Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Sagar News : ऑटो पलटने से केंद्रीय विद्यालय के दो छात्रों सहित चार घायल:डायल-112 ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

Sagar News :  ऑटो पलटने से केंद्रीय विद्यालय के दो छात्रों सहित चार घायल:डायल-112 ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल


तीनबत्ती न्यूज : 13 मार्च, 2026

सागर।  सागर से मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत डी-मार्ट के पास एक सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए : जिन्हें डायल-112 पुलिस की त्वरित कार्रवाई से समय पर अस्पताल पहुंचाकर उपचार दिलाया गया। पुलिस की तत्परता से घायलों को शीघ्र राहत मिली और बड़ा हादसा टल गया।

____________

वीडियो देखने क्लिक करे

ऑटो पलटने से केंद्रीय विद्यालय के दो छात्रों सहित चार घायल:

___________


केंद्रीय विद्यालय के छात्र घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-4 के दो बच्चों को विश्वविद्यालय क्षेत्र से पीतल फैक्ट्री स्थित उनके घर (मोतीनगर क्षेत्र) छोड़ने के लिए ऑटो क्रमांक MP-15-ZL-5553 से ले जाया जा रहा था। इसी दौरान डी-मार्ट के पास अचानक एक मोटरसाइकिल ऑटो के सामने आ जाने से चालक का संतुलन बिगड़ गया और ऑटो पलट गया।

यह भी पढ़ेंSagar News: ट्रैक्टर - बाइक की भिंडत : दो छात्रों की मौत, सरपंच और उसका बेटा घायल

दुर्घटना में ऑटो में बैठे दोनों बच्चे घायल हो गए। वहीं सामने से आ रही एक महिला, जो अपने छोटे बच्चे को गोद में लिए हुए थी, भी दुर्घटना की चपेट में आकर घायल हो गई। इस प्रकार हादसे में कुल चार लोग घायल हुए।

डायल 112 पहुंची मदद को

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम भोपाल द्वारा तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम सागर को अवगत कराया गया। सागर कंट्रोल रूम द्वारा बिना विलंब किए मोतीनगर थाना क्षेत्र की एफआरवी (FRV) को मौके पर रवाना किया गया।एफआरवी में तैनात सहायक उप निरीक्षक नर्वद सिंह ठाकुर एवं एफआरवी पायलट साजिद खान ने मौके पर पहुंचकर मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए सभी घायलों को सुरक्षित पुलिस वाहन में बैठाकर तत्काल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका समय पर उपचार प्रारंभ किया गया।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive