Editor: Vinod Arya | 94244 37885

विश्व हिन्दू परिषद की यात्रा " रन फार राम " सोमनाथ से अयोध्या का हुआ जोरदार स्वागत

विश्व हिन्दू परिषद की यात्रा " रन फार राम " सोमनाथ से अयोध्या  का हुआ जोरदार स्वागत 



तीनबत्ती न्यूज : 24 मई, 2025

सागर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में मध्य भारत से महाकौशल प्रांत में Run for Raam सोमनाथ से अयोध्या तक की यात्रा धावक नरेन्द्र यादव कर रहे है। इस वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि बुधवार तद नुसार 30 अप्रैल 2025 के दिन गुजरात के सोमनाथ ज्योतिर्लिंग से दौड़ लगाना आरंभ कर चार राज्यों को पार करते हुए 1761 किलोमीटर की दूरी 36 दिनों में पूरी करके अयोध्या पहुंचेंगे । इससे पहले भी सन 2021 में आपने रामेश्वरम से अयोध्या 2911 किलोमीटर की दूरी 47 दिनों में एवं वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर से बूड़ा अमरनाथ से अयोध्या 1600 किलोमीटर दूरी 32 दिन में दौड़ पूर्ण कर कई रिकॉर्ड  स्थापित किए थे। और यह दोनों रिकॉर्ड अपने श्री राम जन्मभूमि को समर्पित किए थे।

उनका उद्देश्य  भारत की चारों दिशाओं को श्री राम जन्मभूमि से जोडना है।आप पर्वतारोही भी हैं सात  महाद्वीपों की ऊंची चोटियों पर भारत का प्रतीक तिरंगा लहरा कर सफलतापूर्वक वापस आने के रिकॉर्ड बना चुके हैं । 


यह यात्रा सागर जिला में प्रवेश हुई ।इस यात्रा का सागर नगर में विभिन्न स्थानों पर सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, जनप्रतिनिधि, युवा ,एवं बड़ी संख्या में मातृ शक्ति सभी ने स्वागत एवं पुष्पवर्षा की। जिसमें जिला अध्यक्ष भाजपा श्याम तिवारी, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया,सुखदेव मिश्रा,अनिल तिवारी(कुलपति),अभिराज सिंग ,जगन्नाथ गुर्रिया ,निर्भय घोषी, राहुल पप्पू तिवारी रहतगढ़,विजय ठाकुर सिहोरा,राजकुमार सिंग सुमरेडी,राघवेंद्र सिंग भापेल,अभय खटोल ने की।

सागर में यात्रा की अगवानी के लिए राहतगढ़ पहुंचे जिला अध्यक्ष अजय दुबे,जिला संगठन मंत्री अनुज परिहार,जिला मंत्री बृजेन्द्र पटेल,जिला  उपाध्यक्ष महेश नेमा इंजीनियर S.R.सिंग,जिला संयोजक सोनू सेन,एवं अन्य जिले व नगर के विश्व हिन्दू परिषद बजरंग के कार्यकरता शामिल हुए। सागर नगर मे यात्रा मोती नगर, बड़ा बाजार ,कोतवाली, तीन बत्ती, परकोटा ,पहलवान बाबा मंदिर, सिविल लाइन ,मकरोनिया, होते हुए बहरिया में दीपाली में रात्रि विश्राम हुआ। यात्रा आज  बहरिया से गढ़ाकोटा के लिए यात्रा रवाना  हुई।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive