केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और किरण रिजिजू से मुलाकात की सांसद डॉ लता वानखेड़े ने
तीनबत्ती न्यूज: 03 फरवरी ,2026
नई दिल्ली : सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरण रिजिजू से मुलाकात की और सागर लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए कई मांगें रखीं।
सांसद ने रेल मंत्री ने 2026-27 के रेल बजट में मध्य प्रदेश को 15,188 करोड़ रुपये का आवंटन दिया है, जिसके लिए सांसद ने उनका धन्यवाद किया। सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने रेल मंत्री से निम्नलिखित मांगें रखीं:
- 14813 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस में कंजिया स्टेशन पर स्टॉपेज की मंजूरी
- भोपाल से धनबाद और चोपन के लिए साप्ताहिक नई ट्रेन स्वीकृत करना
- सागर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म 3-4 के निर्माण के बाद नई ट्रेनों की संभावना
- सागर लोकसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज के कार्य को तेज गति से पूरा करना
- बीना, मंडी बमौरा, जरुआखेड़ा, खुरई आदि स्टेशनों पर ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग
रेल मंत्री ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक रुख अपनाया और आवश्यक निर्देश जारी किए।
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू से मुलाकात की
सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने संसद भवन में केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरण रिजिजू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने सागर संसदीय क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों, जनहित की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। सांसद डॉ. वानखेड़े ने क्षेत्र में अधोसंरचना विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विकास से संबंधित कार्यों के संबंध में उन्हें अवगत कराते हुए मार्गदर्शन प्राप्त किया। केंद्रीय मंत्री श्री रिजिजू ने सांसद को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं, संसदीय कार्य प्रणाली एवं विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।
इस मुलाकात के दौरान सांसद अनिता नागर सिंह चौहान और भारती पारधी भी उपस्थित रहीं।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें