Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : 25 मई से 31 मई 2026 तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह
▪️ जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल, करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन पर क्या होगा असर
▪️ज्योतिष विश्लेषण : पंडित अनिल पाण्डेय
जय श्री राम
अगर आप किसी भी कष्ट से परेशान हैं तो सबसे अच्छा उपाय श्री हनुमान जी की भक्ति है । श्री हनुमान जी की भक्ति के लिए श्री हनुमान चालीसा से उत्तम और कुछ नहीं है । इसीलिए मैं पंडित अनिल पाण्डेय आपको प्रति सप्ताह हनुमान चालीसा की एक चौपाई के संपुट पाठ से होने वाले लाभ के बारे में बताता हूं । इस सप्ताह की चौपाई है:-
"आपन तेज सम्हारो आपै | तीनों लोक हाँक तें काँपै ||"
अगर आप ओज कीर्ति तथा अपना प्रभाव लोगों के बीच में जमाना चाहते हैं तो आप को इन चौपाइयों का संपुट पाठ करना चाहिए ।
नाशे रोग हरे सब पीरा" नाम की पुस्तक में श्रीहनुमान चालीसा की चौपाइयों से संबंधित सभी उपायों का विस्तृत विवरण दिया हुआ है । इस पुस्तक को आप हमारे यहां से प्राप्त कर सकते हैं ।
आइये अब हम आपको इस सप्ताह अर्थात 25 मई से 31 मई 2026 तक के सप्ताह के ,ग्रहों के विचरण की जानकारी देते हैं ।
इस सप्ताह सूर्य वृष राशि में, मंगल मेष राशि में, गुरु और शुक्र मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे ।
बुध प्रारंभ में वृष राशि में तथा 29 तारीख के 10:02 दिन से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा ।
आईये अब राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं ।
_____________
वीडियो देखने क्लिक करे
________________________
मेषराशि:-
यह सप्ताह आपके लिए सफलताओं का सप्ताह रहेगा । आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे । व्यापार उत्तम चलेगा । धन पर्याप्त मात्रा में आएगा । आपको अपने संतान से सहयोग भी प्राप्त होगा । भाग्य से थोड़ा बहुत सहयोग प्राप्त होगा , परंतु आपके कर्म ही आपकी मदद करेंगे । इस सप्ताह आपको अपने जीवनसाथी के प्रति रक्त संबंधी रोगों जैसे डायबिटीज आदि के बारे में सतर्क रहना चाहिए । इस सप्ताह आपके लिए 28 और 29 तारीख कार्यों को करने के लिए उचित है । 25 , 26 और 27 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले उड़द का दान करें और शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर शनि देव की आराधना करें । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।
___________
वीडियो देखने क्लिक करे
भोपाल में खाद्य मंत्री गोविंद राजपूत मंत्रालय से पैदल पहुंचे शासकीय निवास
-------------------------
वृष राशि:-
इस सप्ताह आपको मानसिक संतोष रहेगा । कचहरी के कार्यों में विजय का योग है । थोड़ा बहुत प्रयास करना पड़ेगा । धन प्राप्त होगा । भाई बहनों के साथ संबंधों में थोड़ा बहुत तनाव आ सकता है । इस सप्ताह आपको अपने संतान से थोड़ा कम सहयोग प्राप्त होगा । जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । आपको थोड़ी बहुत मानसिक परेशानी हो सकती है । कर्मचारियों अधिकारियों को उनके कार्यों में थोड़ा कम सहयोग प्राप्त होगा । इस सप्ताह आपके लिए 25 , 26 और 27 तारीख उपयोगी है । सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहना चाहिए । 30 और 31 तारीख को आपके जीवनसाथी को कोई कष्ट हो सकता है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।
-----------
वीडियो देखने क्लिक करे
सागर में युवक की गोली मारकर हत्या: पुरानी रंजिश के चलते हत्या
-----------
मिथुन राशि :-
अगर आपका विवाह नहीं हुआ है तो इस सप्ताह विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे । इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है । कचहरी के कार्यों में आप सावधान रहें । कचहरी में धन का अपव्यय हो सकता है । भाग्य से इस सप्ताह आपको पर्याप्त सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा । आपको अपने कर्मों पर विश्वास करना पड़ेगा । परिश्रम से ही आपको सफलता प्राप्त होगी । कर्मचारी एवं अधिकारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। आपको अपने संतान से इस सप्ताह बहुत कम सहयोग मिलेगा । इस सप्ताह आपके लिए 25 , 26 और 27 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए सफलता दायक है । 30 और 31 तारीख को आप अपने शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकते हैं । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।
कर्क राशि:-
इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है । व्यापारियों का व्यापार बढ़ेगा । अधिकारी और कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह उत्तम रहेगा । आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति इस सप्ताह सतर्क रहना चाहिए । भाग्य से सामान्य मदद मिलेगी । कचहरी के कार्यों में सावधान रहें । सावधानी से कार्य करने पर सफलता मिल सकती है । दुर्घटनाओं के प्रति इस सप्ताह आपको सतर्क रहना चाहिए । संतान से इस सप्ताह सहयोग प्राप्त हो सकता है । इस सप्ताह आपके लिए 28 और 29 तारीख कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए उचित है । इस सप्ताह आपको 30 और 31 तारीख को अपने संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है । छात्रों के लिए भी 30 और 31 तारीख सफलता प्राप्त करने के लिए अच्छे हैं । सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।
----------
फेसबुक पर देखने क्लिक करे
जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण अध्यक्ष की कार्यकारिणी घोषित की अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने
-----------
सिंह राशि:-
इस सप्ताह भाग्य आपका अच्छा साथ देगा । भाग्य के सहारे आपके कई कार्य संपन्न हो सकते हैं । धन आने का भी योग है । भाई बहनों के साथ संबंध ठीक-ठाक रहेंगे । आपका या आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है । दुर्घटनाओं के प्रति इस सप्ताह आपको सतर्क रहना चाहिए । कचहरी के कार्यों में सावधान रहें । इस सप्ताह आपको प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है । इस सप्ताह आपके लिए 25 , 26 , और 27 तारीख उपयोगी है । 30 और 31 तारीख को आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।
कन्या राशि:-
इस सप्ताह आपके भाग्य से काम भर की मदद मिलेगी । दुर्घटनाओं से आप साफ-साफ बचेंगे । शत्रु शांत रहेंगे परंतु समाप्त नहीं हो पाएंगे । आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा अर्थात जैसे पहले था वैसा ही रहेगा । माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य भी ठीक-ठाक रहेगा । धन आने के मार्ग में कुछ कमियां है । इस सप्ताह आपके लिए 25, 26 और 27 तारीख कार्यों को करने में मददगार हैं । सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक है । 30 और 31 तारीख को आपको अपने भाई बहनों से सावधान रहना चाहिए । उनको कोई कष्ट हो सकता है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।
तुला राशि :-
इस सप्ताह आपके भाग्य से मदद मिलेगी । आपके जीवन साथी के लिए सप्ताह उत्तम रहेगा । दुर्घटनाओं से आपको इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए । आपको अपने संतान के प्रति सतर्क रहना चाहिए । उनका कष्ट हो सकता है । छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ेगी । अधिकारी और कर्मचारियों को अपने साथियों से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा । आपके पिताजी को इस सप्ताह कष्ट हो सकता है । माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा । इस सप्ताह आपके लिए 28 और 29 तारीख लाभदायक है । 25 , 26 और 27 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए । 30 और 31 तारीख को धन प्राप्त होने की उम्मीद है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का तीन बार पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।
वृश्चिक राशि:-
इस सप्ताह आपका व्यापार उत्तम चलेगा । अधिकारीयों और कर्मचारियों को इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए । कन्फ्यूजन से बचना चाहिए । आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकेंगे । आपको इस कार्य के लिए बहुत थोड़ा ही प्रयास करना पड़ेगा । आपको अपने संतान से सामान्य सहयोग प्राप्त होगा । इस सप्ताह आपके लिए 25 , 26 और 27 तारीख फलदायक है । सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन तांबे के पात्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।
----------------
वीडियो देखने क्लिक करे
----------------
धनु राशि:-
अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत अच्छा रहेगा । विवाह के अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आएंगे । अगर विश्वोत्री दशा ठीक है तो विवाह तय भी हो जाएगा । प्रेम संबंधों में भी वृद्धि होगी । नए संबंध बन सकते हैं । लंबी यात्रा का योग बन सकता है । भाग्य से भी थोड़ी बहुत मदद मिलेगी । यह सप्ताह आपके संतान के लिए उत्तम रहेगा । उनका आपको अच्छा सहयोग भी प्राप्त होगा । शत्रु शांत रह सकते हैं परंतु समाप्त नहीं होंगे । इस सप्ताह आपके लिए 25 , 26 और 27 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए अनुकूल है । 30 और 31 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए । आपको कचहरी के कार्यों में 30 और 31 तारीख को सफलता प्राप्त हो सकती है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का वाचन करें । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।
मकर राशि:-
इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है । जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा । धन आने का भी अच्छा योग है । गलत और सही दोनों रास्तों से धन आ सकता है । भाग्य से सामान्य मदद ही प्राप्त हो पाएगी । पेट की बीमारियों के प्रति सतर्क रहें । इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है । इस सप्ताह आपके लिए 28 और 29 तारीख परिणाम दायक है । 30 और 31 तारीख को आप अपने धन लाभ के प्रति सतर्क रहें । 25, 26 और 27 तारीख को थोड़ा बहुत भाग्य से मदद मिल सकती है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।
कुंभ राशि:-
इस सप्ताह आपको अपने भाई बहनों से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा । उनसे आपके संबंधभी अच्छे रहेंगे। शत्रुओं से आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए । अगर आप विशेष प्रयास करेंगे तो आप उनको पराजित कर सकते हैं । आपका व्यापार ठीक चलेगा । आपको अपने संतान से सहयोग भी प्राप्त होगा । सामान्य मात्रा में धन आने की उम्मीद है । इस सप्ताह आपके लिए 28 और 29 तारीख लाभप्रद हैं । सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है । कर्मचारी और अधिकारियों को 30 और 31 तारीख को विशेष रूप से सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।
मीन राशि:-
इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है । आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । लोगों के बीच में आपका सम्मान बढ़ेगा । आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा । अधिकारीयों और कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह ठीक है । आपके संतान को थोड़ा बहुत कष्ट हो सकता है । छात्रों की पढ़ाई में रुकावट हो सकती है । दुर्घटनाओं से सावधान रहें । भाग्य से सहयोग प्राप्त हो सकता है । इस सप्ताह आपके लिए 25 26 और 27 तारीख परिणाम मूलक है । 30 और 31 तारीख को भाग्य के सहारे कोई भी कार्य न करें । 28 और 29 तारीख को सावधान रहे । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।
ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है । अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए । मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।
जय मां शारदा।
निवेदक:-
पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय
सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता
प्रश्न कुंडली और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया ,
सागर (मध्य प्रदेश) , पिन कोड:-470004
मोबाइल नंबर :-8959594400
---------------
---------
एडिटर : विनोद आर्य
________









0 comments:
एक टिप्पणी भेजें