बाल्मीकि ने 19 फरवरी को कार्यालयीन समय के दौरान अनुचित गतिविधियों में हिस्सा लिया।
इसके साथ ही विवि प्रशासन ने  न्यूनतम  भोगी कर्मचारियों अशोक मिश्रा और जयंत जैन को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है । ये भी 19 फरवरी को सागर में आयोजित विवि विरोधी गतिविधियों में शामिल हुए थे। 
विवि प्रशासन  की इस कार्यवाहि से हड़कम्प  मचा है।
विंनोद आर्य ★ तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive