बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

भाजपा सरकार में महिला शक्ति का सम्मान सुरक्षित : सविता सिंह राजपूत ★ राजस्व मंत्री राजपूत का सम्पर्क अभियान जारी, सागर विधायक शेलेन्द्र जैन ने भाजपा के लिए मांगे वोट #सुरखी_उपचुनाव

भाजपा सरकार में महिला शक्ति का सम्मान सुरक्षित : सविता सिंह राजपूत


★ राजस्व मंत्री राजपूत का सम्पर्क अभियान जारी, सागर विधायक शेलेन्द्र जैन ने भाजपा के लिए मांगे वोट



#सुरखी_उपचुनाव


सागर। सुरखी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं  राजस्व एवं परिवहन मंत्री माननीय  गोविंद सिंह राजपूत के पक्ष में उनकी  पत्नी और  जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सविता सिंह राजपूत ने करैया हनोता  नारायणपुर सहित विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर महिला मतदाताओं की बैठक कर भाजपा  को विजयी बनाने का आशीर्वाद लिया।



 बैठकों में महिलाओं से चर्चा करते हुए श्रीमती सविता सिंह राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए प्रयास कर रही है जिससे महिलाएं भी लाभान्वित हो रही हैं वास्तव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार महिलाओं के मान सम्मान की रक्षा कर महिलाओं के जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए एवं विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ावा देने के लिए भारतीय जनता पार्टी अग्रणी है वास्तव में हम सभी महिलाओं का मान सम्मान भारतीय जनता पार्टी में सुरक्षित है उन्होंने  कहां कि आगामी समय में होने जा रहे चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री गोविंद सिंह राजपूत को भारी बहुमत से विजई बनाकर भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद प्रदान कर नारी शक्ति के हितों की लड़ाई लड़ने वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार का मार्ग प्रशस्त करें बैठक में प्रमुख रूप से संध्या भार्गव, कल्पना गुरु, ममता, अंजना जायसवाल, सुनीता रैकवार सहित बड़ी संख्या में नारी शक्ति बैठकों मैं उपस्थित रहीं । 




घड़ियाली आंसुओ को समझती है जनता : गोविंद सिंह राजपूत


सागर। जब किसान पिछले सालों मे प्रकृति की मार को झेलकर आंसु बहा रहा था, उस समय उनके आंसु पोछने कहां थी आप? सुरखी पूंछ रही है - तब क्यों नही आई? तब ऐसी क्या बंदिशें लग गई थी? कि किसी गांव मे अपनी झलक तक नही दिखलाई। अब चुनाब आ गए हैं तो आंसु बहाए जा रहे है। इन घड़ियाली और दिखावे के आंसुओं को जनता बखूबी समझती है। अब वह बदले रंगरूप और चुनावी स्टंट के बहकावे में आने वाली नही है। अब बच्चा-बच्चा जान चुका है कि, हर वर्ग के सच्चे हमदर्द और मसीहा भाजपा के नरेन्द्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान हैं। जिन्हें सबकी फिक्र है। यह बात राजस्व व परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सिहोरा में जनसंपर्क के दौरान कही।


तीनबत्ती न्यूज़.कॉम सागर : डंपरो की चेकिंग , अवैध वसूली, एसपी ने मौके पर किया निलंबित प्रोवेशनरी सब इंस्पेक्टर को - https://www.teenbattinews.com/2020/10/blog-post_91.html


सुरखी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मंत्री श्री राजपूत ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि- इतिहास उठाकर देख लो किसानों पर जब-जब मुसीबत आई है, सिर्फ भाजपा के ही शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री काम आए हैं। प्राकृतिक आपदाओं से टूटे किसानों को हमेशा मदद की है। कांग्रेस ने तो किसानों को कर्ज से लादा है। कांग्रेस का यह पाप घड़ियाली आंसुओं से धुलने वाला नही है।

 शनिवार को जनसंपर्क  के दौरान मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि इस कोरोना संक्रमण काल में किसान जबरदस्त संकट मे है। उडद, सोयाबीन की फसलें खराब हो चुकी हैं। किसानों की लागत भी नही निलक रही है। लेकिन किसी भी धरतीवीर को चिंता करने की आवश्यकता नही है। क्योकि जन-जन की खबर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को है। सीहोरा, किल्लाई, में जनसंपर्क के दौरानेे पूर्व भाजपा प्रत्याशी सुधीर यादव, जिला पंचायत सदस्य पप्पू राय, राकेश दुबे ,भगवत शरण रघुराज सिंह, जगदीश साहू आदि सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

   

   


           


किसान गरीब युवा महिला के हितों की चिंता करने वाली भाजपा की सरकार: शैलेंद्र जैन विधायक


सुरखी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मध्य प्रदेश शासन के राजस्व एवं परिवहन मंत्री मा गोविंद सिंह राजपूत को विजय बनाने के लिए सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने बिलहरा पहुंचकर मतदाताओं से जनसंपर्क कर भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजई बनाने का आशीर्वाद लिया । मतदाताओं से जनसंपर्क के दौरान सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसान गरीब युवा महिला सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के हितों की चिंता करने वाली सरकार है। वास्तव में भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करके दिखाती है। भारतीय जनता पार्टी जन कल्याण में विश्वास करने वाली पार्टी है। इस वजह से आज भारतीय जनता पार्टी जन सेवा में अग्रणी और आज भारतीय जनता पार्टी के साथ समाज के सभी वर्गों के लोगों का अपार जनसमर्थन  है। उन्होंने कहा कि चुनाव में झूठे प्रलोभन देख कर एवं ऐसे अवसरवादी पार्टी के लोगों से मतदाता सतर्क रहकर भविष्य का ध्यान रखकर एवं क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं संपूर्ण विकास के साथ ही सर्व कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले

ने के लिए सुरखी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ सदैव खड़े होने वाले जनसेवक भाजपा प्रत्याशी मध्य प्रदेश शासन के राजस्व एवं परिवहन मंत्री माननीय गोविंद सिंह राजपूत को ऐतिहासिक बहुमत से विजई बनाकर क्षेत्र के विकास का मार्ग प्रशस्त करें। जनसंपर्क के दौरान प्रमुख रुप से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं मतदाता साथ मैं रहे स उक्ताशय की जानकारी संभागीय मीडिया प्रभारी प्रदीप राजोरिया ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। 





 ---------------------------- 

www.teenbattinews.com तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885 -----------------------------               


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive