प्राईवेट स्कूल से कम नहीं होगी सांदीपनि विद्यालय की शिक्षा व्यवस्थाएं: मंत्री उदयप्रताप सिंह
▪️सुरखी व बिलहरा और सुरखी में खुलेंगे नये सांदीपनि विद्यालय
▪️सुरखी विधानसभा के अंतिम छोर के गांव तक पहुंचेगी शिक्षा: मंत्री गोविंद राजपूत
तीनबत्ती न्यूज: 07 फरवरी 2026
सागर: सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर में शिक्षा के क्षेत्र में विकास की एक और नई इबारत लिखी गई जहां 38 करोड़ की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय का शुभारंभ स्कूल शिक्षा एवं परिहवन मंत्री राव उदयप्रताप सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मंत्री राव उदयप्रताप सिंह का आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में निजी स्कूलों से अच्छे बन रहे सांदीपनि विद्यालय । यह सब जनता जनार्दन के आर्शीवाद से ही संभव हुआ है। आपने कमल का बटन दबाकर मोहन यादव की सरकार बनाई और विकास को तीव्र गति प्रदान की। श्री सिंह ने कहा कि देश का नेतृत्व आज एक ऐसा राष्ट्र भक्त व्यक्ति के हांथों में है जिनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्पों से विश्व में एक अलग पहचान बना चुका है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि हर व्यक्ति सर पर छत हो, जिसको लेकर उनका अभियान चल रहा है। उनके नेतृत्व में हमारे जनप्रिय नेता डाॅ.मोहन यादव लगातार म.प्र. को उंचाईयों की ओर ले जा रहे हैं। भाजपा सरकार ने हर व्यक्ति की छोटी-छोटी चीजों को ध्यान मंे रखकर योजनाएं बनाईताकि हर व्यक्ति विकास की योजनाओं से जुड़कर अपना और अपने परिवार का विकास कर सके ।
सुरखी ने मजबूत जनप्रतिनिधि चुना
श्री सिंह ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को मसीहा बताते हुए कहा कि सुरखी की जनता ने एक मजबूत जनप्रतिनिधि को चुना है, जिसने जनता की आवाज को मजबूती से सरकार के सामने रखा और सुरखी विधानसभा में विकास के नये आयाम बनाये हैं। उन्होंने कहा कि सुरखी के पास एक नहीं दो-दो जनप्रतिनिधि है यदि मंत्री राजपूत भोपाल में होते हैं तो सुरखी के पास हीरा सिंह राजपूत हमेशा उपस्थित रहते हैं।
स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदयप्रताप सिंह ने कहा कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की मांग पर जल्द ही बिलहरा और सुरखी में करोड़ो के नये सांदीपनि विद्यालय खोले जायेंगें। अभी राहतगढ़ और जैसीनगर में आपके यहां यह विद्यालय खोले जा चुके हैं। जिनमें प्राईवेट स्कूलों से अच्छी शिक्षा एवं व्यवस्थाएं मिलेगी। जिसमें अत्याधुनिक स्मार्ट क्लास, लैब, आने जाने के लिए बसें, डिजीटल लाजनिंग हब, पुस्तकालय, खेल परिसर, कोरीडोर, निःशुल्क कोचिंग, कैरियर काउंसिलिंग, इनडोर, आउटडोर खेल की सुविधा, बाउंड्रीवाल, आधुनिक तकनीकि और सुरक्षा मानको से लैस यह सांदीपनि वि़द्यालय ग्रामीण क्षेत्र के लिए शिक्षा की संजीवनी होगा।
सुरखी विधानसभा क्षेत्र का चहुंओर विकास हो रहा : गोविंद राजपूत
इस अवसर पर खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदयप्रताप सिंह का विशेष स्नेह है कि उनसे जो भी मांग की जाती है वह पूरी होती है, उनकी कार्य कुशलता के चलते शिक्षा एवं परिवहन विभाग में कई नवाचार हो रहे हैं, जिनका फायदा जनता को मिल रहा है। श्री राजपूत ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणाकारी सोच और सपनों को हमारे मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव दृढ़ संकल्पों के साथ पूरा कर रहे हैं। जिनके मार्गदर्शन मंे सुरखी विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में चहुंओर विकास हो रहा है। श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के अंतिम गांव तक विकास योजनाएं पहुंच रही है, जिन गांव की आबादी भले ही पचास परिवारों की है वह भी पक्की सड़कों से जोड़े जायेंगें।
सुरखी विधानसभा क्षेत्र में भवनविहीन शास.माध्यमिक शाला जेरा, विशनपुर, बरखेरा महंत, धाउ, हड़ा एवं भवन निर्माण हेतु शास.हाईस्कूल विदवास,बरोदा सागर, मिडवासा, मसुरहाई, गेहूंरास बुजुर्ग, पड़रई, आदि के लिए मांग की गई थी। मंत्री गोविंद सिंह द्वारा की गई मांग को पूरा करते हुए उदयप्रताप सिंह ने कहा कि जो भी मांग मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा की जायेगी वह पूरी होगी और शिक्षा के लिए हर मांग पूरी करना मेरा दायित्व है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा विकास करने वाली सरकार है जिसमें 80 प्रतिशत बजट केवल गांव के लिए आवंटित किया है, जिससे पता चलता है कि भाजपा सरकार जमीनी स्तर से काम कर ही है। श्री राजपूत ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव के सपनों को आपके मंत्री राव उदयप्रताप सिंह और गोविंद सिंह राजपूत जन-जन तक पहुंचकर कर पूरा कर रहे हैं।
इस अवसर पर जैसीनगर में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई एवं शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदयप्रताप सिंह का भव्य स्वागत किया गया।
ये हुए शामिल
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष रामबाबू सिंह, हरीराम सिंह पूर्व अध्यक्ष, सुखदेव मिश्रा, डाॅ.वीरेंद्र पाठक, रूपेश यादव पार्षद,ख् रमेष चढ़ार नप प्रतिनिधि, संतोष पटैल मंडल अध्यक्ष, लोकमन लोधी मंडल अध्यक्ष, हरनाम सिंह, धीरज सिंह किसान मोर्चा, धरमेंद्र पटैल मंडल अध्यक्ष, श्रीमति उषा प्रमोद पटैल जिला सदस्य, गुड्डा शुक्ला, प्रशांत तिवारी, एड. शिवदयाल बड़ोन्या, विष्णु नेमा, पप्पू दुबे, संजय ठाकुर, सनिल सिंह, रामराज सिंह, दिलीप पटैल, गणेष गौर, गोलू कोरी, नरेंद्र डब्बू आठिया, संदीप बड़ोन्या, क्रांति पटैल, चंद्रशेखर दुबे, गौरीशंकर सोनी, राजा भैया, संदीप सिंह, कृष्णमुरारी बड़ोन्या, कविंद्र दुबे, मनोज पाठक, प्रदीप डेकला छात्र-छात्राओं सहित खण्ड स्तरीय एवं जिला स्तरीय शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।









0 comments:
एक टिप्पणी भेजें