बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR: हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के साथ ही सेवादल की बैठक

SAGAR: हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के साथ ही सेवादल की बैठक

सागर, 27 फरवरी 2023। शहर कांग्रेस सेवा दल की बैठक और हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का आयोजन आज पंत नगर वार्ड में किया गया। इसके मुख्यअतिथि  सेवादल के सागर जिला प्रभारी  मुख्य अतिथि  डॉ दिलीप शुक्ला विशिष्ट अतिथि  पूर्व विधायक सुनील जैन , शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचोरी ,प्रदेश कांग्रेस महासचिव मुकुल पुरोहित प्रदीप गुप्ता पुरषोत्तम चौबे, राहुल चौबे ,शरद राजा सेन थे।इसका आयोजन सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे ,महिला विंग अध्यक्ष रजिया खान यंग ब्रिगेड अध्यक्ष सागर साहू ने किया।

इस मौके पर पूर्व विधायक सुनील जैन ने भारतीय जनता पार्टी की कार्य प्रणाली को कोसते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ भृष्टाचार में लिप्त है और शासन प्रशासन के सभी नेता मंत्री एवं प्रशासनिक अमला भृष्टाचार में लिप्त है।  सड़कें उखड़ी पड़ी है , तालाब सढ़ रहा है । लोगों में महंगाई का हाहाकार मचा है। परंतु सरकार के  कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। ।जिला शहर अध्यक्ष राजकुमार पचोरी ने भाजपा के अत्याचारों को बताते हुए आगामी वर्षों में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया कि भाजपा शासन काल में प्रताड़ितो को न्याय दिलवाने की बात कही और कहा कि सागर में कांग्रेस सेवादल का कार्य बहुत ही सराहनीय है और में प्रभारी जी के सामने इसकी प्रशंसा करता हूं।


 प्रदेश महासचिव मुकुल पुरोहित ने कहा भाजपा सरकार में आम जनमानस काफी त्रस्त है मंहगाई भय भूख और भाजपा के अत्याचारों से लोग परेशान हो चुके हैं ।आने वाले दिनों में कांग्रेस की ओर देख रहे हैं ।गली गली गड्डे खुले हैं गली गली शराब बिक रही है।  तालाब में लगातार भृष्टाचार हो रहा है।प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने अपने संबोधन में भाजपा की नाकामियों को गिनाते हुए हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में जनता द्बारा मिल रहे जन आशीर्वाद को बताया लोग अब खुद भाजपा की बुराई चिल्ला चिल्ला कर बता रहे हैं।
कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे ने स्वागत भाषण में  प्रभारी दिलीप शुक्ला   को कांग्रेस सेवादल द्बारा किये गये कार्यक्रमो से अवगत कराया।  महेश जाटव पार्षद प्रतिनिधि ने भाजपा को जमकर कोसा ओर कमलनाथ  सरकार  की 15 माह की उपलब्धियो को गिनाया साथ ही कांग्रेस सेवादल की  सराहना की।
कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुरषोत्तम मुन्ना चौबे ,प्रदीप गुप्ता ,शरद राजा सेन युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे ज़ैद खान  रजिया खान ब्लॉक क्रमांक 3 के अध्यक्ष ओंकार साहू ,सागर साहू संध्या राजपूत राजाराम सरवैया, पवन पटेल, चमन अंसारी नीलू दीवान विल्ली रजक रामनाथ यादव ,जमना सोनी संध्या राजपूत  मीरा बाई अहिरवार ने भी संबोधित किया ।कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस महासचिव विजय साहू ने किया एवं आभार द्बारका चौधरी ने माना ।
हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम
इसके उपरांत समस्त कांग्रेस जनों ने ब्लॉक क्रमांक 3 के प्रभारी विजय साहू, आशीष ज्योतिषी, ब्लॉक ओंकार साहू सह प्रभारी सिन्टू कटारे चमन अंसारी विल्ली रजक कुंजी लढ़िया राजाराम सरवैया द्बारका चौधरी ने समूचे पंतनगर वार्ड का घर घर जाकर संपर्क किया एवं लोगों की परेशानी जानी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पवन पटेल शिवनारायण सोनी आनंद हैला प्रीतम यादव सागर साहू प्रदीप कुल्फी  नरेश सनकत चमन अंसारी नीलू दीवान संध्या राजपूत मीरां बाई आशीष सेन नादिर खान राजा केसरवानी शाहरुख खान आशू मुखिया  अभी साहू चक्रेश आनंद स्वप्निल साहू  मुकेश जैन जगदीश साहू सहित अनेक वार्ड वासी एवं कांग्रेस परिवार के सदस्य मौजूद थे अंत सभी कार्यक्रमों का आभार ब्लॉक क्रमांक 3 के अध्यक्ष ओंकार साहू ने माना।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive