पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने जिम, लाइब्रेरी, प्रतीक्षालय का किया लोकार्पण किया : खेल मैदान व एसटीपी का भूमिपूजन हुआ
तीनबत्ती न्यूज : 23 मई,2025
मालथौन। पूर्व गृहमंत्री पूर्व सांसद , खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने यहां वार्ड क्रमांक 1 के पुराना पंचायत भवन परिसर में 42 लाख की लागत से निर्मित जिम तथा लाइब्रेरी का लोकार्पण किया। उन्होंने बगौनिया में खेल मैदान व स्वच्छ भारत अभियान 2.0 के तहत एसटीपी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भूमिपूजन किया। उन्होंने बेसरा में यात्री प्रतीक्षालय का भी लोकार्पण किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि भारत की सेना ने पाकिस्तान की मिसाइलों और ड्रोनों को मटियामेट करके विश्व को अपनी क्षमता और शक्ति से परिचित कराया है। पूरा देश आज भारत की पराक्रमी सेना के चरणों में अपना शीश नवा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि देश का नेता साहसी और शक्तिशाली हो तो देश ताकतवर होता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत एक शक्तिशाली देश बन गया है। उन्होंने कहा कि शक्ति के बिना शांति संभव नहीं होती। कमजोरी हमेशा शोषण और प्रताड़ना की कारक होती है।
पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि आज पूरा देश सेना के पराक्रम के कारण गौरव और उत्साह से भरा है। सेना ने पाकिस्तान के सौ किलोमीटर भीतर घुस कर आतंकी कैंपों और पाकिस्तान के सैन्य अड्डों को राख का ढेर बना दिया है। उन्होंने कहा कि सिंदूर भारतीय नारी की अस्मिता, संस्कृति और सुहाग का प्रतीक है। जिन आतंकियों ने धर्म पूछ कर सिंदूर उजाड़ा जा और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने उन आतंकियों का विनाश कर दिया।
पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि 29 मई को हमारे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती है जो देश में वीरता और शौर्य के महानायक थे। उनकी जयंती पर मालथौन में निकाली जा रही रैली में सभी समुदायों के लोग शामिल हों। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप किसी समुदाय विशेष के नहीं बल्कि पूरे देश के महापुरुष थे। सभी महापुरुष समाज विशेष के नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र की विरासत हैं। मुगल बादशाह अकबर उन्हें अपना सेनापति बनाना चाहता था लेकिन उन्होंने समझौता नहीं किया, गुलामी का जीवन अस्वीकार करके उन्होंने देश के लिए सब कुछ बलिदान कर दिया। उन्होंने कहा कि बुंदेल केसरी महाराज छत्रसाल की धरती बुंदेलखंड के वीर बुंदेलों से मुगल और अंग्रेज दोनों भयभीत रहते थे। ऐसे महापुरुषों के बारे में हमारी युवा पीढ़ी को जानकारी होना चाहिए इसलिए जयंती पर कार्यक्रम होने चाहिए। उस दिन समाज के प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान भी किया जाना चाहिए।
पूर्व गृहमंत्री श्री सिंह ने कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा में मध्यप्रदेश में अपना और मालथौन का नाम रोशन कलने वाली छात्राओं सौम्या जैन व पावनी राय का सम्मान किया। उन्होंने बगौनिया में खेल मैदान का भूमिपूजन करने के साथ ही उसकी गेट सहित बाउंड्री वॉल और वृक्षारोपण के गड्ढे बनाने का कार्य आरंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय पार्षदों से वार्डों में भ्रमण कर अधिकारियों के सहयोग से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि मालथौन का विकास इसी तरह चलेगा, कोई काम नहीं रुकेगा, अगला विधानसभा चुनाव वे खुरई विधानसभा क्षेत्र से एक लाख मतों से जीतेंगे।
कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से नगर परिषद अध्यक्ष जयंत सिंह बुंदेला, राजेंद्र सिंह दरी, गोविंद सिंह खिरिया, रावराजा राजपूत लोंगर, रामकुमार बघेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह लोधी रामछांयरी, सिरनाम सिंह, संतोष यादव, संतोष रोहित मकरोनिया, आशीष पटैरिया, पुष्पेन्द्र तोमर, गोविंद सिंह नैंगुंवा, बलवीर सिंह जनपद उपाध्यक्ष, सीएमओ संजय समुद्रे, गोलू प्रताप राय, पुष्पेन्द्र परिहार, कैलाश चंद बजाज, आशा देवेन्द्र जैन, सीमा राय, रानी राजा बुंदेला, रानी लोधी, बादाम सिंह सिसौदिया, संयोगिता राजपूत, राजेंद्र सिंह रामछांयरी, दुरगसिंह परिहार, देवेन्द्र सिंह बुंदेला, रमेश कुमार जैन नन्ना, महेंद्र सिंह चौहान, हाकम सिंह राजपूत, शंभूदयाल मिश्रा, गोलू प्रताप राय, हरनाम सिंह, ताहर सिंह, शिवराज सिंह, वीरेंद्र पलेथनी, गोपीलाल अहिरवार, एड सुबोध सतभैया, बलराम सिंह राजपूत, प्रमोद तिवारी, वीर सिंह कुलुआ, ऋषि राजा बुंदेला, रूपकिशोर नामदेव, भीकम अहिरवार, जीपी अहिरवार, पार्षद गणेश आदिवासी, पार्षद जितेन्द्र सिंह, योगेश जैन उपस्थित रहे।









0 comments:
एक टिप्पणी भेजें